समरस्लैम WWE के 4 सबसे बड़े पीपीवी में से एक है। यह पीपीवी कनाडा में टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरीना में आयोजित किया जा रहा है। इस पीपीवी के लिए अधिकांश मैच तय हो चुके है। समरस्लैम पीपीवी से पहले रॉ के इस एपिसोड में हमें स्टोरीलाइन का अंतिम बिल्ड-अप देखने को मिलेगा।
इस पीपीवी का मेन इवेंट यूनिवर्सल चैम्पियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा। यह दोनों रेसलर रेसलमेनिया 35 में एक-दूसरे से फाइट कर चुके हैं। पिछले रॉ में रॉलिंस पर लैसनर ने अटैक कर दिया था। सैथ रॉलिंस की लैसनर ने इतनी धुनाई की उनको रोकने के लिए पॉल हेमन को आगे आना पड़ा।
यह भी पढ़े: पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर के कैरेक्टर बारे में दिलचस्प बात बताई
इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिसे इस स्टोरी को आगे ले जाया जा सकता है।
#3 सैथ रॉलिंस अपना बदला लें
![सà¥à¤¥ रà¥à¤²à¤¿à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/95a92-15649711619633-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/95a92-15649711619633-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/95a92-15649711619633-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/95a92-15649711619633-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/95a92-15649711619633-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/95a92-15649711619633-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/95a92-15649711619633-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/95a92-15649711619633-800.jpg 1920w)
WWE के आने वाले रॉ में पॉल हेमन ब्रॉक लैसनर के साथ रिंग में आए। वह प्रोमो देकर ये बताएं किस तरह लैसनर ने रॉलिंस की धुनाई की और समरस्लैम में हमें ऐसा ही कुछ फिर देखने को मिलेगा। तभी सभी रेसलिंग फैंस को चौंकाते हुए रॉलिंस स्टील चेयर के साथ रिंग में एंट्री करें और लैसनर पर अटैक कर दे।
यह भी पढ़े:सीएम पंक ने जॉन मोक्सली के WWE को लेकर दिए चौंकाने वाले बयान पर अपनी राय दी
इस सैगमेंट को देखकर हर रेसलिंग फैंस चौंक जाएगा क्योंकि पिछले हफ्ते के रॉ में लैसनर द्वारा रॉलिंस की जबरदस्त धुनाई करने के बाद इस हफ्ते के रॉ में उनकी वापसी की उम्मीद किसी ने भी नहीं की होगी। पर ऐसा होने की संभावना बहुत कम है क्योंकि इस वजह से फैंस की इस मैच में दिलचस्पी कम हो जाएगी।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 लैसनर प्रोमो दें
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/33dc3-15649720711146-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/33dc3-15649720711146-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/33dc3-15649720711146-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/33dc3-15649720711146-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/33dc3-15649720711146-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/33dc3-15649720711146-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/33dc3-15649720711146-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/33dc3-15649720711146-800.jpg 1920w)
एक्सट्रीम रूल्स से पहले के रॉ में बॉबी लैश्ले ने रे मिस्टीरियो को हरा दिया था। इसके बाद उन्होंने रे को रिंग से बाहर ले जाकर उनकी बहुत धुनाई कि इसके बाद उन्होंने एक जबरदस्त प्रोमो कट किया था। इस प्रोमो में उन्होंने कहा था कि उनके और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच होने वाले लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में वहीं जीतेंगे।
इस प्रोमो से बॉबी और खतरनाक लग रहे थे और ऐसा कुछ WWE ब्रॉक लैसनर के साथ भी कर सकती है। रॉ के एपिसोड में लैसनर के मैच होने की संभावना बहुत कम है लेकिन वह रिंग के बाहर बैकस्टेज में किसी सुपरस्टार पर अटैक कर सकते है या किसी मैच के बीच इंटरफेयर कर उन सुपरस्टार की जबरदस्त धुनाई कर दे।
इस अटैक के बाद वह भी एक ऐसा प्रोमो कट करे तो फैंस की इस मैच के लिए दिलचस्पी और बढ़ जाएगी।
#1 सैथ रॉलिंस पर और अटैक
![à¤à¥à¤¯à¤¾ à¤à¤ª यह फिर सॠदà¥à¤à¤¨à¤¾ à¤à¤¾à¤¹à¤¤à¥ हà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5ee00-15649733842118-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5ee00-15649733842118-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5ee00-15649733842118-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5ee00-15649733842118-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5ee00-15649733842118-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5ee00-15649733842118-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5ee00-15649733842118-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/5ee00-15649733842118-800.jpg 1920w)
पिछले हफ्ते के रॉ की तरह इस हफ्ते भी लैसनर सैथ रॉलिंस पर अटैक कर दें। और ऐसा होने की बहुत ज्यादा संभावना है। इस तरह से स्टोरीलाइन और भी बढ़िया हो जाएगी। WWE ने यह पहले ही घोषणा कर दी है कि इस हफ्ते के रॉ में लैसनर मौजूद होंगे।
यह भी पढ़े: WWE और Netflix मिलकर बना रही है 2 बार के पूर्व चैंपियन पर वेब सीरीज़
इस हफ्ते रॉ में सैथ रॉलिंस पट्टी के साथ वापस आए और जब वह प्रोमो दे रहे हो तो लैसनर उन पर फिर से अटैक कर दें। इसे लैसनर और भी ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली लगेंगे। इस सैगमेंट के बाद सभी फैंस यह देखने के लिए उत्साहित होंगे की रॉलिंस समरस्लैम में अपना बदला कैसे लेते है।