इस साल रॉयल रंबल मैच में ऐज ने डब्लू डब्लू ई (WWE) में वापसी कर प्रो रेसलिंग यूनिवर्स को चौंका दिया था। उसके बाद उनकी रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) के खिलाफ दुश्मनी शुरू हुई। WWE रेसलमेनिया 36 की जीत के बाद बैकलैश पीपीवी के मैच में वो चोटिल हो गए थे।
लेकिन चोट के बाद भी उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनका करियर अभी समाप्त नहीं हुआ है और जल्द ही वो रिंग में वापसी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में अंडरटेकर के अच्छे दोस्त हैं
हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि उनकी वापसी कब होनी है लेकिन इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 WWE सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं जो ऐज के साथ मैच लड़ने के इच्छुक हैं।
डॉल्फ जिगलर WWE में ऐज के साथ फिर से रिंग साझा करना चाहते हैं
![डॉल्फ जिगलर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3718a-15962646326568-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3718a-15962646326568-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3718a-15962646326568-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3718a-15962646326568-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3718a-15962646326568-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3718a-15962646326568-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3718a-15962646326568-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/3718a-15962646326568-800.jpg 1920w)
ऐज और डॉल्फ जिगलर (Dolph Ziggler) पहले भी एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। यहाँ तक कि साल 2011 में रिटायरमेंट से कुछ समय पहले वो जिगलर के खिलाफ WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप फ्यूड का हिस्सा रहे थे।
उस स्टोरीलाइन में उस समय जिगलर की ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड विकी गुरेरो ने भी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा रॉयल रंबल 2011 में दोनों के बीच एक शानदार मैच लड़ा गया, जिसमें ऐज ने सफलतापूर्वक वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को डिफेंड किया था।
Sports Illustrated को दिए एक हालिया इंटरव्यू में जिगलर ने कहा था कि, "रॉयल रंबल 2011 में ऐज और मेरा मैच बहुत शानदार साबित हुआ था और आज भी वो मेरे करियर के सबसे पसंदीदा मैचों में से एक है। अगर आने वाले समय में मुझे एक बार फिर उनके साथ रिंग साझा करने का मौका मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होगी।"
ये भी पढ़ें: मौजूदा समय में WWE के 10 सबसे बूढ़े सुपरस्टार्स
सैथ रॉलिंस, ऐज के साथ मैच चाहते हैं
![सैथ रॉलिंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/914d9-15962653459196-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/914d9-15962653459196-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/914d9-15962653459196-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/914d9-15962653459196-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/914d9-15962653459196-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/914d9-15962653459196-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/914d9-15962653459196-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/914d9-15962653459196-800.jpg 1920w)
पिछले कुछ महीनों में सैथ रॉलिंस ने WWE लैजेंड रे मिस्टीरियो को खूब क्षति पहुंचाई है और भविष्य में उनका सामना एक अन्य लैजेंड यानी ऐज से हो सकता है।
Sports Illustrated को दिए एक इंटरव्यू में रॉलिंस ने कहा था कि, "मुझे ऐज के कॉन्ट्रैक्ट के बारे में ज्यादा नहीं पता लेकिन मैं उनके साथ मैच जरूर लड़ना चाहूंगा।"
ये भी पढ़ें: WWE समरस्लैम के 3 सबसे अच्छे मैच
इस सब की शुरुआत 2014 में हुई थी जब Cutting Edge Peep Show में रॉलिंस ने ऐज की गर्दन को तोड़ने की इच्छा जाहिर की थी।
ड्रू मैकइंटायर ऐज के साथ मैच की इच्छा जता चुके हैं
![ड्रू मैकइंटायर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/76911-15962656192995-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/76911-15962656192995-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/76911-15962656192995-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/76911-15962656192995-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/76911-15962656192995-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/76911-15962656192995-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/76911-15962656192995-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/76911-15962656192995-800.jpg 1920w)
कुछ समय पहले Sportskeeda को दिए एक इंटरव्यू में ड्रू मैकइंटायर ने कहा था कि, "ऐज एक महान प्रो रेसलर रहे हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। जब तक वो रिटायर थे तब तक तो नहीं लेकिन अब जब वो वापसी कर चुके हैं तो मेरे मन में भी उनके खिलाफ मैच लड़ने की इच्छा जागृत होने लगी है। मैं शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से इस बड़े मैच के लिए तैयार हूँ।"