ऑन स्क्रीन पर WWE सुपरस्टार्स के लिए अपने किरदार को फैंस से कनेक्ट करना होता है। इसी तरह ऑफ स्क्रीन उन्हें बैकस्टेज बाकी लोगो के साथ एक अच्छी रेलशनशिप बनानी होती है। इसमें सबसे जरूरी विंस मैकमैहन होते हैं और जो भी रेसलर उनके साथ अच्छी रिलेशनशिप बना लेता है, उसे मैकमैहन कंपनी में एक अच्छी पोजीशन भी देते हैं।
कई WWE सुपरस्टार्स विंस मैकमैहन को अपने पिता सामान भी मानते हैं जबकि कुछ के लिए वो उनके करीबी दोस्त हैं। मैकमैहन अबतक काफी सारे रेसलर्स के साथ काम कर चुके हैं मगर जरूरी नहीं है कि हर रेसलर के साथ उनकी रिलेशनशिप अच्छी थी। इस आर्टिकल में 3 ऐसे WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जिनकी रिलेशनशिप विंस मैकमैहन के साथ ज्यादा अच्छी नहीं थी।
#3 WWE हॉल ऑफ़ फेमर जैफ जैरेट
जैफ जैरेट और विंस मैकमैहन के बीच के सम्बन्ध ज्यादा अच्छे नहीं हैं। साल 1999 में कंपनी ने जैरेट को चायना के खिलाफ नो मर्सी पीपीवी में इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप मैच के लिए बुक किया था। इस मैच के ठीक एक दिन पहले जैरेट का कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने वाला था। इस वजह से उन्हें एक और मैच लड़ने के लिए कंपनी से निगोशिएट करना था। रिपोर्ट्स के अनुसार जैरेट ने विंस से $300000 लिए थे। इसमें उनके कॉन्ट्रैक्ट का बोनस भी शामिल था।
जब विंस मैकमैहन ने WCW को खरीद लिया था तब उन्होंने 2001 में टीवी पर फैंस के सामने जैफ जैरेट को कंपनी से निकाल दिया था। आगे चलकर दोनों ने एक दूसरे को माफ़ किया और जैरेट को WWE ने 2018 हॉल ऑफ़ फेम क्लास में शामिल भी किया।
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों हैल इन ए सैल 2020 में रोमन रेंस vs जे उसो का रीमैच WWE का सबसे सही फैसला है