हम सालों से सुनते आ रहे हैं कि उम्र तो केवल एक संख्या होती है जो साल दर साल बढ़ती रहती है। कुछ डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार्स बढ़ती उम्र के बाद भी रिंग में अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित करते रहे हैं। उम्र 40 हो या 50 WWE सुपरस्टार्स अपनी फ़िजिक को कमजोर नहीं पड़ने देते।ये भी पढ़ें: WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्सइसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम मौजूदा WWE रोस्टर के सबसे बूढ़े रेसलर्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।ब्रॉक लैसनर- 43He’s been three-time Universal Champion, five-time WWE Champion, UFC champion and champion in the NCAA. There is only one like him in the world. Happy Birthday, @BrockLesnar! pic.twitter.com/6xPa6DZDvu— Vince McMahon (@VinceMcMahon) July 12, 2020ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का जन्म 12 जुलाई 1977 को हुआ था और 2 दशक पहले उन्होंने अपना प्रो रेसलिंग डेब्यू किया था। 43 साल के हो चुके लैसनर कई बार के WWE चैंपियन रहे हैं और मनी इन द बैंक, रॉयल रंबल और यहाँ तक कि किंग ऑफ द रिंग विनर भी रह चुके हैं।एजे स्टाइल्स- 43Phenomenal. #SmackDown #ICTitle @AJStylesOrg pic.twitter.com/e8QYC3Yryg— WWE (@WWE) June 13, 2020एजे स्टाइल्स (AJ Styles) अपनी फ़िजिक और लुक्स से शायद इतने बूढ़े ना लगते हों लेकिन उनकी उम्र लैसनर से भी अधिक है। 2 जून 1977 को जन्मे स्टाइल्स 43 साल के हो चुके हैं। WWE के साथ उन्हें ROH और TNA के अलावा कई अन्य रेसलिंग कंपनियों में भी सफलता मिली है।बॉबी रूड- 43Bobby Roode pic.twitter.com/Siohif5Zwd— Tre Moxley (@TreABriscoe96) July 26, 2020WWE में अब बॉबी रूड को रॉबर्ट रूड के नाम से जाना जाता है और उनका जन्म 11 मई 1977 को हुआ था। 43 साल के हो चुके रूड TNA, NJPW और इंडिपेंडेंट सर्किट के सबसे सफल प्रो रेसलर्स में से एक रहे हैं।टाइटस ओ'नील- 43 सालटाइटस ओ'नीलटाइटस वर्ल्डवाइड टैग टीम से टाइटस ओ'नील पहचान मिली थी और उनका जन्म 29 अप्रैल 1977 को हुआ था। 43 साल की उम्र में भी उन्होंने अपनी फिटनेस को कमजोर नहीं पड़ने दिया है और वो पूर्व टैग टीम चैंपियन और WWE 24/7 चैंपियन भी रह चुके हैं।ये भी पढ़ें: WWE में कभी काम नहीं करेंगे ये 6 सुपरस्टार्स