जानिए किन 3 WWE दिग्गजों ने 2023 में ब्लॉकबस्टर वापसी करते हुए फैंस को झूमने पर किया मजबूर

wwe unexpected returns 2023
WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2023 में चौंकाने वाली वापसी की

WWE: WWE में पिछले साल क्रिएटिव हेड का पद संभालने के बाद ट्रिपल एच (Triple H) ने कई सुपरस्टार्स की वापसी करवाई थी। ये वापसी का सिलसिला 2023 में भी जारी रहा है। वहीं खासतौर पर WWE और UFC के मर्जर के बाद दिग्गजों की वापसी पर काफी जोर दिया गया है, जिनमें रिटर्न करने वाला एक सबसे बड़ा नाम द रॉक (The Rock) का रहा।

इस साल रैंडी ऑर्टन और आर-ट्रुथ समेत कई दिग्गज और पूर्व चैंपियन सुपरस्टार्स ने वापसी की है। इस आर्टिकल में हम उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिनकी 2023 में वापसी की किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

#)WWE दिग्गज CM Punk ने Survivor Series 2023 में सबको चौंकाया

youtube-cover

सीएम पंक AEW में लगातार विवादों में घिरे रहे और इस प्रमोशन में वर्ल्ड चैंपियन भी बने थे, लेकिन इन्हीं विवादों के चलते सितंबर 2023 में AEW ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को टर्मिनेट कर दिया था। उसके बाद खबरें बनने लगी थीं कि वो 9 सालों के लंबे इंतज़ार के बाद WWE में वापसी कर सकते हैं, लेकिन आखिरी समय तक इस विषय के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

साल की शुरुआत में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि 'द बेस्ट इन द वर्ल्ड' एक बार फिर WWE टीवी पर दिखाई देंगे। उन्होंने Survivor Series 2023 के मेन इवेंट में मेंस WarGames मैच खत्म होने के तुरंत बाद अपीयरेंस दिया था। उनका हालांकि कोई फेस-ऑफ, स्टेयरडाउन या फाइटिंग सैगमेंट नहीं देखा गया, लेकिन उनके रिटर्न ने क्राउड के अंदर एक नया जोश भर दिया था।

#)WWE दिग्गज द रॉक ने वापसी करके चौंकाया

youtube-cover

जैसा कि हमने आपको बताया कि WWE और UFC के मर्जर के बाद कंपनी ने कई दिग्गजों की वापसी पर जोर दिया है। इस मर्जर के बाद सबसे पहली वापसी द रॉक की हुई थी। जब 15 अक्टूबर के SmackDown में द रॉक का म्यूजिक बजा तो एरीना में मौजूद हजारों फैंस खुशी से झूम उठे थे

ये साल 2019 के बाद कंपनी में उनका पहला अपीयरेंस था, जहां उन्होंने रिंग में चल रहे पैट मैकेफी और ऑस्टिन थ्योरी के प्रोमो बैटल के दौरान वापसी की थी। उन्होंने इस बीच थ्योरी को जोरदार अंदाज में रॉक बॉटम लगाकर फैंस का दिल जीता वहीं मैकेफी ने थ्योरी को पीपल्स एल्बो लगाकर फैंस के मजे को दोगुना कर दिया था।

#)कार्लिटो ने लंबे समय बाद WWE में वापसी की

youtube-cover

कार्लिटो ने साल 2010 में WWE छोड़ने का फैसला लिया था, जिसके बाद उन्होंने कई प्रमोशंस में काम किया। आपको बता दें कि कार्लिटो प्यूर्टो रीको से संबंध रखते हैं और इस बीच कंपनी ने Backlash 2023 को इसी देश में आयोजित किया था। 2023 में उन्हें सबसे पहले इसी प्रीमियम लाइव इवेंट में देखा गया, जिसमें उन्होंने बैड बनी को डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ जीत दर्ज करने में मदद की थी।

उनका फुल-टाइम रिटर्न Fastlane 2023 में हुआ, जहां उन्होंने बॉबी लैश्ले और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के खिलाफ LWO का साथ देते हुए मैच लड़ा और जीत भी दर्ज की थी। फिलहाल वो बेबीफेस किरदार में काम कर रहे हैं और देखना दिलचस्प होगा कि अगले साल उन्हें किस तरह से बुक किया जाता है, वहीं हाल ही में उनका सैंटोस इस्कोबार के साथ एंगल भी दिलचस्प रहा था।

Quick Links

Edited by Aakanksha
App download animated image Get the free App now