4 सुपरस्टार्स जो WWE Saturday Night's Main Event में होने वाले Jacob Fatu vs Braun Strowman मैच में दखल दे सकते हैं

WWE
Saturday Night's Main Event में होगा बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Stars Can Interfere Jacob Fatu vs Braun Strowman Match: WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन 25 जनवरी, 2025 को होने वाला है। शो के लिए कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। जेकब फाटू (Jacob Fatu) और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच भी टक्कर होगी। दोनों खतरनाक मॉन्स्टर्स के बीच मुकाबला देखने के लिए सभी काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। एक बात तय है कि ये मैच आसानी से खत्म नहीं होगा। कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर मचेगा। इस आर्टिकल में हम उन 4 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Saturday Night's Main Event में होने वाले इस बड़े मुकाबले में दखल दे सकते हैं।

Ad

#4 WWE Saturday Night's Main Event में जिमी उसो बन सकते हैं जेकब फाटू की हार की वजह

Ad

नई ब्लडलाइन ने जिमी उसो का पीछा अभी तक नहीं छोड़ा है। खासतौर पर जेकब फाटू और टामा टोंगा तो उनके ऊपर टूट पड़ने के लिए तैयार हैं। जिमी अब बदला लेने के पूरे मूड में होंगे। वो जरूर Saturday Night's Main Event का इंतजार कर रहे होंगे।

वहां पर होने वाले बड़े मुकाबले में उसो की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। वो जेकब को धराशाई कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो इसका फायदा ब्रॉन स्ट्रोमैन को मिल जाएगा और वो जीत हासिल कर लेंगे। ये देखकर जरूर उसो को खुशी मिलेगी।

#3 WWE के मेगास्टार एलए नाइट बड़ा बवाल खड़ा कर सकते हैं

Ad

जेकब फाटू के पास इस समय दुश्मनों की कमी नहीं है। एलए नाइट भी कतार में खड़े हैं। नई ब्लडलाइन ने अभी तक नाइट को खूब परेशान किया है। खासतौर पर फाटू ने उनकी थोड़ा ज्यादा हालत खराब की है। वैसे सोचा जा रहा था कि WWE द्वारा पहले इन दोनों का मैच बुक किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नाइट के पास अब जेकब को सबक सिखाने का बड़ा मौका है। Saturday Night's Main Event में होने वाले मुकाबले में वो दखल देकर फाटू का काम खराब कर सकते हैं। नाइट आकर स्ट्रोमैन को जीत दिलाने में उनकी मदद कर सकते हैं। ये पल बहुत ही खास होगा।

#2 & #1 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ और टामा टोंगा उठा सकते हैं बड़ा कदम

Ad

पिछले हफ्ते SmackDown में सोलो सिकोआ बिना कुछ बोले ही चले गए। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था। सिकोआ के अगले कदम के बारे में अभी कुछ नहीं पता है लेकिन वो Saturday Night's Main Event के जरिए एक बार फिर खुद को ऊंचा उठा सकते हैं।

सिकोआ और टामा टोंगा मिलकर आगामी शो में होने वाले मैच में दखल दे सकते हैं। दोनों मिलकर ब्रॉन स्ट्रोमैन की हालत खराब कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फाटू का मनोबल ऊपर उठेगा और नई ब्लडलाइन का फिर से दबदबा देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications