ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) प्रोफेशनल रेसलिंग जगत का बड़ा नाम है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी सारी चैंपियनशिप जीती हैं। इसके साथ ही वो कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच भी लड़े हैं। ब्रॉक लैसनर ने WWE के अलावा जापान और डेवलपमेंटल ब्रांड में भी काम किया है और काफी ज्यादा नाम कमाया है।Samoa Joe one of the best promo guys and can easily go in the ring. Samoa Joe/ Brock Lesnar was one of my favorite feuds in 2017 pic.twitter.com/bcgccnEK09— Joseph Font (@JosephFont4) April 15, 2021ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दो या उससे ज्यादा शादी की है और 2 जिन्होंने अबतक शादी नहीं कीब्रॉक लैसनर ने मुख्य रूप से अपने रेसलिंग करियर WWE में ही आगे बढ़ाया। इसके बावजूद उन्होंने कुछ मौकों पर अन्य जगहों पर भी काम किया है। इस दौरान कुछ ऐसे भी मौके रहे हैं जब उन्होंने दिग्गज रेसलर्स का सामना WWE के बाहर किया। इसलिए हम 3 मौकों के बारे में बात करेंगे जब ब्रॉक लैसनर ने सुपरस्टार्स के खिलाफ WWE के बाहर मुकाबला किया।3- बतिस्ता और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE के बाहर मैच हुआ है2001: Brock Lesnar and Batista in OVW. pic.twitter.com/oJqQU53Smm— Joshua Gagnon — I’m tired. (@HeelDoors) April 13, 2017बतिस्ता WWE के सबसे तगड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया है। दरअसल, लैसनर ने 2004 में WWE से जाने का निर्णय लिया था। इसके बाद में बतिस्ता को सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश मिलना शुरू हुआ था। इसके चलते ब्रॉक लैसनर और बतिस्ता का कभी भी WWE के अंदर सिंगल्स मैच नहीं हुआ। हर एक फैन के लिए ये ड्रीम मैच था क्योंकि हर कोई दोनों दिग्गजों के बीच मैच देखना चाहता था।ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब जॉन सीना ने उम्र में बड़े WWE सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच हारकर उनकी मदद कीइसके बावजूद काफी कम लोगों को पता होगा कि बतिस्ता और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE के बाहर मैच हुआ है। दरअसल, OVW के जुलाई 2001 के शो में ब्रॉक लैसनर और बतिस्ता आमने-सामने आए थे। उस समय बतिस्ता को लेविएथान के नाम से जाना जाता था। दोनों दिग्गजों के मैच ने इवेंट की शुरुआत की थी। खैर, इस मुकाबले में लैसनर को जीत मिली थी। दोनों ने एक-दूसरे को तगड़ी फाइट दी थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।