WWE इतिहास के 4 रिकॉर्ड जो कभी नहीं टूटेंगे

WWE इतिहास के 4 रिकॉर्ड जो शायद कभी ना टूटें
WWE इतिहास के 4 रिकॉर्ड जो शायद कभी ना टूटें

WWE का इतिहास बहुत बड़ा और बेहद पुराना है। इस दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जिन्हें फैंस आज भी याद करते हैं जबकि कुछ ऐसे हैं जिन्हें फैंस एवं रेसलर्स दोनों ही भूलना चाहेंगे। ऐसे कई रेसलर्स हैं जिनका ये काम उनके बेहद प्रसिद्ध होने के पीछे एक अहम कारण रहा है वहीं कुछ का रिकॉर्ड अच्छे कारणों से यादगार नहीं है।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw और SmackDown में जरूर होनी चाहिए

आज के दौर में अगर आप रेसलर्स को देखें तो वो WWE के साथ कुछ समय तक काम करते हैं। उसके बाद या तो वो अन्य कहानियों का हिस्सा बन जाते हैं या वो एकदम भुला दिए जाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए आइए एक नजर ड़ालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जो गुजरे हुए वक्त में बने हैं और जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल होगा।

ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे WWE SmackDown से दूर हुए डेनियल ब्रायन अपने काम को कर सकते हैं

#4 पूर्व WWE सुपरस्टार कर्ट हॉकिंस की हारने की स्ट्रीक

youtube-cover
Ad

अगर किसी रेसलर की जीतने की स्ट्रीक हो सकती है तो एक हारने की स्ट्रीक भी संभव है। ऐसी ही एक स्ट्रीक कर्ट हॉकिंस की थी जिसमें वो 269 दिनों तक हारते रहे थे। इस स्ट्रीक एवं इससे जुड़ी कहानी का वैसे कोई अर्थ नहीं था लेकिन इसका मतलब था कि कंपनी बस उन्हें टीवी पर दिखाकर कुछ टाइम को भरना चाहती थी।

ये भी पढ़ें: पूर्व WWE सुपरस्टार जॉन मोक्सली के चैंपियनशिप मैच का ऐलान, दिग्गज के खिलाफ होगा मुकाबला

कर्ट हॉकिंस को कभी उनके हुनर के मुताबिक काम करने को नहीं मिला जो एक शर्म की बात है। इसके लिए जितना जिम्मेदार WWE क्रिएटिव है उतना ही कर्ट भी जिम्मेदार हैं जो कभी भी इसका विरोध करते हुए नजर नहीं आए। यदि आपको मन मुताबिक काम नहीं मिल रहा है तो आपको अपनी बात कहनी चाहिए।

#3 सबसे ज्यादा समय तक चैंपियन रहे ब्रूनो सम्मार्टीनो

youtube-cover
Ad

ब्रूनो सम्मार्टीनो ने 17 मई 1963 से 18 जनवरी 1971 तक चैंपियनशिप को अपने नाम रखा जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है जिसे शायद ही कभी कोई तोड़ सकेगा। ये समय सात साल आठ महीने और एक दिन का था लेकिन सिर्फ ये ही एक रिकॉर्ड नहीं है जो ब्रूनो सम्मार्टीनो ने अपने नाम किया था।

वो सबसे लंबे समय तक कम्बाइंड चैंपियन थे और वो समय चार हजार चालीस दिनों का था। यदि आप इसको दिनों में करें तो ये दस साल से भी ऊपर हो जाता है और इतने समय तक शायद ही कोई कम्बाइंड चैंपियन रहा है या आनेवाले समय में कभी भी इतने दिनों तक चैंपियन रह सकेगा।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें WrestleMania के बाद एक नए तरीके से पेश किया जाना चाहिए

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#2 914 दिनों तक अपराजित रहीं असुका

youtube-cover
Ad

असुका NXT में जब आईं थीं तो सभी बेहद खुश हुए थे क्योंकि ये जापान की महिला रेसलिंग डिवीजन में एक बड़ा नाम थीं। WWE ने इन्हें वो मौका भी दिया जिसमें ये लगातार जीत प्राप्त करती रहीं और 914 दिनों तक एक भी मैच नहीं हारीं। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है जिसके आसपास शायद ही कोई महिला रेसलर आ सकेगी।

शार्लेट फ्लेयर वो पहली महिला रेसलर थीं जिन्होंने इन्हें हराया था और ये हार भी WrestleMania में आई थी। असुका को हराना अपने आप में एक बड़ी बात थी क्योंकि इनकी हार के बारे में शायद ही कोई सोच रहा था। शार्लेट फ्लेयर ने ऐसे कई चौंकाने वाले काम किए हैं लेकिन ये उनमें प्रमुख था।

#1 द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक

youtube-cover
Ad

द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण है। इनके काम को हर कोई पसंद करता है और इतने लंबे समय तक WrestleMania में अपने सभी मैच जीतने का जो कारनामा टेकर ने कर दिखाया है वो किसी भी अन्य रेसलर के लिए मुमकिन नहीं है और ना ही इसे दोहराया जा सकता है।

टेकर को रेसलिंग इतिहास में एक बड़ा नाम माना जाता है और उन्होंने रेसलिंग के इस सबसे बड़े इवेंट में जो स्ट्रीक बनाई है उसे शायद ही कोई कभी तोड़ना चाहेगा। वैसे इस समय WWE के कई विरोधी हैं लेकिन टेकर का सम्मान ही इस स्तर का है कि इनके काम का मुकाबला या उसे तोड़ने की कोई कोशिश भी नहीं करना चाहेगा।

Quick Links

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications