4 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को साल 2021 में पिनफॉल के जरिए हरा सकते हैं

Ankit
WWE
WWE

WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) इस वक्त ट्रायबल चीफ के साथ सबसे हील है और यूनिवर्सल चैंपियन हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) को अब WWE बिना हारे दिखाना चाहती है तभी चैंपियन बनने के बाद वो एक भी मैच हारे नहीं है। अब साल 2021 शुरू हो गया है और ऐसे में कयास लग रहे हैं कि रोमन रेंस (Roman Reigns) नए साल में कौन पिन कर सकता है। पॉल हेमन (Paul Heyman) काफी बार बोल चुके हैं कि वो रोमन रेंस (Roman Reigns) को एक अनडिफिटेड चैंपियन के रुप में देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो रेसलर बनने से पहले दूसरे प्रोफेशन में अपना करियर बनाना चाहते थे

यहां हम बात करने वाले हैं उन चार सुपरस्टार्स की जो साल 2021 में WWE के ट्रायबल चीफ पर भारी पड़ सकते हैं और उन्हें पिनफॉल के जरिए हरा सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं उन सुपरस्टार्स पर-

WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस

WWE
WWE

इस वक्त रोमन रेंस की दुश्मनी केविन ओवेंस के खिलाफ चल रही है लेकिन ओवेंस ने हर कोशिश की पर रोमन रेंस को पिन नहीं कर पाए। दोनों की दुश्मनी को TLC में देखा गया जबकि SmackDown में भी दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई।

ये भी पढ़ें: 5 वर्तमान और पूर्व WWE स्टार्स जिनका RAW Legends Night के दौरान आमना-सामना हो सकता है

ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिससे RAW में ड्रू मैकइंटायर vs कीथ ली के बीच WWE चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

दोनों की दुश्मनी पुरानी है और इसी को देखकर लग रहा है कि केविन ओवेंस एक बार फिर से रोमन रेंस को पिन करेंगे। साल 2016/17 के दौरान यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ओवेंस और रोमन रेंस की लड़ाई थी। ओवेंस हील थे जबकि रोमन फेस थे। साल 2017 की रॉयल रंबल में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने दखल दिया और केविन ओवेंस ने रोमन रेंस पर जीत दर्ज की थी। शायद एक बार फिर से ओवेंस 2021 में हरा पाए। केविन ओवेंस और रोमन रेंस की दुश्मनी अब लंबी जाने वाली है ऐसे में देखना होगा कि केविन ओवेंस कब और कैसे उन्हें पिन करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

WWE के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बिग ई

WWE
WWE

बिग ई को WWE अब तगड़ा पुश दे रहा है जबकि रोमन रेंस के मैनेजर पॉल हेमन भी बिग ई की प्रतिभा को अच्छा मानते हैं। पॉल हेमन बोल चुके हैं कि आने वाले वक्त में वो रोमन रेंस के खिलाफ लड़ सकते हैं।

दोनों के बीच इतिहास भी ठीक ठाक रहा है। दोनों सुपरस्टार्स 23 बार आमने सामने हुए हैं लेकिन हमेशा से टैग टीम या फिर बैटल रॉयल के दौरान। साल 2017 की सर्वाइवर सीरीज का मैच काफी अच्छा था जिसमें शील्ड और न्यू डे की टक्कर हुई।

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर

WWE
WWE

WWE सर्वाइवर सीरीज 2020 में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर का मैच हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस की जीत हुई थी। हालांकि रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर पहले भी रिंग को शेयर कर चुके हैं और रोमन रेंस ने कई बार जीत दर्ज की है। रेसलमेनिया 35 और स्टॉम्पिंग ग्राउंड इसका सबूत है। अब हालत कुछ और है और कहानी बदल चुकी है। साल 2021 में ड्रू मैकइंटायर अपनी काबिलियत से रोमन रेंस को पिनफॉल के जरिए हरा सकते हैं।

WWE के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर

WWE
WWE

WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी काफी पुरानी है। रेसलमेनिया 31 हो या फिर रेसलमेनिया 34 दोनों बार ब्रॉक लैसनर ने जीत दर्ज की। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल से लेकर साल 2018 की रॉयल रंबल में इस कहानी पर ब्रेक लगा जब समरस्लैम में रोमन रेंस ने जीत दर्ज की।

अब ऐसा माना जा रहा है कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की कहानी 2021 में शुरू होगी और यहां पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन एक बार फिर से पिनफॉल के जरिए रोमन रेंस को हरा देंगे।

Quick Links