साल 2002 में मेन रोस्टर में ब्रॉक लैसनर आए थे। कुछ ही टाइम बाद वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए थे। अभी तक वो WWE में राज किए हुए है। सबसे बड़े सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर हैं। रेसलिंग की दुनिया में ब्रॉक लैसनर ने बादशाहत हासिल की है।
ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जिन्हें फैंस WWE में एक आखिरी मैच के लिए वापसी करते देखना चाहते हैं
पूर्व WWE डिवा सेबल ने रेसलमेनिया 19 में वापसी की थी। स्मैकडाउन में वो थी।साल 2004 में लैसनर ने WWE को छोड़ दिया था। इस टाइम पर ब्रॉक लैसनर और सेबल काफी करीब आ गए थे। WWE छोड़ने के बादब्रॉक लैसनर ने पूर्व विमेंस चैंपियन सेबल के साथ शादी की थी। इन दोनों का रिलेशन बहुत ही खास है। सेबल अब रेसलिंग से दूर रहती हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं। और ये दोनों अपने रिलेशन में हमेशा से खुश रहे हैं। फैंस इन दोनों कपल को बहुत प्यार करते हैं। तो आइए पांच चीजें इन दोनों के बारे में जानते हैं।
ब्रॉक लैसनर का सेबल के साथ प्रैंक
बहुत टाइम पहले HQ on ESPN पर ब्रॉक लैसनर आए थे और यहां पर इस मजाकिया किस्से को उन्होंने शेयर किया था। ब्रॉक लैसनर ने एक बार अपनी पत्नी सेबल के साथ प्रैंक किया था। ये इन दोनों की पांचवीं सालगिरह पर हुआ था। इस समय इन दोनों का बच्चा भी एक साल का था। लैसनर ने अपनी पत्नी को वैकेशन पर ले जाने का निर्णय लिया। लैसनर ने अपनी पत्नी को वैडिंग बैंड को घर से ले जाने को कहा था और वो नहीं चाहते थे कि वो चोरी हो जाए। ब्रॉक लैसनर ने अपने हाउसकीपर को प्लान के बारे में पहले बता दिया था। लैसनर ने बाद में कहा कि उनका वैडिंग बैंड को बच्चा निगल गया।
ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE को मिला नया चैंपियन, 35 साल के दिग्गज की फिर हुई पिटाई, मेन इवेंट में मचा बवाल
सेबल ये बात सुनकर डर गई और उन्होंने इसे लगातार अगले दो दिन तक वो अपने बच्चे के डाइपर पर ढूंढ रही थी। दो दिन तक वो काफी परेशान हो गई थीं। बाद में लैसनर ने सब सेबल को बता दिया कि उन्होंने प्रैंक किया था।लैसनर ने इसके बाद सेबल को नया वैडिंग बैंड दिया था।तब जाकर सेबल का गुस्सा शांत हुआ था।
यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series: Raw vs SmackDown में से किस ब्रांड ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच?