5 ड्रीम मुकाबले जो WWE Summerslam 2021 में हो सकते हैं

WWE Summerslam 2021 में हो सकते हैं ड्रीम मुकाबले
WWE Summerslam 2021 में हो सकते हैं ड्रीम मुकाबले

WWE समरस्लैम (Summerslam) 2021 से लोगों को काफी उम्मीदें होंगी, जिसमें ना केवल लाइव क्राउड की वापसी हो चुकी होगी बल्कि कई बड़े सुपरस्टार्स वापसी भी कर सकते हैं। पिछले 2 महीनों में WWE ने काफी संख्या में सुपरस्टार्स को रिलीज़ भी किया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा पार्ट-टाइम सुपरस्टार्स की वापसी की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी वापसी को WWE लाइव क्राउड के सामने करवाना चाहती है, उस दृष्टि से आने वाले कुछ महीने फैंस के लिए बहुत दिलचस्प रहने वाले हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 5 ड्रीम मुकाबलों के बारे में आपको बताएंगे, जो इस साल Summerslam में देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े बदलाव जिनकी WWE को फिलहाल सख्त जरूरत है

WWE Summerslam 2021 में रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस

द शील्ड के पूर्व मेंबर्स सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस अपने करियर में बड़े बेबीफेस सुपरस्टार का किरदार निभाते आए हैं। फिलहाल सबसे दिलचस्प बात ये है कि दोनों इस समय SmackDown के बड़े हील सुपरस्टार्स बने हुए हैं। रॉलिंस और रेंस पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं, लेकिन रेंस अपने करियर में कभी विलन नहीं रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जो WWE में अपने असली नाम का उपयोग करते हैं

जिमी उसो वापसी के बाद एक मुकाबले में सैथ रॉलिंस की हार का कारण बने थे। इसलिए जिमी का जिक्र करते हुए रॉलिंस ने रेंस को चेतावनी भी दी थी। हालांकि उनके कन्फ्रंटेशन के बाद कोई फ्यूड शुरू तो नहीं हुई, लेकिन भविष्य में दुश्मनी शुरू होने के संकेत जरूर मिले।

कयास लगाए जा रहे हैं कि Summerslam 2021 में रोमन रेंस की भिड़ंत किसी दिग्गज सुपरस्टार से होने वाली है। अगर किसी स्थिति में वो मैच नहीं हुआ तो रॉलिंस उनके प्रतिद्वंदी के रूप में अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। मैच में द उसोज़ अपने कज़िन की हार का कारण भी बन सकते हैं, इससे ट्राइबल चीफ के वर्चस्व को खत्म होते देख भी फैंस चौंक उठेंगे।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE को रिलीज़ नहीं करना चाहिए था

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

ऐज vs सैथ रॉलिंस

अगले हफ्ते WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज की वापसी होने वाली है, जिससे ये भी स्पष्ट हो जाएगा कि वो Summerslam 2021 के बिल्ड-अप में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। रॉलिंस ने हाल ही में ऐज के लिए कहा था कि, "वो नॉर्थ कैरोलिना में डर के कारण कहीं छुपे हुए हैं।"

पिछले साल ऐज की Royal Rumble में वापसी के बाद भी रॉलिंस ने उनके खिलाफ मैच की इच्छा जाहिर की थी। इससे पहले साल 2014 में रॉलिंस द अथॉरिटी का हिस्सा हुआ करते थे, उस समय उन्होंने ऐज का मजाक उड़ाया था। इसके अलावा WWE हॉल ऑफ फेमर भी द शील्ड के पूर्व मेंबर के खिलाफ मैच का जिक्र छेड़ चुके हैं, इन सभी चीजों के मद्देनजर Summerslam में इनका मैच होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

बैकी लिंच vs रिया रिप्ली

बैकी लिंच
बैकी लिंच

Raw विमेंस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन के साथ फिलहाल सबसे बड़ी समस्या ये है कि स्टोरीलाइन में कोई बड़ी बेबीफेस सुपरस्टार शामिल नहीं है। Hell in a Cell पीपीवी के लिए रिया रिप्ली vs शार्लेट का मैच बुक किया जा चुका है और दोनों में से कोई भी बेबीफेस सुपरस्टार नहीं है।

WWE को फिलहाल बैकी लिंच की काफी कमी खल रही है, जिन्होंने पिछले साल मई में प्रेग्नेंसी के कारण ब्रेक लिया था। दिसंबर 2020 में मां बनने के बाद उनकी कई वर्कआउट की वीडियो सामने आती रही हैं। आपको याद दिला दें कि Summerslam 2018 में उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी थी और इस बार भी Summerslam को उनकी वापसी से यादगार बनाया जा सकता है।

जॉन सीना vs रोमन रेंस

इन दिनों WWE Summerslam 2021 में जॉन सीना की वापसी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। Wrestling Observer की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि Summerslam में जॉन vs रोमन रेंस के मैच को बुक किया जा सकता है।

रेंस और सीना पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन का ट्राइबल चीफ कैरेक्टर इस फ्यूड को दिलचस्प बना रहा होगा। ये एक ऐसा मुकाबला होगा जो Summerslam को हेडलाइन भी कर सकता है।

ब्रॉक लैसनर vs बॉबी लैश्ले

ब्रॉक लैसनर vs बॉबी लैश्ले एक ऐसा मैच है, जिसकी फैंस पिछले कई सालों से मांग करते आ रहे हैं। काफी लोग ये भी मानते हैं कि लैश्ले ही वो सुपरस्टार हैं जो लैसनर को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। फिलहाल WWE चैंपियन लैश्ले का फोकस Hell in a Cell 2021 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने पर है।

लेकिन उसके बाद लैश्ले को नया चैलेंजर मिल सकता है, क्योंकि मैकइंटायर काफी समय से इस स्टोरीलाइन से जुड़े रहे हैं, जिससे फैंस के मन में ऊब की भावना पैदा होने लगी है। हालांकि लैसनर का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट पिछले साल ही समाप्त हो चुका है, लेकिन लाइव क्राउड के वापस आने के बाद WWE द बीस्ट के रिटर्न पर जोर दे सकती है।

Quick Links