3 चीजें जो अंडरटेकर भविष्य में WWE के अंदर कर सकते हैं

Enter caption

सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल हो गया है। अंडरटेकर का तीस साल का करियर अब खत्म हो गया है। कई फैंस को लगता है कि अंडरटेकर एक मैच के लिए फिर से वापसी करेंगे। अंडरटेकर रिंग के अंदर अभी भी सबसे ज्यादा डरावने लगने वाले सुपरस्टार हैं। इसी वजह से वो काफी प्रसिद्ध भी है।

अंडरटेकर के लिए WWE हमेशा कुछ ना कुछ सरप्राइज प्लान करता है। पहले भी अंडरटेकर रिंग में एंट्री अचानक से दोबारा कर चुके हैं। WWE के लिए सबसे लॉयल अंडरटेकर को माना जाता है। जब से उन्होंने WWE में डेब्यू किया वो कहीं और नहीं गए। विंस मैकमैहन के साथ हमेशा वो खड़े रहे हैं।

द फीनोम ने WWE में कई सारे अच्छे मोमेंट दिए है। प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में सभी चीजें टेकर ने हासिल कर ली है। रेसलिंग वर्ल्ड काफी इज्जत इसी वजह से उनकी करता है। लेकिन क्या अब डैडमैन का अंत हो गया है? ये सबसे बड़ा सवाल इस समय सभी के सामने हैं। क्या कुछ नए प्लान अंडरटेकर के लिए देखने को मिल सकते हैं? आइए जानते हैं उन तीन चीजों के बारे में जो फ्यूचर में WWE में अंडरटेकर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- अंडरटेकर ने WWE Survivor Series में भावुक होते हुए कहा अलविदा, विंस मैकमैहन समेत फैंस के छलके आंसू

रेसलमेनिया 37 में अंडरटेकर उपस्थित हो सकते हैं

Enter caption

रेसलमेनिया का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में अंडरटेकर का नाम सबसे पहले आता है। रेसलमेनिया में स्ट्रीक के लिए अंडरटेकर को जाना जाता है। कई बार ये बात हो चुकी हैं कि अंडरटेकर अब रेसलिंग नहीं करेंगे। ये बात कई दिग्गज भी कर चुके हैं लेकिन हमेशा रेसलमेनिया के टाइम पर अंडरटेकर वापसी कर सभी को चौंका देते हैं।

कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया था कि सर्वाइवर सीरीज में द फीन्ड और अंडरटेकर का आमना-सामना होगा और फिर दोनों का मैच अगले साल रेसलमेनिया में होगा। हालांकि ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। WWE अब अगले साल रेसलमेनिया 37 में अंडरटेकर के लिए कुछ बड़ा प्लान तैयार कर सकता है। कोई बड़ी हील अंडरटेकर को चुनौती पेश कर सकता है। मौजूदा रोस्टर में कई यंग सुपरस्टार्स है जो ये काम कर के आगे फायदा उठा सकते हैं। फैंस अब इस आश में लगे हुए है कि अंडरटेकर रेसलमेनिया 37 में ही नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

बैकस्टेज रोल

Enter caption

55 साल के अंडरटेकर हमेशा रिंग में एक्टिव रहे हैं। अंडरटेकर के लिए अब बैकस्टेज में रोल फिट रहेगा। WWE में इस समय कई पुराने दिग्गज बैकस्टेज अलग-अलग रोल में काम कर रहे हैं। अंडरटेकर भी कोई ना कोई डिपार्टमेंट संभाल सकते हैं। हालांकि WWE में अंडरटेकर के लिए कोई लिमिट नहीं है। कोई भी रोल अगर उन्हें मिलेगा तो वो आसानी से कर सकते हैं। तीस साल से वो ये काम कर रहे हैं।

बैकस्टेज प्रोड्यूसर या फिर आने वाले टैलेंट्स के ट्रेनर का काम अंडरटेक बखूबी निभा सकते हैं। इस चीज से WWE में आने वाले यंग सुपरस्टार्स को काफी फायदा मिलेगा।

हॉल ऑफ फेमर इंडक्शन

Enter caption

रेसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है। रेसलमेनिया में लगातार 21 जीत का रिकॉ़र्ड उनके नाम है। ये स्ट्रीक हमेशा के लिए फैंस के जेहन में बस गई है। चार बार वो रेसलमेनिया के मेन इवेंट में भी फाइट कर चुके हैं। चार बार वो WWE चैंपियन और साल 2007 में रॉयल रंबल विजेता भी रह चुके हैं। साल 1991 में हल्क होगन को जो अंडरटेकर ने हराया था वो सबसे खास रहा है।

अब अंडरटेकर ने जो चीज WWE में की है उससे साफ है कि वो हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल होंगे। सर्वाइवर सीरीज में काफी इमोशनल फेयरवेल अंडरटेकर का हुआ था। अब हॉल ऑफ फेम इंडक्शन सेरेमनी का प्लान WWE उनके लिए आगे कर सकता है। इस वजह से एक और मोमेंट फैंस को मिल जाएगा।

Quick Links