डब्लू डब्लू ई (WWE) के अगले पीपीवी क्लैश ऑफ चैंपियंस में अब कुछ ही समय रह गया है और कंपनी ने कई सारे अच्छे मैच बुक किए हैं। इस इवेंट में कुल 8 चैंपियनशिप डिफेंड होने वाली है और इसके अलावा हमें यहां किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का विजेता भी देखने को मिलेगा।
क्लैश ऑफ चैंपियंस में सैथ रॉलिंस अपने टैग टीम पार्टनर ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। इसके अलावा दोनों सुपरस्टार्स का रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए डॉल्फ ज़िगलर और बॉबी रूड के खिलाफ मैच होगा। साशा बैंक्स का जबरदस्त वापसी के बाद बैकी लिंच के साथ रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।
ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रॉक लैसनर को वापसी के बाद चैलेंज कर सकते हैं
WWE को इस इवेंट को खास जरूर बनाना होगा क्योंकि यह सर्वाइवर सीरीज पीपीवी के पहले का अंतिम शो है। इस चीज़ को ध्यान रखते हुए WWE को कुछ सुपरस्टार्स की वापसी करानी चाहिए। आइए नजर डालते हैं 4 सुपरस्टार्स पर जो क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में वापसी कर सकते हैं।
#4 ल्यूक हार्पर
![हारà¥à¤ªà¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/84733-15678208611833-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/84733-15678208611833-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/84733-15678208611833-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/84733-15678208611833-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/84733-15678208611833-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/84733-15678208611833-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/84733-15678208611833-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/84733-15678208611833-800.jpg 1920w)
हार्पर लंबे समय से WWE के एक्शन से दूर है। WWE के पास पिछले कुछ समय से उनके लिए क्रिएटिव प्लान्स नहीं थे। स्मैकडाउन के एपिसोड में हमने देखा की रोवन ने रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन पर अटैक किया था।
देखकर लग रहा है कि WWE ब्रायन और रेंस को साथ में लाने के बारे में विचार रह रहा है। अगर ऐसा कुछ होता है तो एरिक रोवन की मदद करने के लिए हमें ल्यूक हार्पर की वापसी देखने को मिल सकती है।
#3 रुसेव
![रà¥à¤¸à¥à¤µ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/deab9-15678210380935-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/deab9-15678210380935-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/deab9-15678210380935-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/deab9-15678210380935-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/deab9-15678210380935-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/deab9-15678210380935-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/deab9-15678210380935-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/deab9-15678210380935-800.jpg 1920w)
हार्पर की तरह ही रुसेव भी कई महीनों से टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। WWE ने कभी भी उन्हें सही तरह बुक नहीं किया है। कंपनी ने कुछ समय पहले से ही उनके टैग टीम पार्टनर शिंस्के नाकामुरा को सही तरह से बुक करना शुरू किया है।
अब रुसेव को काफी ज्यादा समय हो चुका है और लग रहा है कि वह जल्द ही वापसी करने वाले हैं। क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी उनके लिए वापसी का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 शेमस
![शà¥à¤®à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/75951-15678205793823-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/75951-15678205793823-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/75951-15678205793823-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/75951-15678205793823-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/75951-15678205793823-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/75951-15678205793823-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/75951-15678205793823-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/75951-15678205793823-800.jpg 1920w)
WWE के सुपरस्टार शेक-अप के बाद से ही शेमस किसी भी ब्रांड में दिखाई नहीं दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार वह चोटिल थे और उन्हें ठीक होने के लिए कुछ महीनों के समय चाहिए था।
हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक शेमस जल्द ही वापसी करने वाले हैं। समरस्लैम में भी उनके आने के काफी ज्यादा चांस थे लेकिन हमें वह दिखाई नहीं दिए। अब शायद वह WWE के अगले शो में वापसी कर सकते हैं।
#1 ब्रॉक लैसनर
![बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/15bb0-15678205023977-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/15bb0-15678205023977-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/15bb0-15678205023977-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/15bb0-15678205023977-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/15bb0-15678205023977-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/15bb0-15678205023977-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/15bb0-15678205023977-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/15bb0-15678205023977-800.jpg 1920w)
द बीस्ट समरस्लैम में यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद से ही गायब है। अब उनके पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप मौजूद नहीं है और इस वजह से उनका किसी भी शो में आना बहुत ज्यादा मुश्किल है।
ब्रॉक क्लैश ऑफ चैंपियंस में वापसी करके सर्वाइवर सीरीज के लिए स्टोरीलाइन तैयार कर सकते हैं। इससे हमें बड़े पीपीवी में उनका एक जबरदस्त मैच देखने को मिल सकता है। वह किसी भी टॉप स्टार को आराम से चैलेंज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- जॉन सीना समेत 5 बड़े सुपरस्टार्स जो मास्क पहनकर रेसलिंग किया करते थे