WWE में द ग्रेट खली द्वारा लगाए गए 5 सबसे खतरनाक मूव्स

द ग्रेट खली के सबसे खतरनाक मूव्स
द ग्रेट खली के सबसे खतरनाक मूव्स

द ग्रेट खली (The Great Khali) ने साल 2007 में WWE का पहला वर्ल्ड हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा था। उनकी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत के साथ ही एक नए युग की शुरुआत हुई, क्योंकि उन्हें देख भारत के युवाओं में भी प्रो रेसलिंग को अपना करियर बनाने की चाह जाग उठी थी।

Ad

यही वजह है कि आज WWE परफॉरमेंस सेंटर से लेकर NXT और मेन रोस्टर में पहले के मुकाबले भारतीय प्रो रेसलर्स की संख्या काफी ज्यादा है। जिंदर महल (Jinder Mahal) और कविता देवी (Kavita Devi) से लेकर जीत रामा (Jeet Rama) और द इंडस शेर (The Indus Sher) जैसे सुपरस्टार्स सफलता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अंडरटेकर का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया

द ग्रेट खली का नाम आने वाले कई दशकों तक भारतीय प्रो रेसलिंग के इतिहास में सबसे ऊपर लिया जाएगा। इस आर्टिकल में हम उन्हीं के करियर पर एक नजर डालेंगे और आपको उनके WWE में 5 सबसे खतरनाक मूव्स से भी अवगत कराएंगे।

ये भी पढ़ें: 4 विमेंस सुपरस्टार्स जिनके साथ द ग्रेट खली टीम बनाकर मैच लड़ चुके हैं

द ग्रेट खली का बॉडी स्लैम अन्य रेसलर्स के मुकाबले खतरनाक होता है

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

कोई भी प्रो रेसलर बॉडी स्लैम लगाते हुए अपने प्रतिद्वंदी को कंधे पर उठाकर उसे कमर के बल मैट पर पटकता है। अन्य सुपरस्टार्स अक्सर सामने वाले रेसलर को काफी नीचे ले जाकर छोड़ते हैं, लेकिन द ग्रेट खली के साथ स्थिति थोड़ी अलग होती है।

Ad

ऐसा इसलिए क्योंकि खली की लंबाई 7 फुट से भी ज्यादा है और पैरों में दिक्कत होने के कारण वो मूव्स लगाते समय ज्यादा झुकते नहीं हैं। इस वजह से जब भी वो बॉडी स्लैम लगाते हैं तो अपनी छाती के लेवल की ऊंचाई से विपक्षी रेसलर को पटक देते हैं। ज्यादा ऊंचाई से नीचे गिरने से स्पष्ट तौर पर खली के प्रतिद्वंदी को अधिक क्षति पहुंचती होगी।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें जिंदर महल अपने करियर में कभी नहीं हरा पाए

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

नर्व होल्ड

द ग्रेट खली का नर्व होल्ड मूव
द ग्रेट खली का नर्व होल्ड मूव

पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली के हाथ काफी बड़े हैं और WWE में शायद उनके मूव सेट को भी उसी हिसाब से तैयार किया गया था। बड़े हाथों की मदद से ही वो अपने प्रतिद्वंदी की गर्दन की नस को जोर से दबाते हैं।

Ad

नस पर ज्यादा दबाव पड़ने के कारण सामने वाला रेसलर दर्द से कराहता हुआ नजर आता है। वो इस मूव से बिग शो और ट्रिपल एच समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार्स को क्षति पहुंचा चुके हैं।

द बिग बूट

द ग्रेट खली का बिग बूट
द ग्रेट खली का बिग बूट

द ग्रेट खली के WWE डेब्यू से पहले केन, बिग शो और अंडरटेकर जैसे सुपरस्टार्स कंपनी के सबसे लंबे रेसलर्स में शामिल हुआ करते थे। लेकिन खली के सामने ये बड़े और नामी रेसलर्स भी छोटे पड़ते दिखाई देते हैं। इसलिए उन्हें अपना बिग बूट मूव लगाने में कभी ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।

Ad

इस मूव को लगाने के लिए वो अपने पैर को अपने विपक्षी रेसलर के मुंह के हिस्से पर देकर मारते हैं। अक्सर उन्हें इस मूव का प्रयोग मैच पर अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए करते हुए देखा गया है।

ब्रेन चॉप

द ग्रेट खली का ब्रेन चॉप मूव
द ग्रेट खली का ब्रेन चॉप मूव

चॉप उसे कहा जाता है जब चाकू से किसी चीज को टुकड़ों में काट दिया जाए। उसी संबंध में द ग्रेट खली को ब्रेन चॉप नाम का मूव दिया गया, जिसे लगाते समय वो अपने हाथ को सामने वाले रेसलर के सिर पर इस तरह मारते हैं, जैसे वो उसे काट रहे हों।

Ad

उनके हाथ का साइज़ काफी बड़ा है, इसलिए इस ब्रेन चॉप नाम के मूव को वो कभी-कभी अपने फिनिश मूव के तौर पर भी प्रयोग में लाते रहे हैं।

वाइस ग्रिप

द ग्रेट खली का वाइस ग्रिप मूव
द ग्रेट खली का वाइस ग्रिप मूव

वाइस ग्रिप द ग्रेट खली के फिनिशिंग मूव्स में से एक रहा। वो अपने बड़े हाथों से अपने प्रतिद्वंदी के सिर और मुंह को जकड़कर तब तक दबाव बनाए रखते, जब तक वो बेहोश ना हो जाए। इस तरीके से खली ने कई मैचों में जीत भी दर्ज की थी।

ट्रिपल एच से लेकर बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स को भारतीय प्रो रेसलर बेहोश कर मैच जीत चुके हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications