4 शानदार चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में देखने को मिली

इस हफ्ते WWE Raw का एपिसोड काफी ज्यादा शानदार रहा। पिछले कुछ एपिसोड्स की तुलना में ये एपिसोड काफी बेहतर। इस हफ्ते WWE रॉ में कुछ बड़े सरप्राइज और समरस्लैम को लेकर बिल्डअप देखने को मिला। WWE के इस शो को रोचक बनाने के लिए Raw अंडरग्राउंड के सैगमेंट को भी दिखाया। इसके आलावा भी कुछ सरप्राइजिंग चीज़ें हुई। Raw के इस एपिसोड ने भी कुछ शानदार सैगमेंट और मैच बुक किये वहीं कुछ जगहों पर बुरी तरह निराश किया। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो हिट रहा। आइए जानते हैं इस हफ्ते WWE ने क्या सही चीजें की।

रॉयट स्क्वायड की WWE रॉ में वापसी

केविन ओवेंस शो में इस बार द ऑइकॉनिक्स ने हिस्सा लिया। ये बात बैकस्टेज में तय हुए थी।लेकिन केविन ओवेंस ने कहा कि उन्होंने पहले से गेस्ट का निर्धारण किया हुआ है। केविन ओवेंस ने रूबी रॉयट को अपने गेस्ट के तौर पर बुलाया। और बात करने को कहा। रूबी ने इस बीच लिव मॉर्गन को लेकर भी बात की। इसके बाद मॉर्गन भी आई और दोनों ने अपनी फ्रैंडशिप के बारे में बात की। द ऑइकॉनिक्स ने इस बीच दखल दिया। इसके बाद मैच तय हुआ जिसमें रॉयट स्क्वायड ने जीत हासिल की। अब लिव और रॉयट की जोड़ी एक हो गई है। ये एक अच्छी चीज रॉ में देखने को मिली।

अपोलो क्रूज सच्चे WWE यूएस चैंपियन

इस हफ्ते WWE रॉ की शुरुआत यूएस चैंपियनशिप मैच के साथ हुई थी। MVP के साथ बॉबी लैश्ले और शेल्टन बेंजामिन भी मौजूद थे। शेल्टन और लैश्ले ने कई बार MVP को इस मैच में बचाने का प्रयास किया। लेकिन क्रूज ने काफी मेहनत की। इस बीच मौके का फायदा उठाकर लैश्ले ने क्रूज पर अटैक भी किया।ये मैच काफी लंबा चला और अंत में क्रूज ने जबरदस्त फिनिशिंग मूव लगाते हुए MVP को पिन किया और इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद लैश्ले ने क्रूज के ऊपर अटैक करने का प्रयास किया, लेकिन क्रूज वहां से भाग गए। अपोलो क्रूज ने दोनों बेल्ट पर कब्जा बना लिया है। पहले MVP अपने आप को रियल चैंपियन बता रहे थे लेकिन अब साफ हो गया है कि रियल चैंपियन क्रूज है। हालांकि समरस्लैम में भी रीमैच होगा।

यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 3 अगस्त, 2020

डॉमिनिक का होगा WWE समरस्लैम में डेब्यू

इस हफ्ते WWE रॉ में सैथ रॉलिंस का समरस्लैम के लिए मैच तय हो गया है।रॉ में सैथ रॉलिंस ने कमेंटेटर पर निशाना साधा और कहा कि जब पिछले हफ्ते WWE रॉ में डॉमिनिक उन्हें मार रहा था, तो तुम उन्हें चीयर कर रहे थे। बडी मर्फी और रॉलिंस रिंग में इसके बाद चेयर लेकर खड़े थे।लेकिन पीछे से आकर डॉमिनिक ने केंडो स्टिक से मर्फी और रॉलिंस पर अटैक कर दिया।इसके बाद डॉमिनिक ने टॉप रोप से जबरदस्त मूव लगाया। बाद में सैथ रॉलिंस ने डॉमिनिक द्वारा WWE समरस्लैम के लिए दिए गए चैलेंज को स्वीकार कर लिया। ये बहुत शानदार चीज इस हफ्ते देखने को मिली। डॉमिनिक के डेब्यू का इंतजार सभी फैंस को था।

WWE रॉ अंडरग्राउंड

ये बहुत ही अलग इस बार रॉ में देखने को मिला। Raw का एपिसोड अनोखा रहा और कुछ बड़े सरप्राइज भी देखने को मिले। Raw के शेन मैकमैहन की वापसी देखने को मिली और उन्होंने एक नई चीज़ को प्रस्तुत किया। शेन मैकमैहन ने Raw अंडरग्राउंड नाम के एक शो का परिचय कराया। Raw अंडरग्राउंड में स्ट्रीट फाइट की फील आती है वहीं यहां अगर कोई सुपरस्टार अन्य व्यक्ति पर भारी पड़ जाता है, उसे जीत मिल जाती है। अब इस वजह से रॉ में हमेशा से रोमांच बने रहेगा।

Quick Links