मौजूदा समय में अधिकतर WWE सुपरस्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन ब्रॉक लैसनर इन सभी से अलग हैं। उन्हें WWE टीवी पर नजर आए भी कई-कई महीने बीत जाते हैं और यही बात उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लागू होती है।
हालांकि इस समय इस बारे में भी किसी को जानकारी नहीं है कि लैसनर फिलहाल एक WWE सुपरस्टार हैं भी या नहीं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार कहा गया कि सितंबर 2020 में उनका कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुका है। यहां तक कि WWE ने अपनी वेबसाइट से लैसनर की मर्चेंडाइज़ को भी हटा दिया है।
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ब्रॉक लैसनर कभी नहीं हरा पाए और 3 जिनके खिलाफ हमेशा जीत मिली
अभी ना ही इस बारे में कोई जानकारी सामने आई है कि द बीस्ट WWE में वापसी करेंगे या नहीं। साल 2020 के कई इंटरव्यूज़ और सोशल मीडिया पर ब्रॉक लैसनर के बारे में कई बड़ी-बड़ी बातें उजागर की गई हैं। तो आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जो हमें 2020 में ब्रॉक लैसनर के बारे में पता चली।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ असल जिंदगी में अंडरटेकर के संबंध अच्छे नहीं रहे
ब्रॉक लैसनर 'द स्ट्रीक' का अंत नहीं करने वाले थे
WWE इतिहास के सबसे चौंकाने वाले लम्हों में से एक रेसलमेनिया 30 में देखने को मिला जब ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक का अंत किया था। अंडरटेकर कभी-कभार ही इंटरव्यूज़ में नजर आतेे, यानी इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी किसी को नहीं मिल पाई कि 'द स्ट्रीक' का अंत करने का फैसला क्यों लिया गया था।
लेकिन इस साल 'Undertaker: The Last Ride' डॉक्यूमेंट्री में द डेड मैन ने अपने जीवन से जुड़ी कई कहानियां बताई। इस दौरान उन्होंने रेसलमेनिया 30 के प्लांस के बारे में भी बताया।
अंडरटेकर ने बताया कि असल में उन्हें रेसलमेनिया 30 में जीत मिलने वाली थी और रिकॉर्ड 22-0 का होना था। लेकिन शो से कुछ घंटे पहले विंस मैकमैहन उनके पास गए और कहा कि लैसनर को उनके खिलाफ जीत मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे