फैक्शंस WWE के लिए काफी महत्वपूर्ण रहे हैं और WWE अधिकतर फैक्शंस का इसलिए निर्माण करती है ताकि वह कई सुपरस्टार्स को एक साथ पुश दे सके। हालांकि, कई बार WWE में फैक्शंस का निर्माण इसलिए भी किया जाता है ताकि कम इस्तेमाल किये गए सुपरस्टार्स को स्क्रीन पर समय बिताने का मौका मिल सके।
ये भी पढ़ें: WWE Money in the Bank 2020 में जीतने वाले सभी सुपरस्टार्स अब कहां हैं?
न्यू डे WWE इतिहास की सबसे लंबे समय तक अस्तित्व में रहने वाली फैक्शन है और एक महीने बाद इस फैक्शन के WWE में 6 साल पूरे हो जाएंगे। हालांकि, पिछले साल न्यू डे से बिग ई को अलग कर दिया गया था और आपको बता दें, हर एक फैक्शन का एक दिन टूटना तय है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 फैक्शंस का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें जल्दी अलग कर दिया गया और 3 जिन्हें देर से अलग किया गया।
3- WWE फैक्शन द शील्ड को काफी जल्दी अलग कर दिया गया

द शील्ड ने Survivor Series 2012 में डेब्यू के तुरंत बाद अपनी छाप छोड़ी थी और आपको बता दें, उन्होंने रायबैक के खिलाफ मैच में सीएम पंक को WWE चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद की थी। रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस ने द शील्ड के रूप में WWE में अपना दबदबा बनाया था।
ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE द्वारा रिलीज किये जाने के बाद गजब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करके सभी को चौंका दिया
हालांकि, द शील्ड के अस्तित्व में आने के 18 महीने बाद ही इस फैक्शन को अलग कर दिया गया। आपको बता दें, सैथ रॉलिंस ने जून 2014 में स्टील चेयर से रोमन और डीन पर हमला करके इस फैक्शन का अंत कर दिया था। हालांकि, WWE में आगे चलकर शील्ड का रीयूनियन देखने को मिला लेकिन शील्ड के रूप में ये तीनों सुपरस्टार्स पहले जैसी छाप नहीं छोड़ सके।
3- WWE ने 3MB को अलग करने में समय लिया था

ड्रू मैकइंटायर, जिंदर महल और हीथ स्लेटर ने सिंतबर 2012 में WWE में 3MB नाम का फैक्शन तैयार कर लिया था। जून 2014 में ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल को WWE द्वारा रिलीज किये जाने के साथ ही इस फैक्शन का अंत हो गया था।
ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल का रिलीज होना इन दोनों सुपरस्टार्स के लिए फायदेमंद साबित हुआ क्योंकि कंपनी में वापसी के बाद ये दोनों सुपरस्टार्स WWE चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे। यह बात तो साफ थी कि WWE के पास 3MB को लेकर कोई खास प्लान नहीं मौजूद था इसलिए इस फैक्शन को काफी जल्दी अलग कर देना चाहिए था।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
2- द स्ट्रेट ऐज सोसाइटी को WWE द्वारा जल्दी अलग कर दिया गया

सीएम पंक के स्ट्रेट ऐज सोसाइटी ने WWE में अपनी काफी छाप छोड़ी थी लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इस फैक्शन को एक साल के अंदर ही तोड़ दिया गया। देखा जाए तो इस फैक्शन को जल्दी तोड़कर WWE ने बहुत बड़ी गलती कर दी थी। स्ट्रेट ऐज सोसाइटी का मतलब एक ऐसी सोसाइटी जहां ड्रग्स, शराब और धूम्रपान का सेवन नहीं किया जाता।
पंक ने अपने फैक्शन में ल्यूक गैलोज को स्पेशल एंफोर्सर की जगह दी थी और उन्होंने सेरेना & जोए मर्करी को भी अपने फैक्शन में शामिल किया था। यह फैक्शन WWE टेलीविजन के सबसे मनोरंजक चीजों में से एक हुआ करती थी। हालांकि, सेरेना के रिलीज के बाद इस फैक्शन के पुश पर रोक लग गई। वहीं, बिग शो द्वारा इस फैक्शन की हार और पंक द्वारा ल्यूक गैलोज को धोखा देने के बाद इस फैक्शन का अंत हो गया था।
2- द कैबिनेट को WWE द्वारा जल्दी अलग कर देना चाहिए था

द कैबिनेट ने साल 2004-05 में जेबीएल को WWE चैंपियन बनाए रखने में मदद की थी। जेबीएल द कैबिनेट के प्रेसिडेंट हुआ करते थे और उनके अलावा इस फैक्शन में ऑर्लेंडो जॉर्डन, एमी बेवर, द बैशम ब्रदर्स और जिलियन हॉल मौजूद थे।
इस फैक्शन को काफी सफलता मिली थी और ऑर्लेंडो साल 2005 में जॉन सीना को हराकर नए यूएस चैंपियन बने थे। वहीं, द बैशम ब्रदर्स भी इस फैक्शन का हिस्सा रहते हुए टैग टीम चैंपियंस बने थे। हालांकि, यह फैक्शन जरूरत से ज्यादा समय तक अस्तित्व में रही थी और जॉन सीना के खिलाफ जेबीएल के टाइटल हारने के बाद ही इस फैक्शन को तोड़ देना चाहिए था।
1- WWE में Nexus को जल्दी अलग कर दिया गया

Nexus ने साल 2010 में अपना WWE डेब्यू करते हुए जॉन सीना सहित कई दिग्गज सुपरस्टार्स पर हमला कर दिया था और यह फैक्शन पिछले दशक की सबसे बड़ी फैक्शन बन सकती थी। वेड बैरेट Nexus के लीडर थे और इस फैक्शन ने SummerSlam 2010 में टीम WWE का सामना किया था। टीम WWE में जॉन सीना, ऐज, आर ट्रुथ, डेनियल ब्रायन, क्रिस जैरिको, ब्रेट हार्ट और जॉन मॉरिसन शामिल थे।
इस मैच में वेड बैरेट द्वारा सीना को पिन करके अपने फैक्शन को जीत दिलाना चाहिए था, हालांकि, सीना ने टीम WWE को जीत दिलाने का फैसला किया था। हालांकि, अगर Nexus को इस मैच में जीत मिलती तो वेड बैरेट मेन इवेंट स्टार के रूप में उभरते और बाकी मेंबर्स को भी फायदा होता। इस फैक्शन का रन साल 2011 में समाप्त हो गया था और सीएम पंक इस फैक्शन के नए लीडर बने थे, हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और Nexus को बड़ा फैक्शन बनाने का मौका WWE के हाथ से निकल गया था।
1- WWE में द अथॉरिटी जरूरत से ज्यादा समय तक अस्तित्व में रही थी

SummerSlam 2013 में ट्रिपल एच ने हील टर्न लेते हुए WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन पर बुरी तरह हमला करके रैंडी ऑर्टन को उनका कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने में मदद की थी। इस प्रकार अथॉरिटी अस्तित्व में आई थी और समय के साथ यह फैक्शन बड़ा होता गया। सैथ रॉलिंस द शील्ड को धोखा देने के बाद इस फैक्शन का अहम हिस्सा बनकर उभरे थे। आपको बता दें, Survivor Series 2014 में मैच हारने की वजह से द अथॉरिटी का अस्तित्व समाप्त हो गया था।
हालांकि, इसके एक महीने बाद जॉन सीना की मदद से द अथॉरिटी एक बार फिर अस्तित्व में आ गई थी। देखा जाए तो यह फैक्शन जरूरत से ज्यादा समय तक अस्तित्व में रही थी। आपको बता दें, WrestleMania 32 के मेन इवेंट में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में ट्रिपल एच vs रोमन रेंस का मुकाबला देखने को मिला था। इस मैच में रोमन ने ट्रिपल एच को हराकर नया चैंपियन बनते हुए द अथॉरिटी स्टोरीलाइन का अंत कर दिया था और आपको बता दें, द अथॉरिटी स्टोरीलाइन समाप्त होने में 3 साल लग गए थे।