3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन की आलोचना की और 2 जिन्होंने तारीफ की

ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन
ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन

WWE को दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनाने तक का सफर विंस मैकमैहन के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। इस लंबे सफर में उन्हें बहुत बड़े-बड़े त्याग भी करने पड़े हैं। इस सफर में कई लोग असल जिंदगी में उनके अच्छे दोस्त भी बने, जो हमेशा उनका साथ देते आए हैं।

Ad

लेकिन दोस्तों के साथ-साथ कुछ ऐसे लोग भी रहे जिनके साथ उनके संबंध कभी अच्छी स्थिति में नहीं पहुंच सके। जब विंस WWE जितनी बड़ी रेसलिंग कंपनी को चला रहे हों तो उन्हें विरोधी मिलना कोई नई बात नहीं है।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

WWE के सोशल मीडिया फैनबेस की बात की जाए तो ये संख्या 1 बिलियन के पार जा चुकी है। ये संख्या दर्शाती है कि विंस मैकमैहन ने अपने करियर में कितनी कड़ी मेहनत की है। इस आर्टिकल में हम उनके इस लंबे सफर को याद करते हुए 3 ऐसे लोगों के बारे में आपको बताने वाले हैं जो विंस की आलोचना करते आए हैं और 2 ऐसे लोग जिन्होंने उनकी जमकर तारीफ की है।

ब्रॉक लैसनर ने अपनी किताब में विंस मैकमैहन के लिए कड़वे शब्द कहे

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर ने साल 2004 में WWE छोड़ने का फैसला लिया था। कुछ समय बाद उनका एक बाइक एक्सीडेंट हुआ, जिसके कारण उनका एक सफल NFL एथलीट बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। मजबूरन उन्हें दोबारा WWE का दरवाजा खटकाना पड़ा, लेकिन विंस ने उन्हें साइन करने से इंकार कर दिया था।

Ad

लैसनर ने इस संबंध में अपनी किताब 'Death Clutch' में विंस मैकमैहन के लिए कड़वे शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि WWE में बिताए आखिरी कुछ महीनों में वो बहुत परेशान रहने लगे थे।

ये भी पढ़ें: WWE के 7 बड़े रिकॉर्ड्स जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे

विंस मैकमैहन द्वारा लैसनर को वापस साइन नहीं करने से दोनों के संबंधों में खटास पड़ चुकी थी। आगे चलकर UFC के जरिए द बीस्ट दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीट्स में से एक बने। 2004 के करीब 8 साल बाद आखिरकार लैसनर ने WWE में वापसी के लिए हामी भरी थी।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने साथी रेसलर्स के साथ काम करने से इनकार कर दिया

द रॉक ने विंस मैकमैहन की तारीफ की

द रॉक
द रॉक

साल 2017 में विंस मैकमैहन ने द रॉक को दुनिया के सबसे मेहनती व्यक्ति होने की संज्ञा दी थी। रॉक ने विंस के ट्वीट के जवाब में अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए उस लम्हे के बारे में बताया जब 11 साल की उम्र में उन्होंने विंस से हाथ मिलाया था।

Ad

रॉक ने ये भी कहा कि विंस दुनिया के सबसे अच्छे गुरु हैं और हमेशा उन्हें WWE चेयरमैन से अच्छी सलाह मिलती आई हैं।

जॉन मोक्सली ने विंस मैकमैहन को पागल कहा

जॉन मोक्सली
जॉन मोक्सली

जॉन मोक्सली, विंस मैकमैहन की रणनीतियों से खुश नहीं थे और इसी कारण उन्होंने रेसलमेनिया 35 के बाद WWE छोड़ने का निर्णय लिया था। अब वो ऑल एलीट रेसलिंग(AEW) में जा चुके हैं और मौजूदा AEW वर्ल्ड चैंपियन भी बने हुए हैं।

Ad

मोक्सली कई बार विंस के लिए कड़वे शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं। यहां तक कि वो विंस मैकमैहन के लिए बेवकूफ़ शब्द का भी इस्तेमाल कर चुके हैं।

ट्रिपल एच ने विंस मैकमैहन की तारीफ की

ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन
ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन

ट्रिपल एच पिछले 25 साल से WWE से जुड़े रहे हैं और समय बीतने के साथ कंपनी के इतिहास के सबसे महान प्रो रेसलर्स में से एक भी बने। कुछ समय पहले द गेम ने विंस मैकमैहन की जबरदस्त फिटनेस की तारीफ की थी।

Ad

ट्रिपल एच ने विंस की तारीफ में कहा, "विंस एक मशीन की तरह हैं। वो बूढ़े हो रहे हैं लेकिन बढ़ती उम्र का उनपर कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे ऐसा कोई दिन याद नहीं आता जिस दिन वो ऑफिस ना आए हों।"

विंस मैकमैहन पर गुस्सा हुए सीएम पंक

सीएम पंक
सीएम पंक

सीएम पंक आखिरी बार WWE रिंग में रॉयल रंबल 2014 मैच में रिंग में उतरे थे और उसके बाद ही प्रो रेसलिंग से रिटायरमेंट ले ली थी। उसके कुछ समय बाद कोल्ट कबाना के पॉडकास्ट पर पंक ने WWE के डॉक्टर्स, ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन के लिए भी कड़वे शब्दों का प्रयोग किया था।

पंक ने इस बात के प्रति भी नाराजगी जाहिर की थी कि विंस मैकमैहन ने शादी के दिन बर्खास्त करने का नोटिस भेजा था। पंक की इस बात को सुनकर फैंस ने विंस मैकमैहन की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की थी।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications