3 ECW सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में ज्यादा सफलता हासिल की

शेमस और सीएम पंक ECW में काम कर चुके हैं
शेमस और सीएम पंक ECW में काम कर चुके हैं

WWE के ECW ब्रांड ने काफी ज्यादा सफलता हासिल की थी और इसने नए प्रशंसकों को हार्डकोर रेसलिंग से परिचित कराया था। ECW इतना ज्यादा सफल हो गया कि रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) पर भी फैंस ECW की चैंट्स लगाने लगे। कुछ समय बाद WWE ने ECW को बंद कर दिया।

WWE ने 2006 में ECW को फिर आने की कोशिश की और इस बार वो ज्यादा सफल नहीं हो पाया। खैर, एक्सट्रीम रूल्स 2019 पीपीवी में भी जब पॉल हेमन ने एक्सट्रीम शब्द का उपयोग किया था, तब भी प्रशंसकों ने ECW की चैंट्स लगाई थी। इससे पता चलता है कि आज भी स्टार्स ECW को पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें कभी विलन नहीं बनना चाहिए

ECW ने कई सारे नए स्टार्स को बड़ा प्लेटफार्म देने में मदद की। WWE को ECW ब्रांड से कई सारे बड़े स्टार्स मिले हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 ECW सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें WWE में काफी ज्यादा सफलता मिली।

3- पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक

youtube-cover

सीएम पंक भले ही अब रेसलिंग से दूर हो लेकिन एक समय वो प्रोफेशनल रेसलिंग के शीर्ष पर थे। इससे पहले उन्होंने ECW में शानदार प्रदर्शन करके WWE की क्रिएटिव टीम को प्रभावित किया था। ECW में सीएम पंक ने 2006 में डेब्यू किया था।

कुछ ही समय बाद वो प्रसिद्ध बन गए। इसके साथ ही 2007 में उन्होंने ECW टाइटल पर कब्जा किया। अपने सफल ECW करियर के बाद मेन रोस्टर पर वो 5 बार टॉप टाइटल पर कब्जा करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कई सारे बड़े दिग्गजों के साथ मैच लड़ा है और उन्हें हराया है।

ये भी पढ़ें:- 4 NXT के बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE के मेन रोस्टर में आने से बर्बाद हो गया

2- शेमस

youtube-cover

UK में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद ECW में उन्हें 2009 में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने कुछ ही समय में प्रशंसकों को प्रभावित किया और सिर्फ 4 महीनों में उन्हें मेन रोस्टर पर आने का मौका मिला।

WWE में आने के कुछ ही समय बाद उन्हें WWE दिग्गज जॉन सीना पर जीत मिली और अबतक वो 4 बार वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा कर चुके हैं। आने वाले समय में भी शेमस शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं।

1- कोफी किंग्सटन

youtube-cover

कोफी किंग्सटन ने 2008 में ECW में डेब्यू किया था लेकिन उन्हें वहां ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। WWE में आने के बाद उन्होंने मिड-कार्ड टाइटल्स जीती और फिर वो टैग टीम स्टार बन गए।

इसके अलावा उन्होंने रेसलमेनिया 35 में डेनियल ब्रायन को हराकर WWE टाइटल पर भी कब्जा किया था। अबतक उन्होंने WWE में 10 से अधिक बार टैग टीम टाइटल्स, 7 मिड-कार्ड टाइटल्स और 1 WWE टाइटल जीती है और इससे पता चलता है कि उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना हरा नहीं पाए