4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2019 में शादी की

2019 में शादी करने वाले सुपरस्टार्स
2019 में शादी करने वाले सुपरस्टार्स

डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार्स को साल में 300 दिनों तक काम करना रहता है। इस कारण से वह बहुत सारे दूसरे रेसलर्स को दोस्त बना पाते हैं। WWE के इस सफर के दौरान कई सारे सुपरस्टार्स नए दोस्त बनाने के साथ रिलेशन भी बना लेते हैं।

सारा लोगन, रेमंड रॉव, लियो रश और रिक फ्लेयर जैसे कई WWE सुपरस्टार्स ने 2018 में शादी की है। इस साल भी बहुत से रेसलर्स ने शादी की और आज हम उन्हीं कुछ 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने 2019 में शादी की।


#4 हम्बर्टो कैरिलो

हम्बर्टो कैरिलो ने पिछले कुछ समय से 205 लाइव में अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाम कमाया है। कुछ समय पहले जुलाई के महीने में कैरिलो ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड तानिया रमिरेज़ के साथ शादी कर ली है।

ये भी पढ़ें:- पूर्व WWE चैंपियन ने सैथ रॉलिंस का 'फैमिली' में स्वागत किया

इस कपल ने मई में सगाई की घोषणा की थी और दो महीने बाद ही वह शादी के बंधन में बंध गए। कैरिलो की पत्नी ने जुलाई में इंस्टाग्राम पर इस बाद की पुष्टि की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ समय बाद 205 लाइव बंद हो रहा है। अब देखना होगा कि कैरिलो किस ब्रांड में जाते हैं।


#3 निकी क्रॉस और किलियन डैन

निकी क्रॉस और किलियन डैन बहुत लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। इस कपल ने पिछले साल सगाई की घोषणा की थी जहां बताया गया था कि दोनों लगभग 1 दशक से साथ है। WWE में आने के बाद दोनों NXT में सैनिटी के लिए साथ दिखाई देने लगे।

बहुत से लोगों को लग रहा था कि दोनों ने 1 साल पहले ही शादी कर ली है। निकी क्रॉस ने कुछ महीनों पहले बताया कि दोनों ने साल के शुरुआती दौर में ही शादी की थी। निकी क्रॉस अभी विमेंस टैग टीम चैंपियन है और डैन NXT का हिस्सा है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 ड्रेक मेवरिक

ड्रेक मेवरिक और रैने मिशेल की शादी के बारे में पूरे WWE यूनिवर्स को जानकारी होगी क्योंकि यहां 24/7 टाइटल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दोनों सुपरस्टार्स थोड़े समय से साथ में थे। रैने मिशेल ने WWE के एक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

इसके अलावा मेवरिक 205 लाइव के जनरल मैनेजर होने के साथ 24/7 स्टोरीलाइन का भी अहम हिस्सा रहे हैं। इस दौरान रैने भी कई मौकों पर मेवरिक के साथ स्टोरीलाइन में दिखाई दी है।


#1 द रॉक

द रॉक WWE और हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। द रॉक ने 1997 में डैनी गार्सिया के साथ शादी की थी और इसके बाद 2007 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। अब लंबे समय बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड लॉरेन हैशियन के साथ पहले शादी कर ली।

दोनों कपल पहली बार 2006 में मिले थे और तलाक के बाद से ही द रॉक और लॉरेन रिलेशन में आ गए थे। लगभग 12 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2019 में उन्होंने शादी की।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने द अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना को हराया है

Quick Links