3 सुपरस्टार्स जिन्हें कुछ समय पहले सस्पेंड किया गया था और 2 जिन्हें शायद नहीं

एंड्राडे और रे
एंड्राडे और रे

WWE हमेशा से ही अपनी वैलनेस पॉलिसी को लेकर काफी ज्यादा सीरियस रहा है। अगर कोई सुपरस्टार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है। सुपरस्टार का सस्पेंशन बढ़ जाता है अगर वह टेस्ट में पास नहीं होता है।

2016 में WWE ने 7 सुपरस्टार्स को सस्पेंड किया था और अगले 3 सालों तक कोई भी सुपरस्टार्स सस्पेंड नहीं हुआ। पिछले कुछ समय में WWE ने कई सारे सुपरस्टार्स को वैलनेस पॉलिसी का उलंघन करने की वजह से सस्पेंड किया है लेकिन WWE ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी।

ये भी पढ़ें:- 5 कारणों के चलते 2020 में जॉन सीना रिटायर हो सकते हैं

WWE अक्सर सस्पेंड सुपरस्टार्स के बारे में बात नहीं करता है और पिछले कुछ समय में यहीं चीज़ WWE में देखने को मिली है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें WWE ने सस्पेंड किया है और 2 जिन्हें शायद नहीं।

#3 सस्पेंड हुए हैं: प्रीमो क्लोन

youtube-cover

प्रीमो WWE में लंबे समय से नजर नहीं आए हैं। दरअसल, इस सुपरस्टार के लिए WWE के पास कोई प्लान नहीं था। प्रीमो को वैसे ही ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं और वह इस दौरान WWE की पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से सस्पेंड भी हो गए थे।

WWE ने उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन खबरों के अनुसार उनपर 30 दिनों का सस्पेंशन लगा है। प्रीमो के सस्पेंशन की जानकारी खुद उन्होंने ही दी। प्रीमो ने बताया कि वह टेस्ट देने में असफल रहे और यह एक बड़ा कारण रहा। खैर, WWE की क्रिएटिव टीम के पास इस सुपरस्टार के लिए कोई प्लान्स नहीं है।इस वजह से उनके सस्पेंशन को लेकर फैंस ज्यादा चिंतित नहीं है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#2 सस्पेंड नहीं है: रे मिस्टीरियो

youtube-cover

रे मिस्टीरियो को कुछ समय पहले रॉ के दौरान चोटिल दिखाया गया था और इसके बाद से वह WWE में नजर नहीं आए हैं। कुछ फैंस के मानना है कि मिस्टीरियो को WWE ने सस्पेंड कर दिया है।

खबरों के अनुसार अबतक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय तक WWE के टेलीविजन पर नजर नहीं आएंगे क्योंकि उन्होंने आराम की मांग की है।

#2 सस्पेंड हुए हैं: एंड्राडे

youtube-cover

एंड्राडे को कुछ समय पहले वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था और वह इस दौरान काफी चर्चा में आए थे। हर एक फैन इस बात को जानकर चौंक गया था।

WWE ने इस वजह से उन्हें चोटिल दिखाया और जेलिना वेगा को एंजल गार्ज़ा के मैनेजर के रूप में दिखाया। खैर, US वर्तमान चैंपियन जल्द ही अपनी शानदार वापसी कर सकते हैं। एंड्राडे से WWE ने अबतक US चैंपियनशिप नहीं ली है और यह एक अच्छा निर्णय है।

ये भी पढ़ें:- 7 बड़े ड्रीम मैच जो 2020 में देखने को मिल सकते हैं

#1 सस्पेंड नहीं हुए हैं: समोआ जो

youtube-cover

समोआ जो इस समय बुरी तरह चोटिल है और इस वजह से वह WWE के टेलीविजन पर नजर नहीं आ रहे हैं। रेसलवोट्स ने समोआ जो के सस्पेंड होने के संकेत दिए थे लेकिन अभी यह बात पूरी तरह साफ नहीं है।

अगर ऐसा कुछ होता तो शायद WWE इस बात को लेकर पहले ही जानकारी दे देता। खैर, अभी स्थिति देखकर साफ पता चल रहा है समोआ जो चोटिल है और वह सस्पेंड नहीं हुए हैं।

#1 सस्पेंड हुए हैं: रोबर्ट रूड

youtube-cover

रोबर्ट रूड कुछ समय पहले ही सस्पेंड हुए थे। वह स्मैकडाउन में चल रही रोमन और किंग कॉर्बिन की दुश्मनी का अहम हिस्सा थे। उनका अचानक से गायब होने फैंस के लिए चौंकाने वाली चीज़ थी।

WWE ने उन्हें 30 दिनों के लिए सस्पेंड किया था और वह सस्पेंशन के बाद फिर WWE में नजर आए थे। सस्पेंशन के बाद रोबर्ट रूड ने रोमन पर अटैक करके शानदार वापसी भी की थी।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के WWE करियर की 3 सबसे बड़ी जीत

Quick Links