WWE SummerSlam 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद से ही ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) का करियर कुछ खास नहीं रहा है। आपको बता दें, WrestleMania 36 में ब्रॉन स्ट्रोमैन के यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद ऐसा लगा था कि रोमन रेंस (Roman Reigns) की अनुपस्थिति में स्ट्रोमैन को SmackDown का फेस बनाया जाएगा लेकिन चैंपियन के रूप में साधारण फ्यूड्स में बुक किये जाने की वजह से उनके कैरेक्टर को काफी नुकसान हुआ।
ये भी पढ़ें: 6 WWE जोड़ियां जो सगाई करने के बाद अलग हो गई
वहीं, ड्राफ्ट में Raw का हिस्सा बनाए जाने के बाद ऐसा लगा कि स्ट्रोमैन को बेहतर बुकिंग मिल सकती है लेकिन इंजरी की वजह से वह करीब दो महीनें तक एक्शन से दूर रहे। आपको बता दें, स्ट्रोमैन ने इस हफ्ते Raw में वापसी करते हुए WWE चैंपियनशिप मैच की मांग की, हालांकि, शो के मेन इवेंट में बॉबी लैश्ले से हारने की वजह से उनका चैंपियनशिप मैच में लड़ने का सपना टूट गया। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो स्ट्रोमैन, लैश्ले से हारने के बाद कर सकते हैं।
5- ब्रॉन स्ट्रोमैन WWE Raw में कीथ ली के साथ फ्यूड जारी रख सकते हैं
![ब्रॉन स्ट्रोमैन और कीथ ली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/6d51d-16141424527393-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/6d51d-16141424527393-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/6d51d-16141424527393-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/6d51d-16141424527393-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/6d51d-16141424527393-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/6d51d-16141424527393-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/6d51d-16141424527393-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/6d51d-16141424527393-800.jpg 1920w)
ब्रॉन स्ट्रोमैन और कीथ ली के बीच पिछले साल अक्टूबर-नंवबर के महीने में फ्यूड की शुरुआत होते हुए देखने को मिली थी, हालांकि, स्ट्रोमैन के चोटिल होने की वजह से यह फ्यूड खत्म नहीं हो पाया था। इस वक्त कीथ ली चोट के कारण एक्शन से दूर हैं लेकिन WrestleMania सीजन के दौरान उनकी वापसी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: 5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड से सामने आई
संभव है कि ली के वापसी के बाद स्ट्रोमैन उनके साथ अपना फ्यूड जारी रख सकते हैं और WrestleMania 37 में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच बुक किया जा सकता है। हालांकि, यह बात मायने नहीं रखती है कि इस मैच में किस सुपरस्टार की जीत होगी लेकिन अगर ये दोनों सुपरस्टार्स भिड़ते हैं तो निश्चय ही फैंस को काफी शानदार मैच देखने को मिलेगा।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- WrestleMania 37 में रेट्रीब्यूशन को तबाह कर सकते है ब्रॉन स्ट्रोमैन
![ब्रॉन स्ट्रोमैन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/ea188-16141427865894-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/ea188-16141427865894-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/ea188-16141427865894-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/ea188-16141427865894-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/ea188-16141427865894-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/ea188-16141427865894-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/ea188-16141427865894-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/ea188-16141427865894-800.jpg 1920w)
साल 2016 और 2017 में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने स्कवॉश मैचों के जरिए WWE फैंस का काफी मनोरंजन किया था। अब जबकि, स्ट्रोमैन इस वक्त कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं इसलिए WWE को स्ट्रोमैन के पुराने रूप को वापस लेकर आना चाहिए ताकि मॉन्स्टर अमंग मैन के करियर में नयापन आ सके। इस वक्त रेट्रीब्यूशन को काफी खराब बुकिंग मिल रही है और इस फैक्शन में शामिल सुपरस्टार्स का करियर बचाने के लिए इस ग्रुप को तोड़ना ही बेहतर होगा।
ऐसा लग रहा है कि WrestleMania में अली, कोफी किंग्सटन के खिलाफ मैच का हिस्सा होंगे इसलिए अगर शोज ऑफ शोज में स्ट्रोमैन, रेट्रीब्यूशन पर बुरी तरह हमला करते हुए इस फैक्शन का अस्तित्व समाप्त कर देते हैं तो इससे शायद ही अली के कैरेक्टर को कोई नुकसान होगा।
3- ब्रॉन स्ट्रोमैन WWE में ओमोस का सामना कर सकते हैं
![ओमोस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/07614-16141431953151-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/07614-16141431953151-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/07614-16141431953151-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/07614-16141431953151-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/07614-16141431953151-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/07614-16141431953151-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/07614-16141431953151-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/07614-16141431953151-800.jpg 1920w)
ब्रॉन स्ट्रोमैन इस वक्त WWE Raw के सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में से एक हैं, हालांकि, रेड ब्रांड में ओमोस के रूप में उनसे लंबे कद का सुपरस्टार मौजूद हैं। अगर ओमोस अपना इन-रिंग डेब्यू करते हैं तो उन्हें स्ट्रोमैन के खिलाफ अपना डेब्यू मैच लड़ना चाहिए।
WWE को रोड टू WrestleMania के दौरान ओमोस vs स्ट्रोमैन का फ्यूड बुक करना चाहिए। हालांकि, शायद कंपनी इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच फ्यूड कराने के बजाए एजे स्टाइल्स के साथ स्ट्रोमैन का फ्यूड करा सकती है औऱ इसी फ्यूड के दौरान स्ट्रोमैन vs ओमोस का फ्यूड देखने को मिल सकता है।
2- Fastlane 2021 में बॉबी लैश्ले vs ब्रॉन स्ट्रोमैन का रिमैच हो सकता है
![ब्रॉन स्ट्रोमैन vs बॉबी लैश्ले](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b2421-16141436109392-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b2421-16141436109392-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b2421-16141436109392-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b2421-16141436109392-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b2421-16141436109392-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b2421-16141436109392-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b2421-16141436109392-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b2421-16141436109392-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते WWE Raw में ब्रॉन स्ट्रोमैन को बॉबी लैश्ले के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच रिंग में कैमिस्ट्री काफी शानदार है। यही कारण है कि निकट भविष्य में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक बार फिर मैच देखने को मिल सकता है।
संभव है कि अगले हफ्ते Raw में लैश्ले, द मिज को हराकर नए WWE चैंपियन बनेंगे और लैश्ले चैंपियन बनने के बाद WrestleMania 37 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड कर सकते हैं। हालांकि, शोज ऑफ शोज से पहले Fastlane 2021 में भी लैश्ले को अपना टाइटल डिफेंड करना होगा और इस पीपीवी में स्ट्रोमैन, लैश्ले के प्रतिदंद्वी हो सकते हैं।
1- WWE ब्रॉन स्ट्रोमैन vs शेन मैकमैहन का मैच कराना चाहती है?
![ब्रॉन स्ट्रोमैन vs शेन मैकमैहन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8e94-16141440118506-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8e94-16141440118506-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8e94-16141440118506-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8e94-16141440118506-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8e94-16141440118506-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8e94-16141440118506-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8e94-16141440118506-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8e94-16141440118506-800.jpg 1920w)
शेन मैकमैहन के कहने पर ब्रॉन स्ट्रोमैन को WWE Elimination Chamber मैच में शामिल नहीं किया गया था और इस खुलासे के बाद स्ट्रोमैन काफी गुस्सा हो गए थे। इसके बाद जब स्ट्रोमैन ने WWE चैंपियनशिप मैच की मांग की तो शेन मैकमैहन ने इस मैच में जगह बनाने के लिए उन्हें बॉबी लैश्ले को हराने को कहा, हालांकि, स्ट्रोमैन, लैश्ले को हरा नहीं पाए।
संभव है कि लैश्ले से हारकर WWE चैंपियनशिप मैच से बाहर होने की वजह से स्ट्रोमैन और भी गुस्सा हो गए हो। ऐसा लग रहा है कि WWE धीरे-धीरे स्ट्रोमैन और शेन मैकमैहन के बीच फ्यूड बिल्ड कर रही है। भले ही, इन दोनों सुपरस्टार्स फ्यूड को लेकर फैंस ज्यादा उत्सुक न हो लेकिन ये दोनों सुपरस्टार्स मिलकर एक बेहतरीन मैच देने की क्षमता रखते हैं।