पॉल हेमन(Paul Heyman) का नाम प्रो रेसलिंग के सबसे सम्मानित लोगों में लिया जाता है और पिछले 2 दशकों से WWE में काम कर रहे हैं। उनके प्रो रेसलिंग बिजनेस के ज्ञान की पूरी दुनिया में सराहना की जाती है और मैनेजर रहते हुए उन्होंने दुनिया के कई रेसलर्स को दुनिया के सबसे सफल प्रो रेसलर्स में जगह दिलाई है।
ब्रॉक लैसनर(Brock Lesnar) और बिग शो(Big Show) से लेकर सीएम पंक(CM Punk) और कई बड़े सुपरस्टार्स को हेमन मैनेज कर चुके हैं। वो WWE की कई ऐतिहासिक और दिलचस्प स्टोरीलाइंस के मास्टरमाइंड रहे हैं। कोई व्यक्ति कितना ही अच्छा क्यों ना रहा हो, लेकिन उन्हें पसंद और नापसंद करने वाले लोग हर जगह होते हैं।
ये भी पढ़ें: 6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली
कई बड़े सुपरस्टार्स खुद को पॉल हेमन गाए कहने में सम्मानित महसूस करते हैं, लेकिन ये बात हर किसी पर लागू नहीं होती। कुछ ऐसे WWE सुपरस्टार्स हैं जो उन्हें पसंद करते हैं और कुछ नहीं, इसलिए इस आर्टिकल में उन सुपरस्टार्स के बारे में जानिए जो असल जिंदगी में पॉल हेमन को पसंद नहीं करते।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे
पूर्व WWE सुपरस्टार राइबैक
![पॉल हेमन और राइबैक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/85ed4-16115499063235-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/85ed4-16115499063235-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/85ed4-16115499063235-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/85ed4-16115499063235-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/85ed4-16115499063235-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/85ed4-16115499063235-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/85ed4-16115499063235-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/85ed4-16115499063235-800.jpg 1920w)
राइबैक ने 1 दशक से भी ज्यादा समय तक WWE की डेवलपमेंटल लीग और मेन रोस्टर में काम करने के बाद साल 2016 में कंपनी को छोड़ने का फैसला लिया था। उन्होंने WWE छोड़ने का कारण खराब स्टोरीलाइंस और क्रिएटिव टीम का साथ ना मिलने को बताया।
कंपनी से जाने के बाद राइबैक अक्सर बेबाकी से अपनी बात को सामने रखते आए हैं, फिर वो चाहे WWE की बुराई हो या अच्छाई। कुछ लोग पॉल हेमन की रणनीतियों से कुछ ज्यादा खुश नहीं थे और राइबैक भी उन्हीं में से एक रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 7 WWE ड्रीम मैच जिन्हें पूरी दुनिया देखना चाहती है
उन्होंने अपने पॉल हेमन गाए के सफर को याद करते हुए बताया कि उस समय हेमन उन्हें सफलता दिलाने के बजाय सीएम पंक पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। असल जिंदगी में सीएम पंक और राइबैक का एक-दूसरे को नापसंद करने के पीछे एक कारण ये भी है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
जैरी लॉलर
![जैरी लॉलर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f64f6-16115503822102-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f64f6-16115503822102-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f64f6-16115503822102-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f64f6-16115503822102-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f64f6-16115503822102-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f64f6-16115503822102-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f64f6-16115503822102-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f64f6-16115503822102-800.jpg 1920w)
जैरी लॉलर पिछले करीब 4 दशकों से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं और उनकी गिनती इतिहास के सबसे महान प्रो रेसलर्स में की जाती है। मौजूदा समय में उन्हें खास मौकों पर WWE में कमेंट्री करते देखा जाता है और अभी भी कभी-कभार दूसरे प्रोमोशंस के लिए रिंग में परफ़ॉर्म करते हुए नजर आ जाते हैं।
जिम रॉस कह चुके हैं कि, "पॉल हेमन और जैरी लॉलर प्रोफेशनल्स के तौर पर एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन व्यक्तिगत तौर दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते। मैंने जब जैरी से हेमन के जबड़े को तोड़ने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हेमन को उन्होंने जानबूझकर चोट पहुंचाई थी।"
एजे स्टाइल्स
![एज स्टाइल्स और पॉल हेमन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/3dcc2-16115506241189-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/3dcc2-16115506241189-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/3dcc2-16115506241189-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/3dcc2-16115506241189-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/3dcc2-16115506241189-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/3dcc2-16115506241189-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/3dcc2-16115506241189-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/3dcc2-16115506241189-800.jpg 1920w)
एजे स्टाइल्स मौजूदा समय में WWE के बेहतरीन इन रिंग परफ़ॉरमर्स में से एक हैं और अक्सर उनकी तुलना दिग्गज प्रो रेसलर्स से की जाती रही है। स्टाइल्स उन लोगों में से एक हैं जो पॉल हेमन को पसंद नहीं करते और उन्हें झूठा भी कह चुके हैं।
स्टाइल्स, हेमन की निगरानी में RAW में उनके बेस्ट फ्रेंड्स कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़ की बुकिंग से खुश नहीं थे। यहां तक कि वो ये भी कह चुके हैं कि उनके RAW से SmackDown में आने का कारण भी पॉल हेमन ही थे।