3 चीज़ें जो WWE Raw Day 1 को स्पेशल बनाने के लिए करना चाहिए 

WWE सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक
WWE सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक

Raw Day 1: WWE ने साल 2022 में 1 जनवरी को Day 1 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन किया था। अब इस इवेंट की 1 जनवरी 2024 को रॉ (Raw) के स्पेशल एपिसोड के रूप में वापसी होने वाली है। बता दें, WWE ने Raw के इस एपिसोड के लिए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का भी ऐलान कर दिया है।

चूंकि, WWE Raw के इस एपिसोड के जरिए साल 2024 की शुरूआत करने वाली है। यही कारण है कि कंपनी को रेड ब्रांड के इस शो को खास बनाने के लिए इसमें कुछ बेहतरीन चीज़ें बुक करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो WWE Raw Day 1 को स्पेशल बनाने के लिए करना चाहिए।

3- WWE Raw Day 1 में CM Punk का मैच

सीएम पंक ने इस हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस के साथ आमना-सामना होने के बाद खुद के मेंस Royal Rumble मैच में उतरने का ऐलान किया था। इस चीज़ के जरिए पंक के Royal Rumble 2024 में परफॉर्म करने की बात कंफर्म हो चुकी है। इसके अलावा बेस्ट इन द वर्ल्ड को 26 दिसंबर 2023 को एक लाइव इवेंट के दौरान डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ मैच भी लड़ना है

हालांकि, यह लाइव इवेंट टीवी पर देखने को नहीं मिल पाएगा और Royal Rumble 2024 में अभी काफी समय है। देखा जाए तो फैंस को सीएम पंक का WWE टीवी पर पहला मैच देखने के लिए इतना लंबा इंतजार नहीं कराना चाहिए और उनका Raw Day 1 में मैच बुक कर देना चाहिए। अगर बेस्ट इन द वर्ल्ड का मैच Raw के इस एपिसोड में कराया जाता है तो इस शो का रोमांच काफी बढ़ जाएगा।

2- WWE Raw Day 1 में वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल चेंज

सैथ रॉलिंस Raw Day 1 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच में अपना वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल डिफेंड करने वाले हैं। सैथ पहले भी ड्रू को हराकर अपना टाइटल रिटेन कर चुके हैं। यही कारण है कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रीमैच में उनके द्वारा मैकइंटायर को हराए जाने की संभावना ज्यादा लग रही है।

हालांकि, स्कॉटिश वॉरियर को लगातार दूसरे वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच में हार मिलने से काफी नुकसान होगा इसलिए Raw Day 1 में उन्हें सैथ रॉलिंस के खिलाफ जीत के लिए बुक करना चाहिए। इस प्रकार, ड्रू मैकइंटायर के फैंस के सामने वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा हो जाएगा और यह काफी खास पल होगा। इस स्थिति में यह देखना रोचक होगा कि रॉलिंस वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल वापस हासिल करने के लिए क्या करने वाले हैं।

1- WWE Raw Day 1 में Brock Lesnar की वापसी

ब्रॉक लैसनर SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स से हारने के बाद ब्रेक पर चले गए थे। ऐसा लग रहा है कि लैसनर की वापसी नजदीक आ चुकी है और संभावना ज्यादा है कि WWE ब्रॉक की वापसी के लिए Royal Rumble 2024 इवेंट को चुन सकती है। हालांकि, अधिकतर फैंस उनकी इस इवेंट के जरिए वापसी होने की अटकलें लगा रहे हैं।

यही कारण है कि WWE को Raw Day 1 के जरिए बीस्ट इंकार्नेट की वापसी कराते हुए सभी को हैरान कर देना चाहिए। याद दिला दें, ब्रॉक लैसनर के लिए साल 2022 में हुआ Day 1 प्रीमियम लाइव इवेंट काफी बेहतरीन साबित हुआ था। इस इवेंट में उन्होंने फैटल 5 वे मैच जीतकर WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था

Quick Links

App download animated image Get the free App now