WWE SummerSlam 2024: 3 बहुत बड़े सरप्राइज जिन्हें देखकर फैंस खुशी से झूम उठ सकते हैं

जानिए WWE SummerSlam 2024 में क्या-क्या हो सकता है?
जानिए WWE SummerSlam 2024 में क्या-क्या हो सकता है?

SummerSlam 2024 Surprises: WWE SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को होगा। फैंस की नजरें हमेशा इस बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट पर होती हैं। कंपनी द्वारा इस शो में हमेशा बड़े सरप्राइज फैंस को दिए जाते हैं। इस साल भी WWE का प्लान इवेंट को शानदार बनाने का होगा।

ट्रिपल एच के कार्यकाल में अभी तक कंपनी के सभी प्रीमियम लाइव इवेंट सफल रहे हैं। WrestleMania 40 को अपार सफलता मिली और WWE द्वारा इस लहर को SummerSlam तक जारी रखा जाएगा। समर की सबसे बड़ी पार्टी कुछ नए ट्विस्ट ला सकती हैं। कुछ दिग्गजों की वापसी और चैंपियनशिप में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सरप्राइज की बात करेंगे जो SummerSlam 2024 में फैंस को देखने को मिल सकते हैं।

#3 एलए नाइट जुलाई में MITB ब्रीफकेस जीतकर WWE SummerSlam 2024 में कैश-इन कर सकते हैं

youtube-cover

जुलाई में Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। सवाल खड़ा होता है कि मेंस MITB ब्रीफकेस कौन हासिल करेगा। SmackDown और Raw रोस्टर में इसे जीतने वाले सुपरस्टार्स की भरमार पड़ी है। इन सुपरस्टार्स में एक एलए नाइट हैं जो सबसे अलग हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया है। वो इस साल MITB ब्रीफकेस हासिल करने के प्रबल दावेदार हैं। फैंस लगातार मांग कर रहे हैं कि उन्हें अब बड़ा टाइटल जीतना चाहिए।

नाइट ने रोमन रेंस को भी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब समय आ गया है कि कंपनी उन्हें MITB ब्रीफकेस देने पर विचार करे। वो अगर ये कारनामा कर देंगे तो फिर SummerSlam 2024 में कैश-इन कर बड़ा टाइटल हासिल कर सकते हैं। इसके बाद उनका मोमेंटम और भी तगड़ा हो जाएगा।

#2 WWE SummerSlam 2024 में ब्रॉक लैसनर वापसी कर गुंथर के साथ कंफ्रंट कर सकते हैं

youtube-cover

गुंथर हाल ही में रैडी ऑर्टन को हराकर King of the Ring बने हैं। इसके तहत अब उन्हें SummerSlam 2024 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच मिल गया है। अगर ब्रॉक लैसनर SummerSlam में वापसी करते हैं तो वो गुंथर के वर्ल्ड टाइटल जीतने के सपने को तोड़ सकते हैं।

ब्रॉक और गुंथर का मुकाबला फ्यूचर में जरूर होगा। कंपनी ने Royal Rumble 2023 में दोनों के बीच फ्यूड के बीज बो दिए थे। हालांकि, कई कारणों से अभी तक दोनों के बीच सिंगल्स मुकाबला नहीं हो पाया है। SummerSlam 2024 में दोनों का फिर से आमना-सामना हो सकता है। WWE इस मौके का फायदा उठाकर दोनों के बीच आगे जाकर मैच की प्लानिंग कर सकता है।

#1 WWE दिग्गज द रॉक आकर कोडी रोड्स का सामना कर सकते हैं

WrestleMania 40 तक कोडी रोड्स और द रॉक की राइवलरी बहुत ही खतरनाक थी, जिसमें बहुत सी चीजें शामिल रहीं। मेनिया के बाद पहले Raw में आकर द ग्रेट वन ने कहा था कि वो कोडी के लिए अब वापसी करेंगे। ये बात तय है कि कोडी और रॉक के बीच एक वन-ऑन-वन मुकाबला जरूर होगा।

द रॉक ने क्लियर कर दिया था कि रोड्स के खिलाफ उनकी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। इसके तहत वो SummerSlam 2024 में वापसी कर कोडी रोड्स का सामना कर सकते हैं। यहां से फ्यूचर में दोनों के बीच मैच की संभावनाएं पूरी तरह बढ़ जाएंगी। अगर द ग्रेट वन को रोड्स हरा देंगे तो फिर ये उनके करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now