एक्सट्रीम रूल्स में सैथ रॉलिंस की बड़ी जीत के बाद ब्रॉक लैसनर ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन किया और नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। इसके बाद रॉ के एपिसोड में एक 10 मैन बैटल रॉयल रखा गया जिसके विजेता को समरस्लैम के यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका मिलने वाला था।
मैच में सैथ रॉलिंस ने अंत में रैंडी ऑर्टन को एलिमिनेट करके जीत हासिल कर ली और अब उन्हें अपनी टाइटल के लिए समरस्लैम में रीमैच मिलेगा। रॉलिंस ने बताया था कि वह समरस्लैम में द बीस्ट को हराने वाले हैं। फैंस को रॉलिंस की जीत पसंद आएगी।
कुछ ऐसे भी कारण है जिनकी वजह से सैथ को टाइटल नहीं जीतनी चाहिए। आज हम उन्हीं 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- 5 ड्रीम मैच जो SummerSlam 2019 में हो सकते हैं
#4 ब्रॉक लैसनर फुलटाइम चैंपियन बन सकते हैं
![द बà¥à¤¸à¥à¤ à¤
ब à¤
à¤à¥à¤à¥ à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨ बन सà¤à¤¤à¥ हà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d72f-15635975850915-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d72f-15635975850915-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d72f-15635975850915-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d72f-15635975850915-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d72f-15635975850915-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d72f-15635975850915-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d72f-15635975850915-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0d72f-15635975850915-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर की पिछली दो यूनिवर्सल टाइटल रेन में सबसे खराब बात थी कि वह नियमित रूप से रॉ में दिखाई नहीं देते थे। इसकी वजह से WWE रॉ की बड़ी टाइटल को टीवी पर नहीं ला पाती थी।
अब शायद यह चीज़ बदल सकती है। पहले ब्रॉक के सामने UFC में जाने का विकल्प था लेकिन अब वह रिटायर हो चुके हैं। वह अब WWE के अलावा किसी और जगह काम नहीं कर रहे हैं। अब ब्रॉक के पास बहुत समय है और इसके चलते वह हर हफ्ते टीवी पर आ सकते हैं।
#3 WWE को फॉक्स नेटवर्क पर जाने के लिए द बीस्ट की चैंपियन के रूप में जरूरत है
![सà¥à¤®à¥à¤à¤¡à¤¾à¤à¤¨ à¤à¥ à¤à¤à¥à¤à¤° दà¥à¤¨à¥ à¤à¥ लिठबà¥à¤°à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/21be6-15635977073473-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/21be6-15635977073473-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/21be6-15635977073473-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/21be6-15635977073473-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/21be6-15635977073473-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/21be6-15635977073473-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/21be6-15635977073473-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/21be6-15635977073473-800.jpg 1920w)
WWE का स्मैकडाउन अक्टूबर में फॉक्स नेटवर्क पर जाने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार US के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप भी वहां आने वाले हैं। रोमन रेंस स्मैकडाउन का फेस बनेंगे लेकिन रॉ का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक बड़े स्टार की जरूरत है।
ब्रॉक लैसनर यह काम आसानी से कर सकते हैं। अगर सैथ चैंपियन रहते हैं तो शायद फैंस पर उनके आने का इतना असर नहीं पड़ेगा लेकिन ब्रॉक के आने से सारी चीज़ें बदल जाएगी। इसलिए समरस्लैम में द मैन चैंपियनशिप नहीं जीत सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 WWE और यूनिवर्सल टाइटल को जोड़ने के लिए
![WWE à¤à¥ à¤à¥à¤¡à¤¼à¤¨à¤¾ à¤à¤¾à¤¹à¤¿à¤ दà¥à¤¨à¥à¤ बà¥à¤²à¥à¤à¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/10c88-15635977822981-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/10c88-15635977822981-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/10c88-15635977822981-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/10c88-15635977822981-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/10c88-15635977822981-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/10c88-15635977822981-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/10c88-15635977822981-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/10c88-15635977822981-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन के फॉक्स पर चले जाने से WWE को दोनों ब्रांड्स की चैंपियनशिप को चलाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। WWE ने बैकी लिंच को दोनों ब्रांड्स की विमेंस चैंपियन बनाकर दोनों को एक करने के बारे में टीज़ किया था।
इसके अलावा रॉलिंस और कोफी ने भी रॉ के एक एपिसोड में दोनों टाइटल्स को एक करने के बारे में टीज़ किया था। WWE सर्वाइवर सीरीज से पहले रोमन को WWE टाइटल देकर उनका यूनिवर्सल टाइटल के लिए द बीस्ट से रीमैच करा सकती है। इससे दोनों टाइटल्स एक हो सकते हैं और WWE की मुश्किलें कम हो जाएगी।
#1 किसी नए सुपरस्टार को WWE टाइटल देने के लिए
![मà¥à¤à¤à¤à¤à¤¾à¤¯à¤°, बà¥à¤°à¥à¤¨ à¤à¤° बà¥à¤¬à¥ à¤à¥ मिलना à¤à¤¾à¤¹à¤¿à¤ मà¥à¤à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/04c02-15635978468539-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/04c02-15635978468539-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/04c02-15635978468539-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/04c02-15635978468539-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/04c02-15635978468539-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/04c02-15635978468539-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/04c02-15635978468539-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/04c02-15635978468539-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस ने रेसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। यह फैंस के लिए काफी ज्यादा खुशी की बात थी क्योंकि WWE को एक चैंपियन मिल गया था।
अब समरस्लैम में रॉलिंस चैंपियन बन जाते हैं तो यह बड़ा मौका नहीं माना जाएगा। अगर रॉलिंस की जगह आने वाले समय में ब्रॉन स्ट्रोमैन, बॉबी लैश्ले या मैकइंटायर जैसे सुपरस्टार्स द बीस्ट को है हराकर चैंपियन बन जाते हैं, तो यह एक यादगार मौका रहेगा।
ये भी पढ़ें:- SummerSlam में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक