3 सुपरस्टार्स जो ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए हरा सकते हैं

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। 2012 में WWE में वापसी करने के बाद उन्होंने कई बड़े टाइटल्स जीते हैं और वह बहुत से मेन इवेंट्स का भी हिस्सा रहे हैं। लैसनर ने पिछले कुछ सालों में WWE का सबसे बड़ा टाइटल यूनिवर्सल चैंपियनशिप 3 बार जीता है। उन्होंने एक बार यह टाइटल 503 दिनों तक जीते रखा था, उसके बाद उन्हें रोमन रेंस ने हरा दिया था।

लैसनर ने स्मैकडाउन के प्रीमियर एपिसोड में कोफी किंग्सटन को कुछ सेकेंड में हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। मैच खत्म होने के बाद उनका सामना अपने पुराने दुश्मन केन वैलासकेज़ से हुआ, जिनके खिलाफ वह 31 अक्टूबर को क्राउन ज्वेल में अपने टाइटल का बचाव करेंगे। लैसनर को बहुत से फैंस टाइटल विजेता के रूप में नहीं देखना चाहते क्योंकि वह बहुत कम मुकाबले लड़ते हैं। बहुत से फैंस चाहते है कि स्मैकडाउन को लैसनर की बजाय एक नया चैंपियन मिले, जो स्मैकडाउन के हर शो में दिखाई दे।

यह तीन सुपरस्टार्स हैं जो ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए हरा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-WWE SmackDown रिजल्ट्स: 18 अक्टूबर, 2019

#3 ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन
ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन WWE के बड़े सुपरस्टार हैं। ब्रॉन को फैंस भी बहुत पसंद करते हैं लेकिन वह ज्यादातर बड़े मुक़ाबलों में हारने के लिए ही बुक किए जाते हैं। क्लैश ऑफ चैंपियंस में उन्होंने ना केवल अपना टैग टीम टाइटल हारा बल्कि सैथ रॉलिंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में भी वह हार गए थे।

हालात को और बुरे बनाने के लिए उन्हें टायसन फ्यूरी के साथ क्राउन ज्वेल में मुकाबला करने के लिए WWE ने बुक किया है। उस मैच का भी यही अनुमान लगाया जा रहा है कि वह हार जाएंगे। अब WWE ने उन्हें स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया है तो उन्हें शायद वापस टाइटल पिक्चर में देखा जा सकता है। ब्रॉक ने पहले ब्रॉन को बहुत बार हराया है तो आखिरकार शायद ब्रॉन उन्हें इस बार हरा दें।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

बहुत से फैंस को लगा था कि डेनियल ब्रायन अब WWE में कभी वापसी नहीं करेंगे। लेकिन वह WWE में वापस ही नहीं आए बल्कि उन्होंने WWE चैंपियनशिप भी जीती थी। हालांकि, वह चैंपियनशिप रेसलमेनिया 35 में कोफी किंग्सटन के खिलाफ हार गए थे। ब्रायन ने फेस का किरदार निभाया और रोमन रेंस के साथ मिलकर उन्होंने हैल इन ए सैल में एरिक रोवन और ल्यूक हार्पर को हराया। इस हफ्ते स्मैकडाउन में रोमन और डेनियल ने मिलकर शिंस्के नाकामुरा और किंग कॉर्बिन को हराया है।

ड्राफ्ट के बाद वह स्मैकडाउन में आ गए हैं तो WWE चाहती है कि डेनियल स्मैकडाउन का चेहरा बनें। WWE धीरे-धीरे उन्हें वापस WWE चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में ला सकती है। ब्रॉक ने डेनियल को सर्वाइवर सीरीज़ 2018 में हराया था। तो पुरानी दुश्मनी का सहारा लेकर WWE इनकी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ा सकती है। इन दोनों के बीच का मुकाबला रेसलमेनिया के लिए भी एक बेहतरीन हो सकता है।

#1 द फीन्ड ब्रे वायट

द फीन्ड
द फीन्ड

द फीन्ड को हाल ही के WWE के सबसे बढ़िया किरदार माना जाता है। हैल इन ए सैल से पहले उनका किरदार फैंस को बहुत पसंद आ रहा था लेकिन उसके बाद सैथ रॉलिंस और फीन्ड दोनों विवादों में फंस गए। उस मुकाबले के बाद सैथ रॉलिंस तो चैंपियन ही रहे लेकिन फीन्ड ने अपनी आगे बढ़ने की गति खो दी थी।

वायट ने सैथ रॉलिंस पर स्मैकडाउन के शो में हमला किया था। जिसके बाद रॉ में रॉलिंस ने वायट का फायरफ्लाई फनहाउस जला दिया था। कंपनी ने इनकी दुश्मनी को एक रिजल्ट देने के लिए इन दोनों के बीच एक और मुकाबले की घोषणा की है जो कि क्राउन ज्वेल में होगा। वायट अब स्मैकडाउन का हिस्सा बन गए तो शायद ही वह यह मैच जीते लेकिन अगर वह हार गए तो यह उनके करियर के लिए अच्छा नहीं होगा।

स्मैकडाउन में होने के कारण WWE उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ टाइटल पिक्चर में उतार सकती है। ब्रॉक को हराने के बाद वह हैल इन ए सैल में अपनी खोई हुई गति वापस प्राप्त कर सकते हैं।

Quick Links