ब्रॉक लैसनर रेसलमेनिया 36 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ हारने के बाद ही डब्लू डब्लू ई(WWE) में दिखाई नहीं दिए हैं और उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई भी खबर सामने नहीं आई है। इस वक़्त बीस्ट इंकार्नेट के WWE में भविष्य को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है और यह देखना रोचक होगा कि पूर्व WWE चैंपियन अगली बार कब WWE में दिखाई देने वाले हैं।
यह भी पढ़े:- WWE Raw, 13 अप्रैल 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें
अब जबकि रेसलमेनिया 36 में मैकइंटायर के खिलाफ हारकर ब्रॉक लैसनर ने उन्हें अपनी विरासत सौंप चुके है, ऐसा लग रहा है कि लैसनर कुछ समय के लिए WWE से ब्रेक ले चुके हैं। इस आर्टिकल में हम ब्रॉक लैसनर से जुड़े 3 ऐसे अफवाहों के बारे में बात करने वाले हैं जिनके बारे में फैंस को जरुर पता होना चाहिए।
#3 बीस्ट इंकार्नेट का WWE में वापसी का प्लान?
![ब्रॉक लैसनर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/231fb-15869183812880-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/231fb-15869183812880-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/231fb-15869183812880-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/231fb-15869183812880-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/231fb-15869183812880-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/231fb-15869183812880-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/231fb-15869183812880-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/231fb-15869183812880-800.jpg 1920w)
PWInsider ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि रेसलमेनिया में अपनी WWE चैंपियनशिप हार चुके ब्रॉक लैसनर लंबे वक़्त के लिए WWE से बाहर चुके हैं। बीस्ट इंकार्नेट के WWE में न दिखाई देने का कारण कोरोना महामारी भी है और रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सब कुछ नॉर्मल होने के बाद ही ब्रॉक लैसनर WWE में दिखाई देंगे।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#2 लैसनर का मैकइंटायर के साथ फ्यूड जारी रहने वाला है?
![लैसनर vs मैकइंटायर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/12705-15869188836489-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/12705-15869188836489-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/12705-15869188836489-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/12705-15869188836489-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/12705-15869188836489-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/12705-15869188836489-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/12705-15869188836489-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/12705-15869188836489-800.jpg 1920w)
यह बात लगभग पक्की हो गई है कि ब्रॉक लैसनर लंबे वक़्त के लिए WWE से बाहर हो चुके हैं और रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूज़लैटर के डेव मैल्टजर की मानें तो मैकइंटायर और बीस्ट का फ्यूड अभी समाप्त नहीं हुआ है और बीस्ट की वापसी के बाद इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक बार फिर मैच देखने को मिल सकता है। सैथ रॉलिंस, द स्कॉटिश साइकोपैथ के अगले चैलेंजर हैं लेकिन अब जबकि बीस्ट के वापसी के बाद मैकइंटायर के साथ फ्यूड करने की अफवाह है, इस बात की संभावना काफी कम है कि द आर्किटेक्ट, मैकइंटायर को हराकर नए WWE चैंपियन बन पाएंगे।
#1 बीस्ट इंकार्नेट को बैकस्टेज काफी लोकप्रियता मिली है
![ब्रॉक लैसनर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/6d2c4-15869196112148-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/6d2c4-15869196112148-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/6d2c4-15869196112148-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/6d2c4-15869196112148-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/6d2c4-15869196112148-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/6d2c4-15869196112148-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/6d2c4-15869196112148-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/6d2c4-15869196112148-800.jpg 1920w)
यह माना जाता है कि बैकस्टेज ब्रॉक लैसनर के साथ काम करना काफी कठिन है लेकिन WrestlingNews.co के हालिया रिपोर्ट की मानें तो लैसनर को रेसलमेनिया 36 में उनके द्वारा किये गए काम के लिए बैकस्टेज से काफी प्रशंसा मिल रही है। डेव मैल्टजर ने यह भी बताया कि द स्कॉटिश साइकोपैथ ने भी ब्रॉक लैसनर की बैकस्टेज काफी प्रशंसा की है।
WrestlingNews.co ने अपनी रिपोर्ट में बताया,
"WWE के एक स्टाफ के अनुसार, रेसलमेनिया 36 के टेपिंग्स के दौरान ब्रॉक लैसनर के साथ काम करके सभी खुश थे और लैसनर को भी खाली परफॉरमेंस सेंटर में मैच लड़ने में कोई मुश्किल नहीं हुई और यह उनके लिए एक आम दिन जैसा था।"