3 कारण क्यों Seth Rollins को WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में CM Punk को हराना चाहिए

Ujjaval
WWE स्टार सैथ रॉलिंस, सीएम पंक को हराएंगे? (Photo: WWE.com)
WWE स्टार सैथ रॉलिंस, सीएम पंक को हराएंगे? (Photo: WWE.com)

Reasons Seth Rollins Should Defeat CM Punk: WWE Raw के Netflix डेब्यू शो के लिए फैंस उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो में सीएम पंक (CM Punk) का बड़ा मैच होने वाला है। वो सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) से भिड़ने वाले हैं। फैंस इस मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हैं, क्योंकि काफी पहले ही इस मुकाबले की नींव रख दी गई थी। इस मैच में पंक जीत के लिए फेवरेट लग रहे हैं लेकिन कुछ कारणों से लगता है कि सैथ की जीत होनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सैथ रॉलिंस को WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में सीएम पंक को हराना चाहिए।

Ad

3- WWE Raw में सैथ रॉलिंस की जीत उनके हील टर्न की शुरुआत कर सकती है

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस ने पिछले कुछ समय में हील टर्न लेने के संकेत दिए हैं। अभी वो बेबीफेस हैं लेकिन सीएम पंक को धराशाई करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसी के चलते उनका हील टर्न देखने को मिल सकता है। सीएम पंक को हराना आसान नहीं है और सैथ रॉलिंस के लिए भी यह काम आसान नहीं होगा। वो मैच में जीत दर्ज करने के लिए हद पार कर सकते हैं।

वो मैच में किसी सुपरस्टार के दखल या फिर हथियार का सहारा ले सकते हैं। अगर इस तरह से वो जीत जाते हैं, तो फैंस का गुस्सा फूटेगा। इससे उनका हील टर्न हो सकता है। सीएम पंक जीत जाते हैं, तो फिर सैथ अपने हील एंगल की शुरुआत नहीं कर पाएंगे। इसी वजह से सैथ को जीतना चाहिए और उन्हें चीटिंग करनी चाहिए। यह उनके हील रन के लिए शानदार रहेगा।

2- WWE फैंस को हैरानी में डालने के लिए सैथ रॉलिंस को जीत दी जा सकती है

youtube-cover
Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू को एकदम खास बनाना चाहता है। कंपनी चाहेगी कि यह एपिसोड कुछ सरप्राइज और शॉक्स से भरा रहे। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं होगा कि सिर्फ बड़े रिटर्न ही सरप्राइज के रूप में देखने को मिले। अगर मैचों के अंत भी अलग अंदाज में होंगे, तो भी फैंस के लिए यह चौंकाने वाली चीज होगी। सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच मैच में भले ही दोनों स्टार्स बराबरी के हैं, लेकिन बेस्ट इन द वर्ल्ड की जीत के कयास ज्यादातर फैंस लगा रहे हैं।

WWE अगर फैंस को सरप्राइज देना चाहता है, तो फिर सैथ रॉलिंस को यहां जीतने के लिए बुक कर सकता है। रॉलिंस के पास पंक को हराने की क्षमता है लेकिन अभी उनकी जीत की उम्मीद नहीं है। इसी बीच अगर विजनरी का पलड़ा भारी रहता है, तो फैंस का मजा दोगुना हो जाएगा और सभी एकदम ही हैरानी में पड़ जाएंगे।

1- सीएम पंक के पास सैथ रॉलिंस से लड़ने का कारण आ जाएगा

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस ने Survivor Series WarGames 2024 के बाद प्रोमो सैगमेंट में बताया था कि वो हर पल सीएम पंक के बारे में सोचते हैं। हालांकि, पंक ने बताया था कि वो सैथ के बारे में नहीं सोचते हैं और उनकी परवाह नहीं करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने उस समय कहा था कि उन्हें सैथ से लड़ने में कोई रुचि नहीं है। बाद में स्टोरी के चलते उनका मैच हो गया। अगर सीएम पंक जीत जाते हैं, तो फिर उनके पास रॉलिंस के साथ अपनी दुश्मनी आगे बढ़ाने का कोई कारण नहीं रह जाएगा।

सीएम पंक इसके बाद सैथ रॉलिंस से साफ कह सकते हैं कि वो ज्यादा बेहतर हैं। वो इसके बाद वर्ल्ड टाइटल की ओर रुख कर सकते हैं। इसी वजह से अगर WWE को स्टोरी जारी रखनी है, तो सैथ रॉलिंस को जीत मिलनी चाहिए। इससे सीएम पंक के पास सैथ के साथ दुश्मनी आगे बढ़ाने और Raw के Netflix डेब्यू शो में मिली हार का बदला लेने का कारण आ जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications