सैथ रॉलिंंस (Seth Rollins) ने कुछ ही समय पहले लंबे ब्रेक के बाद WWE स्मैकडाउन (SmackDown) पर वापसी की थी। वापसी के बाद रॉलिंस को सुनने के लिए रिंग के चारों ओर पूरा लॉकर रूम मौजूद था। इस प्रोमो के दौरान द आर्किटेक्ट SmackDown में नया विजन लाने की बात कर रहे थे, हालांकि, किसी को भी उनकी बात समझ नहीं आई और वे वहां से चले गए लेकिन इस दौरान सिजेरो (Cesaro) वहीं रिंगसाइड पर मौजूद रहे।ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 31 के विनर्स आज कहां हैंYou ask me why?You want to know why?You want the answer?You’ll have to wait. @WWE pic.twitter.com/uaUUS8IZXW— KALISTO the GLOAT (@KalistoWWE) February 27, 2021रॉलिंस को लगा कि सिजेरो उनकी बात समझ गए लेकिन जब सिजेरो भी जाने लगे तो रॉलिंस ने उनपर हमला कर दिया। पिछले हफ्ते SmackDown में भी रॉलिंस ने सिजेरो को अपना टीम ज्वाइन करने के लिए मनाने की नाकाम कोशिश की। भले ही, सिजेरो, रॉलिंस की टीम ज्वाइन करने को तैयार न हुए हो लेकिन आने वाले समय में कई दूसरे सुपरस्टार्स उनकी टीम ज्वाइन कर सकते हैं और इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 4 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं।4- WWE सुपरस्टार कलिस्टोकलिस्टोकलिस्टो को WWE ड्राफ्ट में लू़चा हाउस पार्टी से अलग कर दिया गया था जहां लूचा हाउस पार्टी के दो मेंबर्स को Raw में भेज दिया गया था जबकि कलिस्टो SmackDown में ही रह गए थे। हालांकि, लूचा हाउस पार्टी से अलग होना कलिस्टो के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा है और उन्हें स्क्रीन पर समय बिताने का मौका भी नहीं मिल रहा है।ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स मैच के बाद भावुक हो गए थेYou ask me why?You want to know why?You want the answer?You’ll have to wait. @WWE pic.twitter.com/uaUUS8IZXW— KALISTO the GLOAT (@KalistoWWE) February 27, 2021यही कारण है कि अगर कलिस्टो वापसी करते हुए सैथ राॅलिंस का विजन स्वीकार कर उनकी टीम ज्वाइन करते हैं तो यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यही नहींं, रॉलिंस जैसे बड़े सुपरस्टार के टीम में होने की वजह से उन्हें हर हफ्ते स्क्रीन पर पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।