ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) कई सालों तक WWE में टॉप चैंपियन रहे हैं और इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में फैंस को शो देखने के लिए आकर्षित किया था। इसके अलावा लैसनर ने कई WrestleMania को मेन इवेंट किया है और उन्होंने WWE में कई नए स्टार बनाने में भी मदद की थी। आपको बता दें, ब्रॉक लैसनर आखिरी बार WrestleMania 36 में कम्पीट करते हुए नजर आए थे जहां उन्हें ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37 से जुड़ी 5 बड़ी अफवाहें जो आपको जाननी चाहिए
हालांकि, ऐसा लग रहा है कि बीस्ट इंकार्नेट का अब कंपनी में वापसी करने का कोई इरादा नहीं है। इसी के साथ यह प्रश्न उठने लगे हैं कि क्या WWE को अब ब्रॉक लैसनर की जरुरत है। अब जबकि, WrestleMania सीजन के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं रह गया है इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WrestleMania 37 में WWE को ब्रॉक लैसनर की जरूरत है और 2 कारण क्यों जरूरत नहीं है।
1- WWE को WrestleMania 37 के लिए ब्रॉक लैसनर के मेनस्ट्रीम पॉवर की जरूरत है
WWE WrestleMania सीजन के दौरान ब्रॉक लैसनर पर इसलिए निर्भर करती है क्योंकि ब्रॉक लैसनर दुनिया भर में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। ब्रॉक लैसनर सालों तक UFC में लड़े हैं और इतिहास में कई बड़े मैचों का हिस्सा रह चुके हैं इसलिए WWE लैसनर के मेनस्ट्रीम पॉवर को खोना नहीं चाहती है।
ये भी पढ़ें: 5 कारणों से शेमस ने WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर पर हमला करते हुए हील टर्न लिया
हालांकि, WWE के पास WrestleMania सीजन के दौरान नए स्टार बनाने का मौका होता है लेकिन इस दौरान वह इससे ज्यादा मेनस्ट्रीम दर्शकों को आकर्षित करना चाहते हैं और यही कारण है कि लैसनर अपने करियर में कई बार शोज ऑफ शोज को हैडलाइन कर चुके हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि WWE को WrestleMania 37 के लिए लैसनर की जरूरत है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।