3 बड़े सुपरस्टार्स जिनकी WWE Crown Jewel 2024 में कमी खल सकती है

WWE
WWE Crown Jewel में इन स्टार्स का नहीं दिखेगा जलवा (Photo: WWE.com)

Superstars Who May Be Missed Crown Jewel: WWE ने Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट की शुरूआत साल 2018 में की थी। तब से ये शो फैंस का लगातार मनोरंजन करता हुआ आया है। सऊदी अरब में होने वाले इवेंट में हमेशा बड़े स्टार्स का जलवा देखने को मिला है। इस बार भी शो के धमाकेदार होने की पूरी उम्मीदें जताई जा रही हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस, कोडी रोड्स, गुंथर और सोलो सिकोआ जैसे बड़े स्टार्स एक्शन में दिखेंगे। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी Crown Jewel 2024 में कमी खल सकती है।

Ad

#3 WWE Crown Jewel 2024 में ब्रॉक लैसनर का नहीं दिखेगा धमाल

youtube-cover
Ad

सऊदी अरब में शो कराने से WWE को पैसों के मामले में बहुत फायदा होता है। इस वजह से गोल्डबर्ग, अंडरटेकर, शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच समेत कई दिग्गज इवेंट का हिस्सा बने हैं। ब्रॉक लैसनर भी साल 2023 को छोड़कर हमेशा Crown Jewel का हिस्सा रहे हैं।

Crown Jewel 2024 में भी ब्रॉक लैसनर का जलवा देखने को नहीं मिलेगा। देखा जाए तो यह काफी ज्यादा निराशाजनक चीज है। फैंस द्वारा हमेशा उनके एक्शन को पसंद किया जाता है। इस बार द बीस्ट की कमी खल सकती है।

#2 WWE ने Crown Jewel 2024 के लिए सैमी ज़ेन को बुक नहीं किया है

Ad

Crown Jewel 2024 के लिए WWE ने सैमी ज़ेन को भी बुक नहीं किया है। सैमी कंपनी के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनका इस बार सऊदी अरब में किसी मुकाबले में शामिल ना होना थोड़ा चौंकाने वाली बात है।

आप सभी को पता है कि सऊदी अरब में फैंस ने हमेशा सैमी का जोरदार अंदाज में स्वागत किया है। उन्हें अभी तक बहुत प्यार मिला है। इस बार उनकी कमी खल सकती है। वो अगर शो में होते तो फिर सभी को अच्छा लगता।

#1 WWE Bad Blood 2024 में ड्रू मैकइंटायर को मिली थी हार

Ad

पिछले कुछ सालों में ड्रू मैकइंटायर ने अपने काम से सभी का दिल जीता है। इस साल सीएम पंक के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त रही। अब वो कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं। Crown Jewel 2024 में ड्रू भी नज़र नहीं आएंगे।

ड्रू मैकइंटायर का WWE Bad Blood 2024 में सीएम पंक के साथ Hell in a Cell मैच हुआ था। वहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। सऊदी अरब में इस बार उनकी कमी भी खल सकती है। फैंस उन्हें जरूर मिस करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications