3 चीजें जो Saturday Night's Main Event के बाद WWE Raw में CM Punk-Seth Rollins के सैगमेंट में हो सकती हैं

Ujjaval
WWE Raw में सीएम पंक आएंगे नज़र (Photo: WWE.com)
WWE Raw में सीएम पंक आएंगे नज़र (Photo: WWE.com)

Things Can Happen CM Punk-Seth Rollins Segment: WWE Saturday Night's Main Event का समापन देखने को मिल गया है। इस शो में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) या सीएम पंक (CM Punk) मौजूद नहीं थे। हालांकि, वो अगले WWE Raw के एपिसोड में होंगे। सीएम पंक के सैगमेंट का ऐलान किया गया है, जहां वो सैथ रॉलिंस की बातों का जवाब देंगे। इस सैगमेंट में साफ तौर पर सैथ रॉलिंस भी नज़र आ सकते हैं। दोनों के इस सैगमेंट में काफी कुछ हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे, जो Saturday Night's Main Event के बाद WWE Raw के अगले एपिसोड में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के सैगमेंट में देखने को मिल सकती हैं।

Ad

3- WWE Raw में सीएम पंक अपने प्रोमो द्वारा सैथ रॉलिंस को चुप करा दें

Ad

सीएम पंक माइक पर काफी जबरदस्त हैं और कई दिग्गज उनके सामने नहीं टिक पाते हैं। पंक को इतिहास के सबसे अच्छे माइक वर्कर्स में से एक माना जाता है। अभी उन्होंने अपनी पूरी स्किल्स नहीं दिखाई है लेकिन सैथ रॉलिंस लगातार उनपर निशाना साध रहे हैं। इस स्थिति में सीएम पंक को गुस्सा आ सकता है।

वो सैथ रॉलिंस के साथ WWE Raw में सैगमेंट के दौरान गुस्से में आ सकते हैं और जबरदस्त तरीके से प्रोमो कट कर सकते हैं। पंक ऐसा करके सैथ के हर एक इल्जाम का जवाब दे सकते हैं और उनकी बोलती बंद करा सकते हैं। अगर पंक कुछ ऐसा करने में सफल हो गए, तो उनका कद एकदम से स्टोरीलाइन में बढ़ जाएगा और फैंस पूरी तरह से उनकी साइड हो जाएंगे।

2- WWE Raw में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ब्रॉल हो

Ad

सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच Survivor Series WarGames 2024 के बाद ब्रॉल हुआ था। उस समय सैमी ज़ेन और जे उसो ने दोनों को अलग कर दिया था। अब Raw के अगले एपिसोड में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच फिर से ब्रॉल हो सकता है। वो रिंग में आकर प्रोमो कट कर सकते हैं और दोनों के बीच बहस होती है।

प्रोमो के दौरान अगर कोई एक भी हद पार करता है, तो फिर ब्रॉल देखने को मिल सकता है। पिछली बार तो सैमी ज़ेन और जे उसो ने आकर उन्हें अलग कर दिया लेकिन इस हफ्ते शायद ऐसा नहीं हो। जे उसो चोटिल होने के कारण बाहर हैं और हाल ही में सैमी ज़ेन की Saturday Night's Main Event शो में ड्रू मैकइंटायर ने हालत खराब कर दी। इसी वजह से अब सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ब्रॉल देखने लायक होगा। उन्हें कोई अलग नहीं कर पाएगा।

1- WWE दिग्गज सीएम पंक बड़े मैच के लिए चैलेंज रख सकते हैं

Ad

WWE Raw के Netflix पर डेब्यू स्पेशल एपिसोड के लिए फैंस उत्साहित हैं। WWE ने भी इस शो को धमाकेदार बनाने की तैयारी कर ली है। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का ट्राइबल कॉम्बैट मैच इस शो के लिए बुक किया जा चुका है। कुछ समय पहले ही रिपोर्ट्स सामने आई थी कि सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच भी इस खास शो के लिए मैच प्लान किया गया है।

स्टोरीलाइन काफी तेजी से आगे बढ़ रही है और सीएम पंक Raw के अगले एपिसोड में बड़ा चैलेंज सामने रख सकते हैं। वो Raw के अगले एपिसोड में सैथ रॉलिंस की सभी बातों का प्रोमो से जवाब दे सकते हैं और इसी बीच सैथ को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। सैथ वैसे भी पंक से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अगर उन्हें चैलेंज मिलता है, तो इसका जवाब देने से पहले वो शायद ही एक बार भी नहीं सोचेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications