3 कारण क्यों WWE में द शील्ड का रीयूनियन खराब आइडिया है

Enter caption

रोमन रेंस WWE में वापस आ चुके हैं और साथ ही वापसी कर चुकी है वही पुरानी 'द शील्ड'। रेंस ने सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ को कहा कि वो आखिरी बारी द शील्ड को एक साथ देखना चाहते हैं। शुरुआत में रॉलिंस और एम्ब्रोज़ थोड़े हिचकिचाए लेकिन अंत में वो मान गए।

द शील्ड अब फास्टलेन में ड्रू मैकइंटायर, बॉबी लैश्ले और बैरन कॉर्बिन का सामना करेंगे। हालांकि, रोमन रेंस, रॉलिंस और एम्ब्रोज़ की जोड़ी को दुबारा देखना दिलचस्प होगा लेकिन एक दूर के लिहाज़ से देखें तो द शील्ड का दोबारा मिलना ज़्यादा अच्छा आईडिया नहीं है। आइए आपको बताते हैं क्यों।


#3 निरंतरता की कमी

Dean Ambrose sets his Shield vest on fire - indicating he would never be with them again

सैथ रॉलिंस को उसी रात धोखा देने और रॉ टैग टीम चैम्पयनशिप जीतने के बाद डीन एम्ब्रोज़ ने अलग रास्ते पर चलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा जो रेंस को मिला वो द शील्ड में रहने के दौरान उनके किये गए कर्मो का नतीजा है।

अब एम्ब्रोज़ एक बार फिर से द शील्ड में वापस आ गए हैं और उनके पिछले चार महीने के सभी प्रोमोज़ बेकार हो गए हैं। निरंतरता के लिहाज़ से WWE ने पिछले कुछ समय में अच्छा काम किया है लेकिन इस बारी WWE ऐसा करने में असफल रहा है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 पिछली बार भी असफल रही थी द शील्ड

Shield's 2018 return was only to protect Roman Reigns from the negative crowd reaction

आप चाहे द शील्ड से प्यार करें, नफरत करें या उन्हें नज़रअंदाज़ करें लेकिन एक बात साफ़ है कि पिछली बार द शील्ड WWE में असफल रही थी। 2017 में जब द शील्ड दोबारा मिली थी तो वो ज़्यादा कुछ नहीं कर पायी थी, उसका सबसे बड़ा कारण था कि रोमन रेंस भी चोट से जूझ रहे थे और साथ ही एम्ब्रोज़ भी चोट के चलते 6 महीने के लिए बाहर हो गए थे।

2018 में भी द शील्ड का मिलन असफल था क्योंकि उस समय शील्ड का इकलौता मकसद नए बने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को बचाना था। समरस्लैम 2018 के बाद जब रॉ के एक एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने रोमन रेंस पर हमला कर दिया था तो दोनों शील्ड बंधू रेंस को बचाने आ गए थे।

#1 रॉलिंस के लिए माहौल ना बनना

Does anyone still remember this match is due at WrestleMania 35?

रॉयल रंबल और WrestleMania के बीच के समय में WWE का ध्यान रॉयल रंबल के विजेता के लिए माहौल बनाने में होना चाहिए और खासकर तब जब चैंपियन ब्रॉक लैसनर जैसा तगड़ा रैसलर हो। और इसी वजह से सैथ रॉलिंस के लिए WWE को माहौल बनाना चाहिए थे।

लेकिन ऐसा करने की जगह WWE सिर्फ सैथ रॉलिंस को एक 6 रैसलर्स वाले मैच में भेजने का माहौल बना रहा है। एक महीने से ज़्यादा हो गया है और अब तक रॉलिंस, लैसनर को एक अच्छा जवाब नहीं दे पाए हैं। और इसी वजह से फैंस के ये सोचने का कोई कारण नहीं होगा कि सैथ रॉलिंस भी लैसनर को हरा सकते हैं।

Quick Links