3 मौजूदा WWE Superstars जिनकी एक से ज्यादा बार शादी हो चुकी है

Ujjaval
कुछ WWE स्टार्स ने एक से ज्यादा बार शादी की है (Photo: Kim Orton Instagram & Charlotte Flair Instagram)
कुछ WWE स्टार्स ने एक से ज्यादा बार शादी की है (Photo: Kim Orton Instagram & Charlotte Flair Instagram)

Current WWE Superstars Who Married More Than Once: WWE सुपरस्टार्स साल में ज्यादातर समय रेसलिंग ही करते हुए दिखाई देते हैं। इसी बीच स्टार्स साथ में ट्रेवल करते हैं। इसी वजह से उन्हें अमूमन अपने निजी जीवन पर ध्यान देने का मौका नहीं मिल पाता। कई फैंस इसी वजह से अपने पसंदीदा स्टार की पर्सनल लाइफ के बारे में जान नहीं पाते हैं।

Ad

WWE में इस समय कई स्टार्स हैं, जिनका निजी जीवन एकदम सीक्रेट है। दूसरी ओर कुछ स्टार्स के बारे में फैंस को अच्छे से पता है। मौजूदा रोस्टर में कुछ स्टार्स ऐसे है, जिनकी शादी हो गई है, तो कुछ डेट कर रहे हैं। इसी बीच चुनिंदा ऐसे रेसलर्स भी हैं, जिनकी एक से ज्यादा बार शादी हो चुकी है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 मौजूदा स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी की है।

3- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर की दो शादी हो चुकी हैं

Ad

ड्रू मैकइंटायर मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। हील टर्न के बाद से मैकइंटायर अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। वो अभी सीएम पंक के साथ दुश्मनी का हिस्सा हैं। ड्रू मैकइंटायर अपनी पर्सनल लाइफ को WWE से पूरी तरह अलग रखते हैं। इसी वजह से कई लोगों को उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

ड्रू मैकइंटायर ने अभी तक दो शादी की हैं। उनकी 2010 में साथी WWE रेसलर टेरिन टेरल से शादी हुई थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। 2011 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर ने कैटलिन फ्रोनैपफेल से 2016 में शादी की और अभी दोनों साथ हैं। कई बार ड्रू अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं।

2- WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने दो शादी की हैं

Ad

14 बार के पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो इस समय SmackDown ब्रांड में काम कर रहे हैं। रैंडी को WWE में रहते हुए काफी साल हो गए हैं। इसी बीच उनके निजी जीवन में काफी चीज़ें हुई हैं। ऑर्टन ने 21 सिंतबर 2007 को समांथा स्पेनो नाम की महिला से शादी की थी और इसके बाद दोनों काफी साल तक साथ थे।

उनकी एक बेटी भी है लेकिन जून 2013 में दोनों का डिवोर्स हो गया। इसके बाद रैंडी ने किम मैरी को डेट करना शुरू किया और दोनों ने 14 नवंबर 2015 को शादी कर ली। इसके बाद से वो साथ हैं। रैंडी अपने परिवार और पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर कई बार तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। साफ तौर पर लगता है कि वो अपने निजी जीवन से अभी बहुत खुश हैं।

1- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने 3 शादियां की हैं

Ad

शार्लेट फ्लेयर को WWE विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक माना जाता है। फ्लेयर इस समय चोट के कारण एक्शन से दूर हैं लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी जल्द ही वापसी देखने को मिल सकती है। शार्लेट फ्लेयर के निजी जीवन की बात करें, तो उनकी तीन शादियां हो चुकी हैं। कई लोग यह जानकर जरूर शॉक रह गए होंगे। आपको बता दें कि फ्लेयर ने 2010 में रिकी जॉनसन नाम के व्यक्ति से शादी की थी लेकिन फरवरी 2013 में दोनों अलग हो गए।

शार्लेट फ्लेयर ने इसके बाद थॉमस लैटिमर नाम के एक रेसलर को डेट करना शुरू किया और फिर 2013 में ही उनकी शादी हो गई। वो सिर्फ दो साल तक साथ रहे और उनका 2015 में तलाक हो गया। शार्लेट फ्लेयर ने बाद में एंड्राडे को 2019 में डेट करना शुरू किया और दोनों ने मई 2022 में शादी कर ली। इसके बाद से दोनों साथ हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications