WWE का अगला पीपीवी काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) के लिए WWE ने पूरी तैयारी कर ली है। इस इवेंट के लिए अबतक सिर्फ 5 मैच तय हुए हैं और अभी स्मैकडाउन (SmackDown) का एक एपिसोड बाकी है। बाद में इस इवेंट के लिए अन्य मुकाबले भी तय किये जा सकते हैं। Hell in a Cell का आयोजन हर साल अक्टूबर के महीने में होता था।इसके बावजूद WWE ने 2021 में बदलाव किये। अब यह इवेंट जून में देखने को मिल रहा है। Hell in a Cell 2020 काफी सफल रहा था और उसे सालों तक प्रशंसकों द्वारा याद रखा जाएगा। अब WWE पर दबाव होगा क्योंकि उन्हें इस इवेंट को भी खास बनाना पड़ेगा। सभी की इस इवेंट से काफी उम्मीदें हैं।Alexa Bliss finally having a match!LOVE IT!! #WWERAW pic.twitter.com/B1MJ98dcrV— 𝐉𝐚𝐯𝐢𝐞𝐫 𝐃𝐫𝐚𝐕𝐞𝐧 (@WrestlingCovers) June 15, 2021ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Hell in a Cell 2021 में जीत दर्ज करने से फायदा नहीं होगाअगर WWE को Hell in a Cell 2021 को खास और यादगार बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे इवेंट सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा और कंपनी को भी फायदा होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Hell in a Cell में हो सकती हैं।5- Hell in a Cell में द फीन्ड वापसी करें और एलेक्सा ब्लिस की हार होWWE Raw when Bray Wyatt returns: pic.twitter.com/qBsM9qWR7b— Gerber Black (@GerberBlack1) June 8, 2021एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड पहले साथ दिखाई देते थे और लग रहा था कि उनकी जोड़ी मिलकर काफी सफलता हासिल करेंगी। इसके बावजूद WrestleMania 37 में सभी को बड़ा सरप्राइज मिला। एलेक्सा ब्लिस ने द फीन्ड को धोखा दे दिया था और इस वजह से उनकी बड़ी हार हुई थी।ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में होगा रोमन रेंस का खतरनाक मैच, WWE लैजेंड के खिलाफ डिफेंड करेंगे अपनी चैंपियनशिपइसके बाद से द फीन्ड दिखाई नहीं दिए हैं। खैर, Hell in a Cell में उनकी वापसी होने के चांस रहेंगे क्योंकि एलेक्सा ब्लिस और शायना बैजलर के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में द फीन्ड वापसी करते हुए एलेक्सा ब्लिस पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। उनकी यह वापसी काफी शॉकिंग रहेगी।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!