रॉ और स्मैकडाउन में घुसपैठ के बाद NXT सुपरस्टार्स ने साफ़ कर दिया है कि वह सर्वाइवर सीरीज में जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। डब्लू डब्लू ई(WWE) ने इस हफ्ते रॉ में सर्वाइवर सीरीज के लिए कुछ बड़े मुकाबलों की घोषणा की थी, उम्मीद है कि इस हफ्ते स्मैकडाउन में सर्वाइवर सीरीज के लिए कुछ और मुकाबलों की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा टायसन फ्यूरी जिन्होंने क्राउन ज्वेल में अपना डेब्यू किया था वह भी इस हफ्ते स्मैकडाउन में नजर आने वाले हैं।
इन सब की शुरुआत क्राउन ज्वेल के बाद हुए स्मैकडाउन में हुई जहां NXT सुपरस्टार्स ने घुसपैठ करते हुए कई स्मैकडाउन सुपरस्टार्स पर हमला किया। इस दौरान NXT चैंपियन एडम कोल ने डेनियल ब्रायन के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया। वहीँ टॉमैसो सिएम्पा ने द मिज़ को हराया और रिहा रिप्ले & टेगन फॉक्स की जोड़ी ने फायर & डिजायर को हराया। साथ ही NXT विमेंस चैंपियन शायना बैजलर ने मैच के बाद स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली पर हमला किया।
यह भी पढ़े: 2 बड़े सुपरस्टार्स लंबे वक्त के लिए हुए कंपनी से बाहर
आपको बता दे, इस हफ्ते स्मैकडाउन, इंग्लैंड के मैन्चेस्टर एरीना से लाइव आएगा। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 3 चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो कि इस हफ्ते स्मैकडाउन में हो सकते हैं।
#3. निकी क्रॉस vs साशा बैंक्स के मैच में शायना बैजलर देगी दखल
सर्वाइवर सीरीज के लिए पहले ही बैकी लिंच, बेली और शायना बैजलर के ट्रिपल थ्रेट मैच की घोषणा की जा चुकी हैं। जैसे कि हमने आपको बताया कि पिछले हफ्ते NXT विमेंस चैंपियन ने बेली पर हमला किया था और रिंग में आते वक़्त उन्होंने साशा बैंक्स की भी काफी पिटाई की थी।
अब जबकि इस हफ्ते स्मैकडाउन में साशा का मुकाबला निकी क्रॉस से होने जा रहा है, इस मैच में एक बार NXT विमेंस चैंपियन दखल दे सकती है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि साशा, बेली और बाकि स्मैकडाउन विमेंस सुपरस्टार्स इस हमले के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।
साथ ही बैंक्स पिछले हफ्ते उन पर हुए हमले का शायना बैजलर से बदला लेना चाहेगी। कुल मिलाकर, अगर शायना अगर इस मैच में दखल देने की कोशिश करती हैं तो शायद उनका यह फैसला उन्हीं पर भारी पड़ सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2. द अनडिस्प्यूटेड एरा, रोमन रेंस और किंग कॉर्बिन के मैच में दखल देंगे
![रà¥à¤®à¤¨ रà¥à¤à¤¸ vs बà¥à¤°à¤¨ à¤à¥à¤°à¥à¤¬à¤¿à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83fbf-15731844971289-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83fbf-15731844971289-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83fbf-15731844971289-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83fbf-15731844971289-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83fbf-15731844971289-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83fbf-15731844971289-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83fbf-15731844971289-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/83fbf-15731844971289-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते स्मैकडाउन में रोमन रेंस का सामना बैरन कॉर्बिन से होने वाला है। क्राउन ज्वेल में रोमन रेंस टीम होगन का हिस्सा थे और उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में काफी अहम भूमिका निभाई थी वहीं कॉर्बिन टीम फ्लेयर का हिस्सा थे।
आपको बता दें, कुछ हफ्ते पहले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच के दौरान कॉर्बिन ने द बिग डॉग पर हमला कर फ्यूड की शुरुआत की थी। स्मैकडाउन में एक बार फिर NXT सुपरस्टार्स के घुसपैठ की आशंका है इसलिए इस मैच में सही नतीजा आने की उम्मीद काफी कम है।
द अनडिस्प्यूटेड एरा ने NXT के मेन रोस्टर में घुसपैठ में काफी अहम किरदार निभया है। उन्होंने इस हफ्ते रॉ में सैथ रॉलिंस और एडम कोल के मैच में दखल देकर बीस्टस्लेयर की काफी पिटाई की थी। हालांकि, द ओसी ने इस हफ्ते NXT में द अनडिस्प्यूटेड एरा पर हमला कर दिया था।
जिस तरह द अनडिस्प्यूटेड एरा ने रॉ में सैथ रॉलिंस पर हमला किया था उसी तरह वह इस हफ्ते स्मैकडाउन में रोमन रेंस पर हमला कर सकते हैं।
#1. द फीन्ड करेंगे टायसन फ्यूरी पर हमला
![द फà¥à¤¨à¥à¤¡](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/8979f-15731856698661-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/8979f-15731856698661-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/8979f-15731856698661-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/8979f-15731856698661-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/8979f-15731856698661-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/8979f-15731856698661-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/8979f-15731856698661-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/8979f-15731856698661-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर ने पिछले हफ्ते स्मैकडाउन छोड़ दिया था वहीं क्राउन ज्वेल में सैथ रॉलिंस को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बने द फीन्ड अब स्मैकडाउन का हिस्सा हैं और यूनिवर्सल चैंपियनशिप स्मैकडाउन का प्रमुख टाइटल बन चुका है।
अब जबकि द फीन्ड यूनिवर्सल चैंपियन बन चुके हैं, वह इस हफ्ते स्मैकडाउन लॉकर रूम को कड़ा संदेश देना चाहेंगे और इसका सबसे अच्छा तरीका बड़े सुपरस्टार्स पर हमला करना है।
इस बात की उम्मीद है कि फीन्ड, टायसन फ्यूरी पर हमला कर सकते हैं जो इस हफ्ते स्मैकडाउन में आने वाले हैं। अगर वह इस बॉक्सर पर हमला करते हैं तो इस कारण आगे चलकर इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच ब्लॉकबस्टर फ्यूड की शुरुआत हो सकती है। साथ ही इस हमले के कारण वह पूर्व वायट फैमिली मेंबर, ब्रॉन स्ट्रोमैन के हार का बदला ले सकते हैं जो कि क्राउन ज्वेल में टायसन फ्यूरी से हार गए थे।