WWE के परफॉर्मेंस सेंटर से अब 205 लाइव (205 Live) का हिस्सा बने गुरु राज (Guru Raaj) ने भारत का नाम रौशन किया है। हाल फिलहाल में कंपनी ने भारत एवं एशियाई मूल के रेसलर्स को अपने रोस्टर का हिस्सा बनाया है। इसकी वजह से भारतीय रेसलिंग को WWE में अपनी छाप छोड़ने का एक अच्छा मौका मिला है। रेसलिंग को जानने वाले इसे एक अच्छा कदम मानते हैं।
ये भी पढ़ें: 5 बातें जो आप WWE हॉल ऑफ फेमर और रुस्तम-ए-हिन्द Dara Singh जी के बारे में नहीं जानते होंगे
देश से अबतक कई पुरुष एवं महिला रेसलर्स ने WWE में अपनी जगह बनाई है। इनमें द ग्रेट खली का नाम प्रमुख है क्योंकि इनके जाने के बाद कई लोगों ने कंपनी में अपनी जगह बनाई। ऐसे ही एक रेसलर हैं गुरु राज जिन्होंने इस हफ्ते NXT Breakout में अपनी जगह बनाने के लिए 205 लाइव में आंद्रे चेस से लड़ाई की। वो भले ही मैच ना जीत पाए हों लेकिन उन्होंने फैंस का दिल अपने प्रदर्शन से जीत लिया। आइए आपको बताते हैं वो 4 चीजें जो आप गुरु राज के बारे में नहीं जानते होंगे।
#4 WWE के ये रेसलर एक किसान हैं
![ये रेसलर एक किसान हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f0945-16253340660915-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f0945-16253340660915-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f0945-16253340660915-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f0945-16253340660915-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f0945-16253340660915-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f0945-16253340660915-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f0945-16253340660915-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f0945-16253340660915-800.jpg 1920w)
देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में किसान के बिना आपके खाने की प्लेट खाली है। हिंदुस्तान एक कृषि प्रधान देश है और गुरु राज भी उन किसानों में से एक हैं। गुरु राज एक समय पर फार्म्स में काम करते थे। इसका अर्थ है कि उनके पास ताकत और फुर्ती तो पहले से ही मौजूद थी। एक किसान के जितनी ताकत आप जिम से नहीं प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज, जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गुरु ने इस ताकत को सही तरफ लगाया और वो अब रेसलिंग की अग्रणी कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। अब वो आनेवाले समय में मेन रोस्टर में आते हैं या अब भी NXT एवं परफॉर्मेंस सेंटर में ही रहते हैं ये देखना होगा। जिस तरह से WWE भारतीय रेसलर्स को प्रमोट कर रही है उससे इन्हें जल्दी मौके मिलने के आसार हैं। उम्मीद है ये जल्द ही मेन रोस्टर में अपने हुनर को दर्शा पाएंगे।
ये भी पढ़ें: जॉन मोक्सली का जल्द हो सकता है खतरनाक मुकाबला, WWE दिग्गज ने भी मैच में शामिल होने की जताई इच्छा
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
#3 ये बांदा के रहने वाले हैं
![बांदा के रहने वाले हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/fc66c-16253342782166-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/fc66c-16253342782166-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/fc66c-16253342782166-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/fc66c-16253342782166-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/fc66c-16253342782166-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/fc66c-16253342782166-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/fc66c-16253342782166-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/fc66c-16253342782166-800.jpg 1920w)
एक रेसलर वो भी होता है जो भारतीय मूल का होता है लेकिन वो किसी और देश में पैदा, पला और बढ़ा होता है। उन्हें आप भारतीय मूल का तो कह सकते हैं लेकिन आप उन्हें भारतीय रेसलर नहीं कह सकते हैं। इससे उलट WWE में भारत से इस समय कई रेसलर्स हैं जो फैंस को अपना मुरीद बना रहे हैं।
इनमें से गुरु राज एक ऐसे रेसलर हैं जो बांदा के रहने वाले हैं। उन्होंने खुद को साबित करके ना सिर्फ देश का बल्कि अपने स्थान का भी नाम रौशन किया है जो एक बड़ी बात है। ऐसा बेहद कम लोग ही कर पाते हैं और गुरु उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं जो अपने काम से सबको लगातार प्रभावित कर रहे हैं।
#2 ये एक हाई फ्लायर हैं
![ये एक हाई फ्लायर हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f2353-16253343586485-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f2353-16253343586485-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f2353-16253343586485-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f2353-16253343586485-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f2353-16253343586485-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f2353-16253343586485-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f2353-16253343586485-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/f2353-16253343586485-800.jpg 1920w)
भारत से गए ज्यादातर रेसलर्स मैट रेसलिंग करते हैं। इसका मतलब है कि वो रिंग पर ही काम करते हैं और रिंग के ऊपर जाकर काम करने की क्षमता उनमें नहीं है। ऐसे रेसलर्स आपने अमूमन मेक्सिकन कल्चर वाले देखे होंगे जिनमें रे मिस्टिरियो का नाम प्रमुख है पर ये भी कोई कम नहीं हैं।
गुरु राज उन चुनिंदा भारतीय रेसलर्स में से हैं जो हाई फ्लाइंग एक्शन करते हैं। ये रिंग के ऊपर से भी सही मूव हिट करते हैं। इसका उदहारण हमने इस हफ्ते के 205 लाइव में देखा जिसमें वे आंद्रे चेस के खिलाफ NXT Breakout में एक मौके के लिए लड़ रहे थे। ये अलग बात है कि गुरु उस मौके को पाने में नाकाम रहे।
#1 इन्हें द ग्रेट खली ने ट्रेनिंग दी है
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/9566c-16253714488783-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/9566c-16253714488783-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/9566c-16253714488783-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/9566c-16253714488783-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/9566c-16253714488783-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/9566c-16253714488783-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/9566c-16253714488783-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/9566c-16253714488783-800.jpg 1920w)
ग्रेट खली ने जब WWE में डेब्यू किया था तो वो पल भारतीय रेसलिंग में एक कीर्तिमान के तौर पर दर्ज किया गया था। इसके बाद खली को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के काबिल समझा गया और वो पहले भारतीय थे जिन्हें इस टाइटल से नवाजा गया था। WWE में अपने समय के दौरान इन्होंने काफी अच्छा काम किया जिसकी वजह से इन्हें इस साल हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बनाया गया। ये पहले भारतीय हैं जिन्हें इस हॉल ऑफ फेम में जगह मिली है।
खली ने जब रेसलिंग से दूरी बनाई और भारत में वापसी की तो उस समय उन्होंने भारतीय टैलेंट को निखारने का प्रयास किया। इसकी वजह से कविता देवी जैसी महिला रेसलर्स भी WWE को प्राप्त हुईं। ऐसे ही इन्होंने पुरुष रेसलर्स को भी ट्रेन किया जिसमें गुरु राज भी शामिल हैं। एक टैलेंटेड रेसलर अगर आज हम सबके बीच है तो उसका श्रेय द ग्रेट खली को जाता है।