जुलाई का महीना डब्लू डब्लू ई (WWE) के लिए शानदार रहा था क्योंकि एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था। इसके अलावा WWE ने कुछ बड़े बदलाव भी किए जिससे हाल ही टेलीकास्ट हुई कुछ एपिसोड भी फैंस को अच्छे लग रहे थे।
अब अगस्त का महीना शुरू हो चुका है, यह WWE के लिए महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि 11 अगस्त को WWE का बड़ा पीपीवी समरस्लैम है। WWE के लिए यह उनके कैलेंडर का दूसरा बड़ा शो है। पिछले महीने कुछ बड़े टाइटल चेंज हुए थे जिसने जुलाई को खास बनाया था।
अब WWE अगस्त को भी अच्छा बनाने के बारे में सोच रही होगा। इस कारण से हम बात करने वाले हैं 4 चीज़ों के बारे में जो WWE अगस्त के महीने के लिए प्लान कर सकती है।
#4 गोल्डबर्ग vs डॉल्फ ज़िगलर
![समरसà¥à¤²à¥à¤®](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b329f-15648119734604-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b329f-15648119734604-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b329f-15648119734604-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b329f-15648119734604-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b329f-15648119734604-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b329f-15648119734604-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b329f-15648119734604-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b329f-15648119734604-800.jpg 1920w)
गोल्डबर्ग ने अपना अंतिम मैच सुपर शोडाउन में लड़ा था जो काफी ज्यादा निराशाजनक था। पिछले कुछ हफ़्तों से डॉल्फ ज़िगलर अपने प्रोमो सैगमेंट में बार-बार गोल्डबर्ग को उस मैच से जुड़े ताने मार रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- SummerSlam से पहले होने वाले कई लाइव इवेंट्स WWE ने रद्द किए
WWE ने समरस्लैम के लिए द मिज़ बनाम डॉल्फ ज़िगलर का मैच बुक किया है। WWE शायद हमें यहां एक बड़ा शॉक देने का प्लान बना रही है। कंपनी अंतिम समय पर किसी तरह से द मिज़ की जगह गोल्डबर्ग को जोड़कर हमें दोनों के बीच मैच दिखा सकती है।
#3 द फीन्ड समरस्लैम में बैलर को पूरी तरह परास्त कर देंगे
![बà¥à¤°à¥ वायà¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7197b-15648120101415-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7197b-15648120101415-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7197b-15648120101415-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7197b-15648120101415-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7197b-15648120101415-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7197b-15648120101415-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7197b-15648120101415-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7197b-15648120101415-800.jpg 1920w)
ब्रे वायट ने द फीन्ड के कैरेक्टर के साथ WWE में वापसी कर ली है। समरस्लैम में उनका मैच फिन बैलर के खिलाफ होने वाला है। WWE ने ब्रे वायट के कैरेक्टर को बनाने में बहुत मेहनत की है।
WWE जरूर उनको अब बहुत ज्यादा बढ़िया पुश देने का प्लान बना रही होगी। वह समरस्लैम में अपने मैच को पूरी तरह एक तरफा बनाकर एक बड़ी स्टेटमेंट दे सकते हैं। WWE जरूर वायट को तगड़ा दिखाने के लिए एक छोटा मैच बुक कर सकती है, जिसमें द फीन्ड का दबदबा हो।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 लेसी इवांस समरस्लैम में शार्लेट के मैच में दखलअंदाजी करके नई फ़्यूड की शुरुआत करें
![लà¥à¤¸à¥ à¤à¤° शारà¥à¤²à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/89e50-15648118421517-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/89e50-15648118421517-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/89e50-15648118421517-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/89e50-15648118421517-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/89e50-15648118421517-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/89e50-15648118421517-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/89e50-15648118421517-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/89e50-15648118421517-800.jpg 1920w)
WWE के लिए शार्लेट फ्लेयर और ट्रिश स्ट्रेटस का मैच महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस मैच में हमें साफ तौर पर पता चल रहा है कि स्ट्रेटस को बड़ी जीत मिलने वाली है। WWE यहां शार्लेट के लिए जरूर कुछ अच्छा प्लान कर रही होगी जिससे वह कमजोर ना दिखाई दे।
WWE मैच में लेसी इवांस की दखलअंदाजी को बुक करके उनकी शार्लेट के साथ फ़्यूड की शुरुआत कर सकता है। इससे शार्लेट को नई फ़्यूड मिल जाएगी और लेसी को टॉप स्टार के साथ मैच का मौका मिल जाएगा।
#1 ड्रू मैकइंटायर समरस्लैम के बाद ब्रॉक लैसनर के साथ फ़्यूड की शुरुआत करें
![मिल सà¤à¤¤à¤¾ हॠमà¥à¤à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c1d91-15648101596637-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c1d91-15648101596637-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c1d91-15648101596637-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c1d91-15648101596637-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c1d91-15648101596637-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c1d91-15648101596637-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c1d91-15648101596637-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/c1d91-15648101596637-800.jpg 1920w)
समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर बनाम सैथ रॉलिंस का मैच होने वाला है। इस मैच में कुछ भी हो सकता है लेकिन ब्रॉक की जीत की ज्यादा संभावनाएं हैं। इसके बाद उन्हें एक ऐसे सुपरस्टार की जरूरत होगी जो उनके साथ आने वाले पीपीवी में फ़्यूड की शुरुआत कर सके।
WWE ने पिछले कुछ समय से ड्रू मैकइंटायर पर ध्यान देना बंद कर दिया। यह WWE का एक इशारा है कि उनके लिए समरस्लैम में नहीं बल्कि उसके बाद बड़े प्लान्स है। WWE समरस्लैम के उनकी फ़्यूड द बीस्ट के साथ बुक कर सकता है। फैंस को अगस्त के महीने में यह स्टोरीलाइन पसंद आएगी।