4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो दादा बन चुके हैं

ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन
ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन

WWE सुपरस्टार्स भी आम इंसान ही होते हैं, केवल ज्यादा लोकप्रियता के कारण उन्हें बड़े सेलिब्रिटी के रूप में देखा जाता है। WWE में सुपरस्टार्स का ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर कैसा भी हो, लेकिन असल जिंदगी को वो भी आम लोगों की तरह व्यतीत करते हैं।

WWE से जुड़े ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को खुद तक ही सीमित रखते हैं। लेकिन वो भी उसी दौर से गुजर रहे होते हैं, जिस दौर से दुनिया में हर व्यक्ति को गुजरना होता है। पहले शादी, बच्चे और उसके बाद ऐसा भी समय आता है जब वो भी पोते-पोतियों को गोद में खिला रहे होते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई WWE सुपरस्टार्स हैं जिनके बच्चों को भी माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हो चुका है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन्हीं रेसलर्स के बारे में जो दादा बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

WWE दिग्गज बतिस्ता

बतिस्ता
बतिस्ता

बतिस्ता आज चाहे हॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं, लेकिन एक समय पर वो भी WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे। एक तरफ उन्हें प्रो रेसलिंग में सफलता मिल रही थी, लेकिन साथ ही उन्हें व्यक्तिगत जीवन में बड़ी समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा था।

इन्हीं में से एक बड़ी समस्या ये भी थी कि जब बतिस्ता अपने WWE करियर के चरम पर थे, उस समय उनकी 16 वर्षीय बेटी मां बन गई थी। उस स्थिति से निकलने में उन्हें साथी रेसलर एडी गुरेरो की बहुत मदद मिली।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ब्रॉक लैसनर कभी नहीं हरा पाए और 3 जिनके खिलाफ हमेशा जीत मिली

अब बतिस्ता की उम्र 52 साल है और उन्होंने तीन शादियां की, लेकिन उनके तीनों रिश्ते तलाक का रूप ले चुके हैं। उन्होंने WrestleMania 35 में WWE में अपना आखिरी मैच लड़ा, जिसमें उन्हें ट्रिपल एच के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अन्य रेसलर्स का करियर बर्बाद कर दिया और 2 जिनका बचाया

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

रिकिशी

रिकिशी
रिकिशी

रिकिशी को आज के प्रो रेसलिंग फैंस द उसोज़ के पिता के रूप में पहचानते हैं। जिमी और जे उसो दोनों ही शादीशुदा हैं और दोनों पिता बन चुके हैं। जिमी ने साल 2014 में साथी WWE विमेंस रेसलर नेओमी से शादी की थी, इस रिश्ते से उनके 2 बच्चे हैं, लेकिन उससे पहले रिलेशनशिप से भी जिमी के 2 बच्चे हैं। दूसरी ओर जे उसो भी 2 बच्चों के पिता हैं। रिकिशी को WWE हॉल ऑफ फेम से भी सम्मानित किया जा चुका है और इस समय वो पोते-पोतियों के साथ समय बिताकर जीवन का आनंद ले रहे हैं।

विंस मैकमैहन

विंस मैकमैहन अपने परिवार के साथ
विंस मैकमैहन अपने परिवार के साथ

विंस मैकमैहन WWE में कई मौकों पर स्टोरीलाइंस में स्टैफनी और शेन मैकमैहन के खिलाफ नजर आए हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके अपने बच्चों से असल जिंदगी में भी संबंध खराब होंगे। असल जिंदगी में शेन और स्टैफनी अपने पिता के बहुत करीब हैं।

स्टैफनी और ट्रिपल एच की 3 बेटियां हैं, वहीं शेन 3 बेटों के पिता हैं। वैसे तो विंस WWE से जुड़े कामों में काफी व्यस्त रहते हैं, लेकिन घर जाकर भी उन्हें आराम नहीं मिलता होगा क्योंकि बच्चों का भी अपने दादा के साथ खेलने का मन करता होगा।

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर अपनी पत्नी सेबल के साथ
ब्रॉक लैसनर अपनी पत्नी सेबल के साथ

इस लिस्ट में ब्रॉक लैसनर का नाम शायद आपको चौंका सकता है, क्योंकि उनकी उम्र तो अभी केवल 43 साल है। लैसनर ने साल 2006 में साथी WWE विमेंस रेसलर सेबल से शादी की थी और इस रिश्ते से उनके 2 बेटे हैं, लेकिन लैसनर इससे पहले भी 2 बच्चों के पिता बन चुके थे। साल 2002 में उनकी मंगेतर निकोल मैकक्लेन ने 2 जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

लैसनर अपने दोनों रिलेशनशिप्स में से किसी एक की वजह से दादा नहीं बने हैं, बल्कि सेबल के पुराने रिलेशनशिप की वजह से वो इतनी छोटी उम्र में दादा बन गए हैं। असल में सेबल के पुराने रिश्ते से उनकी एक बेटी है जो मां बन चुकी है।

Quick Links