WWE Crown Jewel 2023: 3 कारणों से Seth Rollins को हराकर Drew Mcintyre नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं

drew mcintyre may become champion crown jewel 2023
क्या Crown Jewel में चैंपियन बन पाएंगे ड्रू मैकइंटायर?

WWE Crown Jewel: WWE में इस समय क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसके लिए कई बड़े मैच सामने आ चुके हैं। इस बीच सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा, लेकिन मैकइंटायर के कैरेक्टर को देखते हुए रॉलिंस के लिए टाइटल को डिफेंड करना काफी कठिन रहने वाला है।

ये द स्कॉटिश वॉरियर का किरदार और अच्छा मोमेंटम ही है, जिससे उन्हें सैथ रॉलिंस के लिए बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे जिनसे WWE Crown Jewel 2023 में सैथ रॉलिंस को हराकर ड्रू मैकइंटायर नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं।

#)WWE Crown Jewel 2023 में जीत के बाद Drew Mcintyre नई डील साइन कर सकते हैं

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि Drew Mcintyre पिछले कई महीनों से अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि उन्होंने नई डील साइन नहीं की है और कंपनी के साथ उनकी डील अप्रैल 2024 में समाप्त होने वाली है। ऐसी स्थिति में WWE ऑफिशियल्स का उन्हें मनाना जरूरी है क्योंकि मैकइंटायर जैसे टैलेंटेड और टॉप सुपरस्टार का जाना कंपनी के लिए नुकसानदेह रह सकता है।

संभव है कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के बाद ड्रू मैकइंटायर का मन बदल जाए और वो नई डील साइन करने के लिए हामी भर दें। इस मुश्किल परिस्थिति में उन्हें मजबूत दिखाया जाना बहुत जरूरी है, इसलिए WWE Crown Jewel में उन्हें सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत के लिए बुक किया जा सकता है।

#)वो काफी समय से चैंपियन नहीं बने हैं

Drew Mcintyre को साल 2014 में WWE से रिलीज कर दिया गया था, लेकिन उसके करीब 3 सालों बाद उन्होंने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करते हुए 2017 में वापसी की। वहीं 2018 में मेन रोस्टर पर रिटर्न के बाद उनके एक टॉप सुपरस्टार के रूप में शानदार सफर की शुरुआत हुई और इस दौरान वो 2 बार WWE चैंपियन भी बन चुके हैं।

मैकइंटायर की आखिरी WWE चैंपियनशिप जीत नवंबर 2020 के एक Raw एपिसोड में आई, जहां वो रैंडी ऑर्टन को हराकर चैंपियन बने थे। यानी उन्हें चैंपियन बने करीब 3 साल बीत चुके हैं और उनके जैसे टॉप सुपरस्टार के लिए ये काफी ज्यादा समय है। मैकइंटायर को फैंस का काफी सपोर्ट प्राप्त है और उनके जैसे टैलेंटेड रेसलर को ज्यादा समय तक वर्ल्ड चैंपियनशिप से दूर रखा जाना सही नहीं है, इसलिए उन्हें WWE Crown Jewel 2023 में चैंपियन बनाए जाने पर विचार जरूर किया जाना चाहिए।

#)हील ड्रू मैकइंटायर और WWE चैंपियनशिप का कॉम्बिनेशन खतरनाक साबित हो सकता है

जैसा कि हमने आपको बताया कि 2017 में WWE में वापस आने के बाद Drew Mcintyre 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं, लेकिन उनकी दोनों चैंपियनशिप जीत बेबीफेस किरदार में काम करते हुए आई थीं। वहीं मौजूदा समय में कई बार संकेत दिए जा चुके हैं कि वो बहुत जल्द हील टर्न ले सकते हैं।

चूंकि सैथ रॉलिंस इस समय कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हैं, इसलिए WWE Crown Jewel 2023 में उनके खिलाफ जीत प्राकृतिक रूप से मैकइंटायर को हील रिएक्शन दिला रही होगी। द स्कॉटिश वॉरियर की फ़िजिक, उनके खतरनाक लुक्स को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है जैसे वो एक हील चैंपियन के रूप में सबका दिल जीत सकते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now