ब्रॉन स्ट्रोमैन ने रेसलमेनिया 36 पीपीवी में गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। उन्हें चैंपियन बनने में काफी समय लगा है लेकिन अब वो 2-3 महीनों तक जरूर टाइटल को अपने पास रखेंगे। इसके बाद हमें कोई नया स्मैकडाउन स्टार चैंपियन बनते हुए नजर आ सकता है।
इस वजह से कहा जा सकता है कि साल के अंत तक WWE में कुछ नए यूनिवर्सल चैंपियन नजर आ सकते हैं। WWE में टाइटल चेंज होते रहते हैं। इस वजह से स्मैकडाउन की इस चैंपियनशिप को 2020 में कुछ सुपरस्टार्स अपने पास रखने में सफल रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर के दुश्मनों ने मिलकर बनाई टैग टीम , जल्द बन सकते है चैंपियन
स्मैकडाउन में इस समय कुछ स्टार्स है जो जल्द ही यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। इससे नई स्टोरीलाइन देखने को मिलेगी, इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो साल 2020 के अंत तक यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं।
#3 रोमन रेंस
![रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1a7bc-15864922991974-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1a7bc-15864922991974-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1a7bc-15864922991974-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1a7bc-15864922991974-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1a7bc-15864922991974-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1a7bc-15864922991974-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1a7bc-15864922991974-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1a7bc-15864922991974-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस ने WWE से कुछ समय के लिए आराम लिया था। वे रेसलमेनिया में यूनिवर्सल चैंपियन बनने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने नाम वापस ले लिया। WWE उन्हें वापसी के बाद जल्द ही यूनिवर्सल टाइटल दे सकता है। ऐसे में रोमन रेंस 2020 के अंत तक आसानी से यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं।
फैंस भी चाहेंगे कि द बिग डॉग फिर वो टाइटल जीतें जिसे वे कभी भी नहीं हारे हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन कुछ महीनों बाद रोमन रेंस के साथ दुश्मनी कर सकते हैं जहां द बिग डॉग की शानदार टाइटल रैन शुरू हो सकती है। साल के अंत तक रेंस के यूनिवर्सल चैंपियन बनने के सबसे ज्यादा चांस है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#2 डेनियल ब्रायन
![ब्रायन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/74712-15864920599598-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/74712-15864920599598-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/74712-15864920599598-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/74712-15864920599598-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/74712-15864920599598-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/74712-15864920599598-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/74712-15864920599598-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/74712-15864920599598-800.jpg 1920w)
डेनियल ब्रायन को हाल ही में इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल मैच में हार मिली है। इस वजह से वे अब नई शुरुआत करना चाहेंगे। वह फैन फेवरेट है और इस वजह से वो ज्यादा समय चैंपियनशिप से दूर नहीं रह सकते।
डेनियल ब्रायन ने अबतक यूनिवर्सल चैंपियनशिप नहीं जीती है। इस वजह से WWE उन्हें साल के अंत तक यूनिवर्सल चैंपियन बनाने का निर्णय ले सकता है। ब्रायन संभावित रूप से 2020 में चैंपियन बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Wrestlemania इतिहास के 10 सबसे छोटे 'मेन इवेंट्स' जो पलक झपकते ही खत्म हो गए
#1 द फीन्ड/ब्रे वायट
![वायट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/18ef6-15864919014379-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/18ef6-15864919014379-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/18ef6-15864919014379-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/18ef6-15864919014379-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/18ef6-15864919014379-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/18ef6-15864919014379-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/18ef6-15864919014379-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/18ef6-15864919014379-800.jpg 1920w)
द फीन्ड स्मैकडाउन के सबसे बड़े स्टार्स में से एक है। उन्होंने सुपर शोडाउन में यूनिवर्सल टाइटल गंवाई थी। इसके बाद उन्हें रीमैच नहीं मिला था, इस वजह से उन्हें जल्द ही टाइटल मैच मिल सकता है।
द फीन्ड को हराना काफी मुश्किल है और इस वजह से अगर वो 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप की फ़्यूड में आ जाते हैं तो वायट आसानी से चैंपियन बन सकते हैं। 2020 में उनके चैंपियन बनने के सबसे ज्यादा चांस है।
ये भी पढ़ें:- आज के समय में कौन है WWE के स्टोन कोल्ड और ट्रिपल एच?