4 बड़े WWE Superstars जिनकी Royal Rumble 2024 में फैंस को काफी कमी खल सकती है

wwe superstars may miss royal rumble 2024
ये सुपरस्टार्स WWE Royal Rumble 2024 को मिस कर सकते हैं

WWE: WWE Royal Rumble 2024 साल में होने वाले सबसे दिलचस्प प्रो रेसलिंग इवेंट्स में से एक होता है, जिसमें कई सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी की संभावना बनी रहती है। उसी तरह 2024 में भी कई नामी सुपरस्टार्स वापसी कर सकते हैं।

इनके अलावा कुछ ऐसे बड़े नाम हैं, जो चोट या किसी अन्य कारण की वजह से ब्रेक पर चल रहे हैं जिससे उनके आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में आने की संभावनाओं पर संकट के बादल छाने लगे हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो Royal Rumble 2024 को मिस कर सकते हैं।

#)WWE दिग्गज Brock Lesnar Royal Rumble 2024 को मिस कर सकते हैं

ब्रॉक लैसनर को आखिरी बार SummerSlam 2023 में मैच लड़ते देखा गया था। वहीं पिछले कई हफ्तों से उम्मीद की जा रही थी कि लैसनर Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी कर सबको चौंका सकते हैं। दुर्भाग्यवश लैसनर का रिटर्न देखने की फैंस की उम्मीदों पर शायद पानी फिर गया है।

आपको बता दें कि जेनल ग्रैंट नामक महिला ने हाल ही में विंस मैकमैहन पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें अब ब्रॉक लैसनर का नाम भी सामने आ रहा है। इन गंभीर आरोपों के चलते विंस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, वहीं ब्रॉक लैसनर के Royal Rumble 2024 में अपीयरेंस को लेकर बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं।

#)WWE के मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस पिछले कई महीनों से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपिय बने हुए हैं और अभी तक कई बार अपने टाइटल को डिफेंड भी कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने Raw में जिंदर महल के खिलाफ चैंपियनशिप को डिफेंड किया था, लेकिन उस मैच में रॉलिंस चोटिल हो गए थे।

वहीं रेड ब्रांड के एक हालिया एपिसोड में मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने अपनी चोट का जिक्र करते हुए बताया कि वो हर हालत में WrestleMania 40 में परफॉर्म करने वाले हैं। खैर वो मेनिया में तो परफॉर्म कर रहे होंगे, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चोट से पूरी तरह रिकवर करने के लिए उन्हें कई हफ्ते लग सकते हैं। इस कारण उनके Royal Rumble 2024 में आने की संभावनाओं पर संशय की स्थिति बनी हुई है।

#)WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन बहुत लंबे और तगड़े रेसलर हैं, इसलिए जब भी उन्होंने Royal Rumble मैच में एंट्री ली है तब उन्हें एलिमिनेट कर पाना अन्य रेसलर्स के लिए बहुत मुश्किल काम प्रतीत हुआ है। वो कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक भी हैं, इसलिए वो जब हील रेसलर्स को उठाकर रिंग से बाहर पटकते हैं तो फैंस खुशी से झूम उठते हैं।

दुर्भाग्यवश 2024 में शायद फैंस ब्रॉन स्ट्रोमैन को रंबल मैच में परफॉर्म करता हुआ ना देख पाएं क्योंकि वो फिलहाल गर्दन की चोट से जूझ रहे हैं। इसी चोट के कारण वो मई 2023 के बाद से ही WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। उन्होंने दोबारा ट्रेनिंग तो शुरू कर दी है, लेकिन उनकी वापसी को लेकर कोई पुख्ता संकेत अभी तक नहीं मिल पाए हैं।

#)WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन

youtube-cover

सैमी ज़ेन को WWE टीवी पर आखिरी बार 4 दिसंबर के Raw एपिसोड में देखा गया था, जिसमें उन्हें वन-ऑन-वन मैच में ड्रू मैकइंटायर के हाथों हार मिली थी। उसी इवेंट में ड्रू मैकइंटायर ने उनपर खतरनाक हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्हें ब्रेक पर भेज दिया गया

कुछ समय बाद खुलासा हुआ कि सैमी ज़ेन ने अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए कुछ समय का ब्रेक लेने की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। उनकी वापसी को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता और संभव है कि उनका ब्रेक लंबा चल सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now