3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2021 में बड़ा पुश मिलेगा और 3 जिन्हें नहीं मिलेगा

ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस
ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस

साल 2020 में WWE को काफी नुकसान झेलना पड़ा और इसी कारण कंपनी में कई बड़े बदलाव किए गए। कई नए सुपरस्टार्स उभर कर सामने आए और कुछ को चैंपियन बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ।

इस साल ड्रू मैकइंटायर, साशा बैंक्स और रोमन रेंस जैसे कुछ सुपरस्टार्स ने सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त की है और वो 2021 में भी अपनी शानदार लय को बरकरार रखना चाहेंगे। दूसरी ओर अन्य सुपरस्टार्स 2020 के अपने बुरे दौर को भुलाते हुए नए साल में ज्यादा से ज्यादा सुर्खियां बटोरने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जो द ग्रेट खली को कभी नहीं हरा पाए और 2 जिन्हें खली नहीं हरा पाए

कुछ रेसलर्स को अगले साल बड़ा पुश मिल सकता है और कुछ को नहीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताने वाले हैं जिन्हें कोई पुश नहीं मिलेगा और 3 ऐसे जिन्हें पुश मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो गोल्डबर्ग को कभी नहीं हरा पाए

ब्रे वायट के पुश को WWE रोक सकती है

द फीन्ड
द फीन्ड

ब्रे वायट उन सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं जिन्हें बीच-बीच में पुश मिलता रहा लेकिन उनके लिए कभी लॉन्ग टर्म प्लान तैयार नहीं किए गए। हालांकि वो 3 बार चैंपियन बन चुके हैं लेकिन उनका कोई भी चैंपियनशिप सफर उन्हें कुछ खास सफलता नहीं दिला पाया।

उनका द फीन्ड का किरदार फिलहाल WWE के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक है और उनकी अहमियत को बरकरार रखने के लिए कंपनी को उन्हें चैंपियन बनाने की सख्त जरूरत है।

लेकिन रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच में उन्हें बड़ी हार झेलनी पड़ी। साल के आखिरी बड़े मैच में हार का मतलब इसका सीधा असर उनके अगले साल के प्रदर्शन पर पड़ने वाला है।

गोल्डबर्ग के हाथों WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हारने और रेसलमेनिया 36 में जॉन सीना के खिलाफ जीत के बाद फीन्ड लय से भटके हुए ही नजर आए हैं। उनकी ऑर्टन के खिलाफ स्टोरीलाइन भी शानदार रही लेकिन अब WWE अगर उनके पुश को रोक भी देती है तो ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी क्योंकि पहले भी ऐसा ही होता आया है।

ये भी पढ़ें: 6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

शार्लेट- पुश मिलेगा

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस
WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस

शार्लेट ने हाल ही में लंबे ब्रेक के बाद WWE में वापसी की और आते ही विमेंस टैग टीम चैंपियन बन गई हैं। इसी के साथ उन्हें WWE विमेंस ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ।

ये भी तय है कि 2021 में उनकी असुका के खिलाफ RAW विमेंस चैंपियनशिप फ्यूड की शुरुआत होने वाली है, जिससे रेसलमेनिया 37 के लिए उन्हें बड़े मैच के लिए बुक किया जा सके।

असुका- पुश को रोका जा सकता है

असुका
असुका

बैकी लिंच ने अपनी प्रेग्नेंसी के कारण RAW विमेंस टाइटल को छोड़ असुका को थमा दिया था। असुका इसी के साथ ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनीं और 2020 में एक बेबीफेस सुपरस्टार की भूमिका निभाती आई हैं।

लेकिन बैकी की वापसी 2021 के शुरुआती महीनों में संभव है, वहीं शार्लेट भी असुका की चैंपियनशिप बेल्ट पर अब खतरा बनकर मंडरा रही हैं। इसलिए उन्हें जल्द ही अपना टाइटल गंवाना पड़ सकता है।

ड्रू मैकइंटायर- पुश मिलेगा

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

इस बात में कोई संदेह नहीं कि ड्रू मैकइंटायर साल 2020 में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले सुपरस्टार हैं। COVID-19 के कारण हुए क्लोज्ड डोर इवेंट्स का भी उनके प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

रॉयल रंबल जीता, ब्रॉक लैसनर को हराया, 2 बार WWE चैंपियन बन चुके हैं और कई बार अपने टाइटल को डिफेंड भी किया।

मैकइंटायर इस समय कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार हैं और उनके पुश को रोके जाने की संभावनाएं ना के बराबर हैं।

सैमी जेन- पुश को रोका जा सकता है

सैमी जेन
सैमी जेन

सैमी जेन के लिए साल 2020 काफी हद तक अच्छा रहा है। ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर WWE इंटरकांटिनेंटल चैंपियन बने जो मेन रोस्टर में उनकी पहली चैंपियनशिप जीत रही।

ब्रेक लेने के कारण उन्हें टाइटल को गंवाना पड़ा लेकिन वापसी के बाद एजे स्टाइल्स और जैफ हार्डी को हराकर दोबारा चैंपियन बने। वो अभी भी चैंपियन बने हुए हैं लेकिन कई अन्य सुपरस्टार्स को भी पुश मिल रहा है, इसलिए उनके टाइटल पर 2021 में बड़ा खतरा मंडराने वाला है।

रोमन रेंस- पुश मिलेगा

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस के करियर को साल 2020 में नया मोड़ मिला। WWE द्वारा उन्हें हील टर्न देने का फैसला पूरी तरह सफल रहा है। उनका किरदार दिलचस्प है और मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं।

संभावनाएं हैं कि रेसलमेनिया 37 में उन्हें किसी लैजेंड सुपरस्टार के खिलाफ मैच दिया जा सकता है। इसलिए उन्हें तब तक ताकतवर दिखाए जाने के लिए उनका चैंपियन बने रहना बहुत जरूरी है।