Stars Lose Interference Elimination Chamber: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2025) इवेंट में अब कुछ दिन रह गए हैं। इस शो में Elimination Chamber मैचों पर फैंस की नज़र है। दोनों के विजेता WrestleMania में चैंपियनशिप के लिए लड़ेंगे। इसी वजह से मुकाबला बहुत ज्यादा अहम बन जाता है। इस मैच में हर स्टार जीत दर्ज करना चाहेगा। यहां कुछ दखल देखने को मिल सकते हैं और इससे मैच की काया पलट सकती है। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें बाहरी दखल के चलते Elimination Chamber मैच में हार मिल सकती है।
4- WWE Elimination Chamber में रोमन रेंस वापसी करके सैथ रॉलिंस की हार का कारण बन सकते हैं
सैथ रॉलिंस ने मेंस Royal Rumble मैच से एलिमिनेट होने के बाद रोमन रेंस की हालत खराब कर दी थी। उन्होंने रोमन पर दो तगड़े स्टॉम्प लगाए थे। असली ट्राइबल चीफ इसी कारण चोटिल हो गए और अभी एक्शन से बाहर हैं। रेंस साफ तौर पर इसका बदला लेना चाहेंगे और मेंस Elimination Chamber मैच से अच्छा विकल्प उनके पास नहीं है।
इस मुकाबले में सैथ रॉलिंस नज़र आने वाले हैं। असली ट्राइबल चीफ इस मैच के दौरान अपनी धमाकेदार वापसी कर सकते हैं। वो आकर सैथ पर जबरदस्त हमला कर सकते हैं। रॉलिंस पर हुआ यह हमला उनकी हार का बड़ा कारण बन सकता है। रोमन द्वारा हुए बाहरी दखल के चलते सैथ के हाथ से WrestleMania में टाइटल मैच लड़ने का मौका जा सकता है।
3&2- जेड कार्गिल बन सकती हैं WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन बियांका ब्लेयर और नेओमी की हार का कारण
जेड कार्गिल नवंबर 2024 में आखिरी बार नज़र आई थीं और अभी चोट के कारण बाहर हैं। उन्हें लेकर कोई अपडेट नहीं है और अब उनकी वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है। बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल उस समय विमेंस टैग टीम चैंपियन थीं। जेड के चोटिल होने के बाद बियांका ने नेओमी के साथ अपनी चैंपियनशिप शेयर की। यह बात साफ तौर पर जेड को पसंद नहीं आई होगी। जेड पर हमला करने वाले स्टार का नाम भी सामने नहीं आया है और पूरा शक नेओमी के ऊपर है।
कार्गिल वापसी करके ब्लेयर और नेओमी दोनों को धोखा दे सकती हैं। WWE Raw के अगले एपिसोड में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच होने वाला है। कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि जेड यहां वापसी करके ब्लेयर और नेओमी की हार का कारण बन सकती हैं। हालांकि, WWE इस बड़े मोमेंट को विमेंस Elimination Chamber मैच तक बचाकर रख सकता है। कार्गिल विमेंस चैंबर मुकाबले में दखल देकर बियांका और नेओमी पर हमला करते हुए उन्हें धोखा दे सकती हैं। इसी के चलते दोनों एलिमिनेट हो सकती हैं।
1- WWE दिग्गज सीएम पंक की हार का कारण बन सकते हैं रोमन रेंस
रोमन रेंस सिर्फ सैथ रॉलिंस ही नहीं, बल्कि सीएम पंक से भी बेहद गुस्सा होंगे। दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं लेकिन WarGames मैच में उन्होंने साथ काम किया था। बाद में रोमन ने पंक से हाथ मिलाकर उनके प्रति सम्मान भी दिखाया था। इन सभी चीजों के बावजूद बेस्ट इन द वर्ल्ड ने मेंस Royal Rumble मैच में मौके का फायदा उठाकर रोमन रेंस समेत सैथ रॉलिंस को बाहर कर दिया। यह कई लोगों के लिए हैरानी वाला पल था।
रोमन रेंस को खुद भी यकीन नहीं हो रहा था और वो सीएम पंक से इस विषय में सवाल का रहे थे। साफ तौर पर रोमन के हाथ से पंक के कारण WWE WrestleMania मेन इवेंट करने का मौका चला गया। इसी वजह से अब रोमन मेंस Elimination Chamber मैच में दखल दे सकते हैं और सीएम पंक पर हमला कर सकते हैं। इस बाहरी दखल के चलते बेस्ट इन द वर्ल्ड के फैंस के भी निराशा हाथ लग सकती है और वो एलिमिनेट हो सकते हैं।