5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जो कभी चैंपियन नहीं बन पाए

जैरी लॉलर
जैरी लॉलर

डब्लू डब्लू ई (WWE) में सैंकडों प्रोफेशनल रेसलर्स काम कर चुके हैं लेकिन हर किसी को कंपनी का टॉप सुपरस्टार बनने का गौरव प्राप्त हो पाना लगभग असंभव होता है। हल्क होगन (Hulk Hogan) और रिक फ्लेयर (Ric Flair) से लेकर जॉन सीना (John Cena) जैसे बड़े सुपरस्टार्स ने WWE में ढेरों टाइटल्स जीते।

Ad

लेकिन जैसा कि हम पहले भी कह चुके हैं कि हर किसी की किस्मत एक जैसी नहीं होती। इसलिए यहाँ हम ऐसे WWE सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं जिन्होंने कंपनी में एक भी टाइटल नहीं जीता था।

ये भी पढ़ें: WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स

लेक्स लूगर का WWE डेब्यू 1993 में हुआ

लेक्स लूगर
लेक्स लूगर

लेक्स लूगर ने साल 1993 में पहली बार WWE में कदम रखा था। इस बीच उनका सामना मिस्टर परफेक्ट और जैरी लॉलर जैसे बड़े सुपरस्टार्स से हुआ और लूगर उस समय कंपनी के मिड-कार्ड डिवीजन के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे।

Ad

वो योकोजूना के खिलाफ WWE चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल रहे, रॉयल रंबल जीता लेकिन फैंस का दिल जीत पाने में लगातार विफल हो रहे थे। उन्होंने 3 साल WWE में काम किया और दुर्भाग्यवश इस दौरान वो एक भी टाइटल नहीं जीत पाए थे।

जैरी "द किंग" लॉलर

जैरी लॉलर
जैरी लॉलर

जैरी लॉलर का नाम आपको संभव ही चौंका सकता है। उनकी गिनती लैजेंड सुपरस्टार्स में की जाती है, WWE हॉल ऑफ फेमर रहे हैं तो भला फैंस इस बात पर कैसे भरोसा कर सकते हैं कि WWE में उन्होंने एक भी टाइटल नहीं जीता है।

Ad

सच्चाई यही है कि WWE के बाहर वो सबसे ज्यादा टाइटल्स जीतने वाले प्रो रेसलर्स में से एक रहे हैं लेकिन WWE में काम करते हुए उन्होंने कभी कोई टाइटल नहीं जीता था।

ये भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स जो बहुत कम उम्र में रिटायर हुए

जेक रॉबर्ट्स लोकप्रियता के कारण नहीं बन पाए WWE चैंपियन

जेक रॉबर्ट्स
जेक रॉबर्ट्स

साल 1986 में जेक रॉबर्ट्स, रैंडी सैवेज के खिलाफ WWE इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल फ्यूड का हिस्सा रहे। वो चैंपियन तो नहीं बन पाए लेकिन उनके हील कैरेक्टर को बहुत तगड़ा पुश जरूर मिला था।

Ad

इस पुश का नतीजा ये निकला कि उन्हें हल्क होगन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल फ्यूड में शामिल होने का अवसर मिला। फैंस होगन के बजाय रॉबर्ट्स को चीयर करने लगे थे और धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता भी बढ़ने लगी। WWE की पहली प्राथमिकता होगन को ताकतवर दिखाना था इसलिए बढ़ती लोकप्रियता और फैन फेवरेट होने के बाद भी रॉबर्ट्स को टाइटल जीतने से वंचित रख दिया गया था।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो शायद कभी हील टर्न नहीं लेंगे

टोरी विल्सन

टोरी विल्सन
टोरी विल्सन

टोरी विल्सन WWE रूथलेस एग्रेशन एरा में कंपनी की मुख्य विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हुआ करती थीं। बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें मोली होली के खिलाफ कई WWE विमेंस टाइटल शॉट मिले लेकिन चैंपियन होने का गौरव उन्हें कभी प्राप्त नहीं हो सका।

Ad

उसके बाद वो कई बड़ी स्टोरीलाइंस का हिस्सा रहीं विमेंस टाइटल उनसे हमेशा दूर ही रहा। दुर्भाग्यवश 2008 में चोटिल होने के कारण उन्हें WWE में बिना कोई टाइटल जीते ही रिटायर होना पड़ा।

डस्टी रोड्स ने WWE में केवल 2 साल काम किया

डस्टी रोड्स
डस्टी रोड्स

डस्टी रोड्स प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक रहे। WWE में वो रैंडी सैवेज, टेड डी बियासी और कई अन्य बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइंस का हिस्सा रहे।

Ad

WWE में रहते उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई और 2 साल बाद ही उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसले ले लिया था। रोड्स ने कोई WWE टाइटल जीतना तो दूर की बात कंपनी में कभी किसी टाइटल के लिए चैलेंज भी नहीं किया था। WWE में तो नहीं लेकिन वो WCW और NWA में जरूर कई बार के चैंपियन रहे थे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी एक्सट्रीम रूल्स 2020 में वापसी हो सकती है

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications