3 WWE सुपरस्टार्स जो सैथ रॉलिंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हरा सकते हैं

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस पिछले कुछ समय से डब्लू डब्लू ई (WWE) का चेहरा बने हुए हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने सारे बड़े टाइटल जीते हैं। यह कह सकते हैं कि इस टाइम सैथ WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और वह भविष्य में कंपनी को और भी ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

Ad

रॉलिंस ने इस साल समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को हरा कर यूनिवर्सल टाइटल अपने नाम किया। सैथ की इस जीत ने सबको बता दिया है कि कंपनी उन पर कितना भरोसा करती है। द बीस्ट मुश्किल से ही कभी किसी से हारते हैं लेकिन सैथ रॉलिंस ने इस साल उन्हें दो बार हराया है।

रॉलिंस ने अपनी जीत की स्ट्रीक को क्लैश ऑफ चैंपियंस में ब्रॉन स्ट्रोमैन को हरा कर बनाए रखा। उनका हैल इन ए सैल का मैच फीन्ड के साथ बीच में रोक दिया गया लेकिन रॉलिंस उस मैच में फीन्ड पर हावी रहे थे। 31 अक्टूबर को क्राउन ज्वेल में फीन्ड और रॉलिंस के बीच फिर से मुकाबला होने जा रहा है।

यह तीन सुपरस्टार्स जो यूनिवर्सल टाइटल के लिए रॉलिंस को हरा सकते हैं-

ये भी पढ़ें-AEW Dynamite, 16 अक्टूबर: शो की अच्छी और बुरी बातें

#3 "द फीन्ड" ब्रे वायट

द फीन्ड
द फीन्ड

फीन्ड WWE के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक है। फीन्ड ने क्लैश ऑफ चैंपियंस में रॉलिंस पर हमला करा था उसके बाद से फीन्ड ने रॉलिंस के हर मैच में उन पर हमला किया है। हैल इन ए सैल में इन दोनों के बीच मुकाबला हुआ था जिसका कोई रिजल्ट नहीं निकला। इसके कारण फीन्ड ने अपनी आगे बढ़ने की गति खो दी।

Ad

पिछले हफ्ते की स्मैकडाउन में फीन्ड ने दुबारा रॉलिंस पर हमला किया। जिसकी वजह से रॉ में रॉलिंस ने ब्रे वायट का फायर फ्लाई फन हाउस जला दिया। अब इन दोनों के बीच क्राउन ज्वेल में मुकाबला होगा। उस मुकाबले को फीन्ड जीत कर अपनी खोई हुई गति वापस पा सकते हैं। अगर वह टाइटल जीत गए तो फैंस की रुचि WWE को देखने के लिए और बढ़ेगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन और सैथ रॉलिंस के बीच पहले भी दुश्मनी हो चुकी है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच पिछली बार हुई लड़ाई को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। काफी समय से ऑर्टन ने WWE में कोई बड़ा टाइटल नहीं जीता है। लेकिन अगर वह एक हील के तौर पर रॉलिंस को हराते हैं तो इससे उनके करियर में फिर से नई जान आ जाएगी।

Ad

वह अब तक 13 बार WWE टाइटल जीत चुके हैं लेकिन उन्होंने अब तक यूनिवर्सल टाइटल नहीं जीता है।

#1 ड्रू मैकइंटायर

मैकइंटायर
मैकइंटायर

मैकइंटायर, विंस मैकमैहन के सबसे पसंदीदा रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने अब तक WWE में कुछ बड़ा हासिल नहीं किया है लेकिन अब तक मैकइंटायर को एक बड़े रेसलर की तरह ही बुक किया गया है। फ़िलहाल मैकइंटायर चोटिल होने की वजह से WWE में लड़ते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

हालाँकि वापसी के बाद जल्द ही उन्हें एक बड़ा पुश मिल सकता है। ये चौंकाने वाला नहीं होगा अगर वो ही रॉलिंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मात दे।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications