3 तरीके जिनसे WWE छोड़ने के ऐलान के बावजूद Drew McIntyre दोबारा कंपनी में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं

WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर ने सभी को चौंका दिया था (Photo: WWE.com)
WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर ने सभी को चौंका दिया था (Photo: WWE.com)

Ways Drew McIntyre Return WWE: WWE Raw में इस हफ्ते ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला लेकर हैरान कर दिया। उन्होंने एडम पीयर्स और ट्रिपल एच की भी नहीं सुनी। उनका ये फैसला अब WWE यूनिवर्स में चर्चा का विषय बन गया है।

Ad

दरअसल Clash at the Castle में हार के बाद बहुत निराश ड्रू नज़र आए। सीएम पंक की वजह से एक बार फिर वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप नहीं जीत पाए। रेड ब्रांड में लगा था कि ड्रू अपनी कुछ बातें रखेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने तुरंत अपना फैसला सुनाया और चले गए। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों पर नज़र डालेंगे जिनसे ड्रू इस हफ्ते Raw छोड़ने के बाद WWE टीवी पर दोबारा वापसी कर सकते हैं।

#3 ड्रू मैकइंंटायर WWE SmackDown में वापसी कर सीएम पंक के ऊपर हमला कर सकते हैं

Ad

ड्रू मैकइंटायर ने WWE पर भी निशाना साधा। बैकस्टेज ट्रिपल एच और एडम पीयर्स ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की। ड्रू ने किसी की भी नहीं सुनी और वहां से चलते बने। वो इस समय बहुत निराश दिख रहे हैं। हालांकि, उनका ये चौंकाने वाला निर्णय कुछ और गेम भी हो सकता है।

SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शिकागो में होगा। सीएम पंक इस शो में एंट्री करेंगे। हो सकता है कि मैकइंटायर शिकागो में पंक के ऊपर खतरनाक हमला कर दें। पंक को उनके घरेलू फैंस के सामने पीटकर ड्रू दोबारा वापसी कर सकते हैं। Clash at the Castle का आयोजन ड्रू की होम कंट्री में हुआ था। अपने फैंस के सामने पंक की वजह से उन्हें हार मिली थी। इसका बदला ड्रू इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में ले सकते हैं।

#2 WWE Money in the Bank में ड्रू मैकइंटायर वापसी कर सकते हैं

Ad

ड्रू मैकइंटायर ने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट के कारण ही अपनी पिछली दो वर्ल्ड चैंपियनशिप गंवाई है। मैकइंटायर खुलेआम ब्रीफकेस के प्रति अपनी निराशा भी जाहिर कर चुके हैं। अगर ड्रू MITB कॉन्ट्रैक्ट जीत जाएं तो वो फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप भी हासिल कर सकते हैं।

अगले महीने Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। ड्रू इस इवेंट में होने वाले लैडर मैच में सरप्राइज एंट्री कर कंपनी में वापसी कर सकते हैं। वो अंतिम समय में किसी की जगह ले सकते हैं या खुद को किसी तरह मुकाबले में शामिल कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस भी उन्हें देखकर खुश हो जाएंगे।

#1 WWE SummerSlam 2024 में सभी को चौंका सकते हैं पूर्व चैंपियन

Ad

पिछले कुछ सालों से ड्रू टॉप सुपरस्टार के रूप में रेड ब्रांड में काम कर रहे हैं। उनका हील रन गजब का रहा है। हालांकि, अपने दुश्मनों के कारण वो कुछ बड़े मैच जीतने में असफल रहे हैं। इस साल सीएम पंक की वजह से तो उन्हें बहुत नुकसान हुआ।

मैकइंटायर अब कुछ महीनों के लिए ब्रेक ले सकते हैं। इसके बाद SummerSlam 2024 में वो खतरनाक हील के रूप में वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें जबरदस्त पॉप फैंस की तरफ से मिलेगा। SummerSlam में अगर सीएम पंक का मैच होगा तो वो उसमें वापसी कर सकते हैं। इसके बाद वो पंक को टक्कर दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications