5 बातें जो आप WWE Money In The Bank विजेता ओटिस के बारे में नहीं जानते होंगे

ओटिस
ओटिस

इस बार पीपीवी मनी इन द बैंक (Money in the Bank) में डब्लू डब्लू ई (WWE) फैंस उस समय हैरान रह गए थे जब टैग टीम स्टार ओटिस ने ब्रीफकेस अपने नाम किया था। उनके मनी इन द बैंक (Money in the Bank) ब्रीफकेस जीतने के बाद फैंस की निगाह एक बार फिर से उन पर टिक हैं। NXT और मेन रोस्टर में ओटिस लगातार टैग टीम डिवीजन में ही नजर आए हैं। उन्होंने इस बार डॉल्फ ज़िगलर (Dolph Ziggler) को ही हराकर मनी इन द बैंक मैच में जगह बनाई थी।

इस मैच को जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि वो इस कॉन्ट्रैक्ट को टैग टीम टाइटल के लिए कैश करा सकते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वो किस तरह से अपने इस कॉन्ट्रैक्ट का प्रयोग करते हैं। तो आइये जानते है कि ओटिस को लेकर 5 बातें जो आप उनके बारे में नहीं जानते होंगे:

#5 ओटिस और मैंडी रोज दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं

मैंडी रोज और ओटिस
मैंडी रोज और ओटिस

हाल के समय में ओटिस और मैंडी रोज (Mandy Rose) की ऑन स्क्रीन स्टोरी को फैंस का काफी ज्यादा समर्थन मिला हैं। इस दौरान इन दोनों ही स्टार्स को पसंद किया जा रहा हैं। लेकिन क्या आप को पता हैं कि ये दोनों ही स्टार्स ऑफ स्क्रीन भी एक-दूसरे के काफी ज्यादा करीब हैं। दोनों कंपनी में एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स के रूप में जाने जाते हैं। ये दोनों ही NXT के समय से एक दूसरे के काफी करीब थे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें इस समय विलन बनने की जरुरत है

इस वजह से भी इन्हें इस स्टोरीलाइन में काफी ज्यादा फायदा हुआ हैं। खुद मैंडी रोज (Mandy Rose) ने भी इस बात को माना था उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि NXT के समय में हम दोनों बेस्ट फ्रेंड्स है। वो हमेशा मेरे पास मजाक करते हैं।

#4 ओटिस को डिस्लेक्सिया बीमारी थी

youtube-cover

WWE में आने के बाद से ही ओटिस फैंस के पसंदीदा स्टार्स में से एक बन गए हैं। लेकिन आप को जानकर हैरानी होगी कि वो बचपन में डिस्लेक्सिया बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी की वजह से किताब के शब्दों को सही से नहीं पढ़ पाते थे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद इंटरव्यू में किया था। हालांकि अब वो इस बीमारी से पीड़ित नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार जो एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड है

#3 ओटिस डोरमैन का काम भी कर चुके हैं

रिंग में ओटिस
रिंग में ओटिस

WWE स्टार बनाने से पहले कई स्टार्स कई तरह के काम कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक और नाम ओटिस का भी हैं। WWE स्टार बनाने से पहले उन्होंने कई तरह के काम किये थे,लेकिन इसके बाद वो एक नाइट क्लब में डोरमैन के काम करने लगे थे। इस बात का खुलासा उन्होंने कोरी ग्रेव्स के पॉडकास्ट आफ्टर द बॉल में किया था। हालांकि इसके बाद WWE ने उन्हें साइन कर लिया था और अब वो मिस्टर मनी इन द बैंक के विजेता है।

#2 ओटिस के पास फीबी और फॉल्कनर नाम के दो कुत्ते हैं

ऑन स्क्रीन में भले ही WWE स्टार ओटिस भले ही मैंडी रोज (Mandy Rose) के पास ही नजर आते हो लेकिन रियल लाइफ में वो सबसे ज्यादा करीब अपने दो कुत्तों के हैं। वो अपने सोशल मीडिया पर अपने कुत्तों के साथ फोटो शेयर भी करते रहते हैं। इन दोनों के नाम फीबी और फॉल्कनर हैं। वो जब भी अपने परिवार के साथ होते है तो वो अपने कुत्तों के साथ समय बिताना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बातें जो आप WWE सुपरस्टार जैलिना वेगा के बारे में नहीं जानते होंगे

#1 उनकी ग्रेट ग्रैंडमदर भी एक प्रो-रेसलर थीं

डब्लू डब्लू ई (WWE) एक अन्य स्टार्स की तरह ओटिस के परिवार के ज्यादातर लोग प्रो-रेसलिंग के बिजनेस से दूर ही रहें हैं। लेकिन उन्होंने कोरी ग्रेव्स के पॉडकास्ट आफ्टर द बॉल में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी परदादी एक प्रो-रेसलर थी। हालांकि उन्होंने ये भी बताया था कि वो कभी भी टीवी पर रेसलिंग करते हुए नजर नहीं आई हैं।

Quick Links