3 WWE सुपरस्टार्स जो इस साल पहली बार WWE Hell in a Cell पीपीवी में भाग लेंगे

बियांका ब्लेयर और बेली
बियांका ब्लेयर और बेली

WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2021 पीपीवी एक-एक दिन कर करीब आता जा रहा है। असल में Hell in a Cell मैचों की शुरुआत साल 1997 में हुई थी, लेकिन इसे एक पीपीवी का दर्जा 2009 में मिला। तभी से ये पीपीवी हर साल फैंस का मनोरंजन करता आ रहा है।

ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो इससे पहले कई बार WWE Hell in a Cell पीपीवी में भाग ले चुके हैं, कुछ को केवल 1 या 2 मौकों पर ही इसका हिस्सा बनने का मौका मिला। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो आज तक इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

ये भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell 2021 में रिया रिप्ली vs शार्लेट मैच के 5 संभावित अंत

Hell in a Cell 2021 के मैच कार्ड में अभी तक कुल 5 मुकाबलों को जगह मिली है। इस कार्ड में भी कई ऐसे सुपरस्टार्स शामिल हैं, जो आज तक इस इवेंट का हिस्सा नहीं बने हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो इस साल पहली बार Hell in a Cell पीपीवी में भाग लेने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Hell in a Cell पीपीवी में हार से भी फायदा होगा

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर
बियांका ब्लेयर

WWE WrestleMania 36 के बाद बियांका ब्लेयर Raw रोस्टर की फुल टाइम मेंबर बनी थीं। 2020 में तो उन्हें कोई खास पुश नहीं मिल पाया, लेकिन 2021 उनके लिए अभी तक बहुत अच्छा गुजरा है। पहले विमेंस Royal Rumble विजेता बनीं और उसके बाद WrestleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर SmackDown विमेंस टाइटल अपने नाम किया।

Hell in a Cell 2021 में उन्हें बेली के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना है और ये पहला मौका होगा जब वो Hell in a Cell पीपीवी का हिस्सा बनेंगी। ब्लेयर को धीरे-धीरे विमेंस डिविजन की टॉप सुपरस्टार्स में से एक बनाया जा रहा है, इसलिए भविष्य में जरूर उन्हें इस इवेंट का हिस्सा बनने के कई मौके मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाली चीज जो Hell in a Cell पीपीवी में हो सकती हैं

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

शायना बैज़लर

शायना बैज़लर और एलेक्सा ब्लिस
शायना बैज़लर और एलेक्सा ब्लिस

2 बार की पूर्व NXT विमेंस चैंपियन शायना बैज़लर ने 2020 की शुरुआत में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। कुछ समय के लिए उन्हें सिंगल्स पुश दिया गया, लेकिन उसके बाद नाया जैक्स उनकी टैग टीम पार्टनर बनीं और जैक्स के साथ 2 बार विमेंस टैग टीम चैंपियन भी बनीं।

वहीं पिछले कुछ दिनों में वो एलेक्सा ब्लिस की नजरों में खटक रही हैं, इसी कारण Hell in a Cell पीपीवी में ब्लिस vs बैज़लर मैच को बुक किया गया है। एक तरफ ब्लिस होंगी जो कई बार इस इवेंट में परफॉर्म कर चुकी हैं, वहीं बैज़लर पहली बार Hell in a Cell रिंग में प्रवेश करने वाली हैं।

Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली

रिया रिप्ली
रिया रिप्ली

रिया रिप्ली उन WWE सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें मेन रोस्टर में आने के तुरंत बाद ही बड़ा पुश मिलना शुरू हो गया था। फरवरी में उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ और WrestleMania 37 में असुका को हराकर नई Raw विमेंस चैंपियन बनीं। अब Hell in a Cell पीपीवी में उन्हें शार्लेट के खिलाफ अपने टाइटल का बचाव करना है। चूंकि रिप्ली का मेन रोस्टर डेब्यू इसी साल हुआ, इसलिए जाहिर तौर पर ये पहला मौका होगा जब वो WWE Hell in a Cell पीपीवी का हिस्सा बनेंगी।

Quick Links